

नई दिल्ली।भारत के सौम्यजीत घोष और अंकिता दास ने रविवार को लंदन ओलम्पिक के लिए टिकट आरक्षित करा लिए। देश के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल हालांकि इससे चूक गए। सौम्यजीत और अंकिता ने हांगकांग में जारी एशियाई ओलम्पिक क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के माध्यम से रविवार को लंदन ओलम्पिक में खेलने का अधिकार हासिल किया।
सौम्यजीत और अंकिता ने महाद्वीपीय कोटे से लंदन का टिकट हासिल किया। ये दो खिलाड़ी दक्षिण एशिया क्षेत्र में अव्वल रहे। सौम्यजीत ने जहां यह टिकट हासिल करने के लिए अंथोनी अमलराज को 4-0 (12-10, 11-9, 11-6, 11-7) से हराया। वहीं अंकिता ने के. शामिनी को 4-3 (8-11, 11-3, 11-8, 11-13, 11-9, 9-11, 11-8) से पराजित कर भारत के लिए दो स्थान हासिल किए।
मास्को। रूसी महिला टेनिस स्टार मारिया शारापोवा ने अपना हेयरस्टाइल बदल लिया है। कंधे तक लम्बे बाल रखने वाली शारापोवा ने अब अपने बाल कान तक कटा लिए हैं।
शारापोवा ने अपने नए हेयरस्टाइल की जानकारी फेसबुक पर एक फोटो के जरिए दी। इसे लेकर इंटरनेट पर उनके प्रशंसकों ने मिश्रित प्रतिक्रिया जाहिर की है।

सिडनी। ऑस्ट्रेलियन लिंगरी फुटबॉल लीग के संवाददाता सम्मेलन में पोज देती हुई ताम्पा ब्रीज की एड्रियन परनेल और एल ए टेंपटेशन की च्लोए बटलर। इस प्रतियोगिता का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में आयोजित किया गया। (स्लाइड शो देखें)

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपनी पति शोएब मलिक के संग रवीना टंडन के शो ‘इसी का नाम जिंदगी’ में नजर आईं। शो को सेट पर सानिया और शोएब ने ठुमके भी लगाए।
इस शो में सानिया और शोएब के अलावा फराह खान भी अपने बच्चों के संग हिस्सा लेने पहुंची। (स्लाइड शो देखें)

चंडीगढ़। भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाडी़ और राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत लिएंडर पेस हरियाणा के (स्पोर्ट्स एंबेसेडर) होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पेस की आज यहां हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। पेस राज्य के युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही राज्यों में खेलों के लिए ढांचागत और प्रशिक्षण सुविधाओं के विकास के लिए वह खेल विभाग की मदद करेंगे।

नई दिल्ली। लंदन में दो से छह मई तक आयोजित होने वाले चार देशों की ओलम्पिक टेस्ट प्रतियोगिता में भारतीय हॉकी टीम की कमान गोलकीपर भरत छेत्री के हाथों में होगी। छेत्री 18 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। खिलाड़ियों का चयन बेंगलुरू के साई सेंटर में आठ से नौ अप्रैल के बीच आयोजित किए गए ट्रायल शिविर के बाद किया गया।
टीम के चयन में हॉकी इंडिया (एचआई) के बी चयनकर्ताओं, पी गोविंदा और बलबीर सिंह सहित सरकार की ओर से पर्यवेक्षक हरबिंदर सिंह शामिल थे। इस प्रतियोगिता में मेजबान ब्रिटेन, भारत, आस्ट्रेलिया और जर्मनी की टीमें हिस्सा लेंगी।

नामानगन (उजबेकिस्तान)। भारत ने उजबेकिस्तान के साथ जारी डेविस कप एशिया ओसेनिया ग्रुप-1 मुकाबलों में खराब शुरुआत की है। मुकाबलों को पहले दिन भारत ने अपने दोनों एकल मैच गंवा दिए।
भारतीय टीम 0-2 से पिछड़ रही है। पहले एकल मैच में सनम सिंह को विश्व के 43वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डेनिस इस्तोमिन के हाथों 3-6, 2-6, 4-6 से हार मिली। इस्तोमिन के लिए यह मैच काफी आसान साबित हुआ क्योंकि हाल ही में उन्होंने अमेरिका के खिलाड़ी एंडी रॉडिक को हराया था।

अस्ताना (कजाकिस्तान)। भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह एशियन ओलम्पिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में पहुंच गए हैं। विजेंदर ने सीरिया के इशाक वाएज को 11-5 से पराजित किया।
पूर्व विश्व नम्बर एक मुक्केबाज विजेंदर ने आक्रामक शुरुआत की। शुरुआत के तीन मिनटों में वह पूरी तरह अपने प्रतिद्वंद्वी पर हावी रहे और अंत तक उसे खुद पर हावी नहीं होने दिया।

नई दिल्ली। कभी ट्रंप कार्ड के रूप में तो कभी वीडियो गेम्स में आपने अपने फेवरेट डब्ल्यू डब्ल्यू ई खिलाड़ी के साथ कुछ पल जरूर बिताए होंगे। डब्ल्यू डब्ल्यू ई एक अलग ही रोमांच पैदा करता है। रिंग में होने वाली यह फाइट लंबे वक्त से लोगों को दीवाना करती रही है। कई बार तो रिंग में हसीन बालाएं भी दो-दो हाथ करती दिखाई देती हैं। भारत में इसका देसी संस्करण बनाने की कवायद शुरू हुई तो दुनिया के कई और देशों ने भी इसपर अपने यहां काम किया लेकिन डब्ल्यू डब्ल्यू ई आज भी सबसे खास है। देखिए स्लाइड शो

मियामी। भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के राडेक स्टेपानेक की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सोनी एरिक्सन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब जीत लिया है। पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार देर रात खेले गए युगल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में पेस और स्टेपानेक ने बेलारूस के मैक्स मिर्नी और कनाडा के डेनियल नेस्टर की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 3-6, 6-1, 10-8 से हरा दिया।
पहला सेट हारने के बाद पेस और स्टेपानेक ने जबर्दस्त वापसी करते हुए दूसरा और तीसरा सेट अपने नाम कर मुकाबले को जीत लिया। इस मुकाबले को जीतने के लिए पेस और स्टेपानेक को 82 मिनट तक कोर्ट पर पसीना बहाना पड़ा।





















































