पेरिस। विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी भारत की सायना नेहवाल विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के एकल मुकाबलों के तीसरे दौर में पहुंच गई हैं।
चैम्पियनशिप की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सायना ने बुधवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में चीनी ताइपे की खिलाड़ी सियाओ हुआन चेन को 20-22, 21-15, 21-8 से पराजित किया।
सायना के लिए यह मुकाबला एक लिहाज से कठिन रहा क्योंकि वह विश्व की 65वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के हाथों पहला गेम हार गईं। इसके बाद उन्होंने अपने खेल का स्तर उठाया और आगे के दोनों सेट जीतकर 47 मिनट में मैच अपने नाम किया।

न्यू यॉर्क। भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ग्रैंड स्लैम आयोजन यूएस ओपन के लिए जारी क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। सानिया ने पहले दौर में रूस की केसेनिया लायकीना को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से पराजित किया।
अगले दौर में सानिया की भिड़ंत 150वीं वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी एलिना बोविना से होगी। बोविना ने अपने पहले दौर के मुकाबले में जर्मनी की तातजाना मालेक को 6-7 (3), 6-2, 6-1 से पराजित किया।
वर्ष 2005 के बाद यह पहला मौका है जब सानिया को वर्ष के चौथे ग्रैंड स्लैम में हिस्सा लेने के लिए क्वालीफाईंग का सहारा लेना पड़ रहा है।

सैंटारेम (पुर्तगाल)। पुर्तगाल दौरे पर आई भारत की फुटबाल टीम ने स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री के दो गोलों की मदद से थर्ड डिवीजन टीम सेर्टानीजी एफसी को 3-2 से पराजित कर दिया। मंगलवार को अल्मेरिम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कांसास सिटी विजार्ड के लिए पेशेवर स्तर पर खेलने वाले सुनील ने 14वें और 22वें मिनट में गोल किया जबकि भारतीय टीम के लिए तीसरा गोल एन पी प्रदीप ने 77वें मिनट में किया।
भारतीय टीम ने एक समय मैच में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन पुर्तगाली टीम ने शानदार वापसी करते हुए 29वें और 59वें मिनट में गोल करके स्कोर को 2-2 की बराबरी पर ला दिया था। बराबरी का गोल होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपने खेल का स्तर ऊपर उठाया और 77वें मिनट में एंथोनी परेरा के पास पर प्रदीप ने गोल करके अपनी टीम को जीत दिला दी।

सिंगापुर। भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण ने यहां चल रहे युवा ओलंपिक में मंगवार को कांस्य पदक जीता। मुक्केबाजी में भारत के लिए यह पहला पदक है। इसके साथ ही भारत की झोली में सात पदक आ चुके हैं। विकास का 60 किलोग्राम भार वर्ग में मेक्सिको के खिलाड़ी डेनियल एचेवेरिया से मुकाबला था लेकिन रेफरी ने डेनियल को अग्योग्य करार दे दिया।
मुक्केबाजी में भारत के लिए एक और पदक निश्चित है। भारतीय मुक्केबाज शिवा थापा भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत सकते हैं। फाइनल में शिवा का मुकाबला क्यूबा के मुक्केबाज रामीरेज रोबीसे एली से होगा। रामीरेज ने हालांकि इससे पहले मई में हुई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शिवा को पराजित किया था।

आईबीएन7 के खास कार्यक्रम एजेंडा में इस बार बात विश्व चैंपियन के अपमान की। सरकारी बाबुओं की लालफीताशाही ने विश्वचैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर को भारतीय मानने से इनकार कर दिया। अफसरों ने विश्वनाथन आनंद की भारतीयता को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। पूरे देश के गुस्से के बाद मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल को माफी मांगनी पड़ी लेकिन क्या महज माफी इतने बड़े अपमान का प्रायश्चित्त हो सकती है। इस मुद्दे पर बात करने के लिए मौजूद थे बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी, उड़न सिख मिल्खा सिंह, पूर्व शतरंज चैंपियन प्रवीण थिप्से और पूर्व क्रिकेटर मनिंदर सिंह। (चर्चा देखने के लिए वीडियो देखें)

नई दिल्ली। ग्रैंडमास्टर वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद की नागरिकता पर सवाल उठाकर चौतरफा आलोचनाओं का शिकार बने मानव संसाधन मंत्रालय ने अपनी भूल सुधार ली है। एचआरडी मिनिस्टर कपिल सिब्बल ने विश्वनाथन आनंद को बकायदा फोन कर इस चूक ले लिए माफी मांगी साथ ही उन्हें डिग्री देने का अनुरोध किया। हालांकि आनंद ने आज डिग्री लेने से तो इंकार कर दिया लेकिन भविष्य में इसे कभी लेने की बात जरूर कही।
मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था। मुझे अखबारों से पता चला। जब मैंने इसकी जांच कराई उसके बाद मैंने विश्वनाथन आनंद को फोन करके सॉरी कहा। सिब्बल ने कहा कि मैंने आनंद से कहा कि हम आज शाम को आपको डिग्री देते हैं लेकिन उनका कहना था कि मेरे कुछ दूसरी जगह भी कमिटमेंट्स हैं तो आज मेरे लिए मुश्किल होगा।
जब सिब्बल ने किसी दूसरी तारीख को डिग्री देने की बात की तो आनंद मान गए सिब्बल ने कहा ये कोई प्रोसीजरल गलती है और ये सब ऐसे आदमी जिसने देश का नाम रोशन किया हो उसको पहचान देने में आड़े नहीं आनी चाहिए। सिब्बल ने कहा के मैंने खुद 22 मई को आनंद की फाइल क्लिअर करके राष्ट्रपति को भेजी थी लेकिन राष्ट्रपति की तरफ से एक नाम पर दोबारा सफाई मांगी गई जिसके वजह से ये देर हुई इसमें आनंद की नागरिकता का कोई मुद्दा नहीं है।