IBN7IBN7

F1:फाइनल आज, देखने वाले दबा लेंगे दांतो तले उंगलियां!


Published on Oct 30, 2011 at 08:09 | Updated Oct 30, 2011 at 08:43
0 IBNLive

गौतमबुद्धनगर। ग्रेटर नोएडा के बुद्ध सर्किट में आज रफ्तार से बातें करती कारें जब दौड़ेंगी तब देखने वाले दांतो तले उंगलियां दबा लेंगे। 90 मिनट तक दुनिया के सबसे बेहतरीन फॉर्मूला वन ड्राइवर्स पहली बार भारतीय रेस ट्रैक पर रेस करेंगे। इस रेस में एक सेकेंड से भी कम समय के फासले में हो जीत और हार का फैसला हो सकता है।

गौरतलब है कि आज दोपहर ठीक 3 बजे शुरु हो जाएगा रफ्तार का महासंग्राम। ग्रेटर नोएडा के बुद्ध सर्किट में लाखों दर्शकों के बीच फॉर्मूला वन रेस का आगाज होगा। और 90 मिनट के रेस के बाद होगा फैसला कि भारत में पहली बार हो रही ग्रां प्री का विजेता कौन रहा।

वहीं, इसके लिए यूपी पुलिस ने अचूक सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ ट्रैफिक के भी बेहतरीन इंतजाम कर रखे हैं। जबकि, शनिवार को मौजूदा विश्व चैंपियन वेटल ने इस ग्रां प्री में पोल पोजिशन हासिल की और अब वो रविवार को पहले स्थान यानि पोल पोजिशन से रेस शुरु करेंगे।

विश्व चैम्पियन वेट्टल ने एफ1 में हासिल की पोल पोजीशन


Published on Oct 29, 2011 at 17:23 | Updated Oct 29, 2011 at 18:13
0 IBNLive

ग्रेटर नोएडा। देश की पहली फॉर्मूला वन (एफ-1) रेस 'इंडियन ग्रां पी' में रेड बुल टीम के चालक सेबेस्टियन वेट्टल ने शनिवार को क्वालीफाइंग में पोल पोजीशन हासिल की। वेट्टल की इस सत्र की यह 13वीं पोल पोजीशन है।

विश्व चैम्पियन वेट्टल क्वालीफाइंग रेस में एक मिनट 24.178 सेकेंड समय के साथ पहले स्थान पर रहे जबकि मैक्लॉरेन टीम के चालक ल्युइस हेमिल्टन दूसरे और वेटल के साथी मार्क वेबर तीसरे स्थान पर रहे।

F1: पोल पोजिशन के लिए क्वालीफाइंग सेशन आज


Published on Oct 29, 2011 at 08:55 | Updated Oct 29, 2011 at 09:32
0 IBNLive

ग्रेटर नोएडा। पार्टी में जमकर मस्ती के बाद आज महामुकाबले के लिए उतरेंगे दुनिया के दिग्गज रेसर। आज के मुकाबले में जीत हार का फैसला नहीं होगा लेकिन आज क्वालीफाइंग मुकाबले में जिसने बाजी मारी उसका रास्ता फाइनल मुकाबले में आसान हो सकता है।

क्वालीफाइंग सेशन में जो ड्राइवर सबसे तेज ट्रैक का एक लैप पूरा करता है उसे पोल पोजिशन मिलती है। इसका मतलब वो रविवार को रेस पहले स्थान से शुरू करता है। क्वालीफाइंग का एक घंटे के सेशन तीन भाग में बंटा होता है। हर सत्र 20 मिनट का होता है। P1, P2, P3 इंडियन जीपी का क्वालीफाइंग सेशन आज दोपहर 2 बजे से होगा।

ग्रे. नोएडाः फॉर्मूला वन की पार्टी में रात भर चला जश्न


Published on Oct 29, 2011 at 08:18 | Updated Oct 29, 2011 at 08:46
0 IBNLive

ग्रेटर नोएडा। फॉर्मूला वन के प्रैक्टिस सेशन में रफ्तार ने दिन में धड़कने बढ़ा दी तो रात को सांसों से सांसे टकराने वाली शानदार पार्टी में देश विदेश के मेहमानों ने जमकर धमाल मचाया। इस पार्टी में एक्सक्लूसिवली पहुंचे आईबीएन7 के कैमरे ने कैद किए कुछ ऐसे लम्हे जो इससे पहले शायद आपने किसी पार्टी में न देखे हों।

तूफानी रफ्तार की वॉर्म अप पार्टी काफी दिलकश रही। फर्राटा रेस का इस फॉर्मूले का आनंद उठाने वाले देर तक झूमते रहे, थिरकते रहे। रगों में जवानी का करंट दौड़ाने वाली फॉर्मूला वन की पार्टी इससे कम होती तो फीकी ही नजर आती। जाहिर है मस्ती के इन लम्हों में जिससे बन पड़ा वो नाचा और जिससे नहीं बना, वो भी झूमा। पोल डांस करती हसीना की अदाओं से खुमार सिर चढ़कर बोलने लगा।

तस्वीरों में देखें-भारत में फॉर्मूला वन का पहला दिन


Published on Oct 28, 2011 at 21:26
0 IBNLive

ग्रेटर नोएडा। आखिरकार शुरू हुई पहली भारतीय ग्रां प्री और जैसी की उम्मीद थी कि पहले दिन के दोनों प्रैक्टिस सेशन काफी रोमांचक रहे। एक गाड़ी टूटी, रेड फ्लैग दिखाया गया, येलो फ्लैग दिखाया गया और उसे नजरअंदाज करने के लिए दो ड्राइवरों को सजा भी दी गई।

देखें: स्लाइड शो।

देखें: F1 में ग्लैमर का तड़का लगाएंगीं ये हसीनाएं


Published on Oct 28, 2011 at 18:48
0 IBNLive

नई दिल्ली। आज सुबह ग्रेटर नोएडा के बुद्ध सर्किट में भारत में पहली बार फॉर्मूला वन रेस का आगाज हुआ। फॉर्मूला वन रेस में रफ्तार के रोमांच के साथ-साथ ग्लैमर का भी जबर्रदस्त तड़का लगाया जाता है। फॉर्मूला वन की ग्रिड गर्ल्स पूरी दुनिया में मशहूर हैं। भारतीय टीम सहारा फोर्स वन की ग्रिड गर्ल्स कैसी हैं वीडियो में देखें।

हॉकी मैच में भिड़ गए भारत-पाक के खिलाड़ी, गुरबाग चोटिल


Published on Oct 28, 2011 at 18:21 | Updated Oct 28, 2011 at 19:05
0 IBNLive

पर्थ। चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच ऑस्ट्रेलिया में चल रही त्रिकोणीय हॉकी सीरीज का मैच खिलाड़ियों के बीच हाथापाई और मारपीट के बाद 3-3 की बराबरी पर छूटा। मारपीट में टीम इंडिया के सदस्य गुरबाग सिंह को चोटें आईं उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हॉकी इंडिया की ओर से नरेन्द्र बत्रा ने बताया कि पैनल्टी कॉर्नर को लेकर दोनों टीमों के बीच झड़प हुई।

मैच खत्म होने में कुछ ही मिनट बचे थे कि तभी दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई और खिलाड़ी एक-दूसरे से उलझ गए। झगड़े के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन पाकिस्तानी टीम मैच में पिछड़ने के बाद आखिरी मिनटों में बराबरी करने में कामयाब हो गई।

एक गाड़ी टूटी, दो ड्राइवरों को सजा, ट्रैक पर घुसा कुत्ता! फोटो


Published on Oct 28, 2011 at 17:52 | Updated Oct 28, 2011 at 19:01
0 IBNLive

नई दिल्ली। आखिरकार शुरू हुई पहली भारतीय ग्रां प्री और जैसी की उम्मीद थी कि पहले दिन के दोनों प्रैक्टिस सेशन काफी रोमांचक रहे। एक गाड़ी टूटी, रेड फ्लैग दिखाया गया, येलो फ्लैग दिखाया गया और उसे नजरअंदाज करने के लिए दो ड्राइवरों को सजा भी दी गई। यहां तक की ट्रैक पर कुत्ता घुसने की वजह से रेस रोकनी भी पड़ी।

शुक्रवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के बुद्ध सर्किट में भारत में पहली बार फॉर्मूला वन रेस का आगाज हुआ। साथ ही प्रैक्टिस सेशन के दौरान मैक्लेरेन मर्सीडीज के ड्राइवर ल्युइस हैमिल्टन पर डबल येलो फ्लैग को नजरअंदाज करने और अपनी रफ्तार न कम करने पर थ्री प्लेस ग्रिड पैनल्टी लगा दी गई यानी हैमिल्टन को कल होने वाले क्वालीफाइंग सेशन में अपने स्थान से तीन स्थान पीछे से रेस शुरू करनी होगी।

F1: भारत में आज दिखाई देगा रफ्तार का रोमांच


Published on Oct 28, 2011 at 09:07 | Updated Oct 28, 2011 at 18:02
0 IBNLive

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा के बुद्धा सर्किट में भारत की पहली ग्रां प्री फॉर्मूला वन का आगाज आज होने वाला है। तीन दिन तक चलने वाले इस रफ्तार के रण में कई टीमों में कांटे की टक्कर रहेगी। आज पहले दिन प्रैक्टिस सेशन रखा गया है। जिसकी शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। इसके बाद कल क्वालीफाइंग सेशन होगा और फिर इसके बाद रविवार यानी 30 अक्टूबर को फॉर्मूला वन रेस होगी।

आखिरकार जिस लम्हें का इंतजार लंबे समय से था वो आ गया है। भारत में फॉर्मूला वन का पूरा रोमांच शुरु होने वाला है। ग्रेटर नोएडा के बुद्ध रेसिंग सर्किट पर पहली इंडियन ग्रां प्री से पर्दा उठने वाला है। 28, 29 और 30 अक्टूबर को सबके सर चढ़ कर बोलेगा रफ्तार का रोमांच।

नोएडा के बाद मुंबई में भी बनेगा फार्मूला वन सर्किट


Published on Oct 25, 2011 at 11:49
0 IBNLive

लंदन। भारत की पहली फार्मूला वन रेस 'इंडियन ग्रां प्री' को लेकर दिल्ली के पास स्थित ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में चल रही तैयारियों के बीच एक नई खबर सामने आई है कि मुंबई में भी फार्मूला वन सर्किट बनेगा।

लंदन ओलंपिक स्टेडियम और सिल्वरस्टोन के नए लेआउट के डिजाइनरों के कंसोर्टियम ने मुंबई में फार्मूला वन सर्किट को प्लान करने का अनुबंध जीता है। कैपिटा साइमंडस पोपुलस और दिल्ली इंटीग्रेटिड मल्टी माडल ट्रांजिट स्स्टिम 'डीआईएमटीएस' ने एक बयान में कहा कि सर्किट ग्रां प्री के उच्च स्वरों के अनुरप डिजाइन किया जाएगा और बनाया जाएगा।





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

UP-Election-2012

यूपी के शहर अमरोहा में एक ऐसा घोटाला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। यूं तो सत्ताधारी बीएसपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में छत्तीस का आंकडा़ है, लेकिन इस शहर में नजारा कुछ और है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति भले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी विधानमंडल दल के नेता आमने-सामने आ गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के विकास सम्बन्धी दावे के विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

पॉलिटिक्स

लोकपाल बिल पर संसद में चर्चा अब 21 मई को होगी। हालांकि बीएसपी, आरजेडी और समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया है।
पुलिस ने गुरुवार को मार्क्सएवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के तीन नेताओं को अपनी ही पार्टी के पूर्व नेता टी.पी. चंद्रशेखरन की हत्या में संलिप्तता पर गिरफ्तार किया।
लोकसभा ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल इस साल दिसम्बर तक बढ़ाने पर गुरुवार को सहमति जताई।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

एस्ट्रो

देश में गर्मियों की छुट्टी शुरू होने के कारण यहां माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ रही है।
ग्वाटेमाला के जंगलों में मिले माया कैलेंडर के एक अज्ञात संस्करण से खुलासा हुआ है कि अगले कई अरब वर्षों तक पृथ्वी पर मानव सभ्यता के अंत का कारण बनने वाली कोई भी प्रलयंकारी आपदा नहीं आयेगी।
इस साल की अमरनाथ यात्रा शरू होने में अभी करीब दो महीने का वक्त है लेकिन हम आपको करवा रहे हैं बाबा बर्फानी के इस साल के पहले दर्शन।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

क्रिकेट

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के तहत फिरोजशह कोटला मैदान में गुरुवार को खेले गए लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने दिल्ली डेयरडेविल्स टीम को 21 रनों से पराजित कर दिया।
आईपीएल के हीमैन बन चुके और अपने गगनचुंबी छक्कों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध बेंगलूर रायल चैलेंजर्स के तूफानी कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने आज एक दो नहीं बल्कि एक साथ पूरे छह रिकार्ड अपने खाते में डालकर नया कीर्तिमान बना लिया।
17 अंक लेकर सुपरकिंग्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर बरकरार है। उसका प्ले ऑफ में पहुंचना बहुत हद तक किस्मत पर ही निर्भर है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

देश

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने गुरुवार को एयर इंडिया के सभी कर्मचारी संघों को अगले सप्ताह वार्ता के लिए बुलाया।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने देवास के बहुचर्चित सुनील जोशी हत्याकांड मामले में आरोपी बनाई गई साध्वी प्रज्ञा सिंह की अपील पर फैसला सुनाते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) को जेल में पूछताछ करने की अनुमति प्रदान कर दी।
एयर इंडिया पायलटों की हड़ताल को दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच ने भी अवैध करार दे दिया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

दुनिया

पाकिस्तान के एबटाबाद ठिकाने पर अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को मार गिराने के लिए नेवी सील्स की कार्रवाई से पहले अमेरिकी सेना ने अभियान को सफल बनाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी थी।
अमेरिका में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन, दोनों दलों के सांसदों ने पाकिस्तान को आर्थिक सहायता रोकने की वकालत करते हुए उसे 2.4 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देने के राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन के अनुरोध की आलोचना की है।
इटली ने लीबिया के दिवंगत नेता मुअम्मार गद्दाफी के परिजनों के ढाई करोड़ डॉलर के होटल परिसर एवं भूमि को जब्त कर लिया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटी खबरें

छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास मंत्री लता उसेंडी के अंगरक्षक की नक्सलियों ने आज गोली मारकर हत्या कर दी और उसकी रायफल छीन कर फरार हो गए।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 3 हजार करोड़ के जल महल घोटाला मामले में घिर गए हैं। राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर के जलमहल को लीज पर देने के सरकार के फैसले को अवैध ठहराते हुए लीज डीड रद्द कर दी है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

कारोबार

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 40.39 अंकों की तेजी के साथ 16,070.48 पर और निफ्टी 11.95 अंकों की तेजी के साथ 4,870.20 पर बंद हुआ।
रिहायशी घरों की गिरती बिक्री को देखते हुए बिल्डरों ने अपनी मार्केटिंग का नया फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके तहत बिल्डर ग्राहकों से 7.5 फीसदी ब्याज दर पर मकान बुक कर रहे हैं।
सरकार अंतर्राष्ट्रीय साख निर्धारक संस्था फिच के सामने अपना पक्ष रखकर देश की रिण साख सुधारने का प्रयास कर रही है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

मनोरंजन

कामयाबी का नशा भी होता है और सेलेब्रिटी होने के नुकसान भी, लेकिन हमारा एजेंडा साफ है। सेलेब्रिटी को जानबूझ कर न बनाया जाए निशाना।
इस शुक्रवार बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज होने वाली है। इसमें रामू की ‘डिपार्टमेंट’ और करन राजदान की ‘मिस्टर भट्टी ऑन छुट्टी’ मुख्य है।
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और सुपर स्टार आमिर खान दोनों को 'इंडियाज प्राइम आइकॉन' के खिताब के दावेदारों में शामिल किया गया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

लाइफस्टाइल

एयरटेल मोबाइल चिप सप्लायर क्वालकोम से उसकी बीडब्ल्यूए (ब्रॉडबैंड वायरलेस एक्सेस) शाखा को खरीदने के लिए बात कर रहा है।
यूं तो रोजाना सभी लोग दांतों की सफाई करते हैं लेकिन कम ही लोगों को मालूम है कि दांतों को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें साफ करने का सही तरीका क्या है।
क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

अजब गजब

>मध्य प्रदेश में देसी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम ने विशेष योजनाएं बनाई हैं। इसी क्रम में विवाहित पर्यटकों के लिए हनीमून पैकेज बनाया गया है।
यह सूर्यग्रहण कुंडल के आकार का होगा और सूर्योदय के बाद पूर्वोत्तर भारत में बेहद सीमित समय तक दिखाई देगा।
रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र में सेना के छह कुत्तों की हत्या का दोषी मानते हुए एक यूनिट कमांडर का कोर्ट मार्शल कर दिया गया।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटिज़न जर्नलिस्ट

जहरीली होती जा रही गंगा को बचाने के लिए सरकारी तौर पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं फिर भी कुछ लोग हैं जो निजी तौर पर गंगा को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
पीने का पानी एक बुनियादी जरूरत है। देश की आजादी के 6 दशक बाद भी एक बड़े इलाके में पानी की कमी है।
सिटिजन जर्नलिस्ट में आज बात बिजली संकट की। ये संकट और भी गहरा जाता है जब इसमें सरकारी भ्रष्टाचार आग में घी डालता है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

रीडर्स स्पेस

टेस्ट
आखिर ये कौन और कैसे तय करेगा कि सोशल साइटो पर किसी व्यक्ति की क्या लिमिट होनी चाहिए।
झांकियों में बेहद तैयारी के साथ हो रहे नाच-गाने में भी ज़रा सी तब्दीली आनी चाहिए...बदलनी चाहिए सीधा प्रसारण कर रही आवाज़ें भी...कुछ इस तरह सेः-
ibnliveibnlive