IBN7IBN7

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती मुकाबले में दो स्वर्ण सहित भारत को 5 पदक


Published on Feb 04, 2012 at 17:42
0 IBNLive

नई दिल्ली। विश्व चैंपियन रह चुके सुशील कुमार और उनके छत्रसाल अखाड़े के ही अमित कुमार ने अमेरिका के कोलारेडो स्प्रिंग्स में डेव शुल्ट्ज मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीत लिये हैं। भारत ने इस टूर्नामेंट में कुल पांच पदक जीते।

सुशील ने 66 किग्रा फ्रीस्टाइल और अमित ने 55 किग्रा फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीते जबकि राहुल अवारे ने 60 किग्रा में रजत पदक जीता। प्रवीण राणा को 66 किग्रा में कांस्य पदक मिला जबकि बबीता कुमारी ने महिला वर्ग में 51 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया।

फेड कपः सानिया मिर्जा ने भारत को पहुंचाया ग्रुप एक में


Published on Feb 04, 2012 at 17:35 | Updated Feb 04, 2012 at 18:03
0 IBNLive

नई दिल्ली। स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एकल और युगल मुकाबले जीतकर भारत को चीन के शेनझेन में आज फेड कप एशिया ओसनिया जोन ग्रुप-दो के प्ले ऑफ मुकाबले में हांगकांग के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाकर अगले वर्ष के लिए ग्रुप-एक में पहुंचा दिया।

राष्ट्रीय चैंपियन रतुजा भोंसले की पहले एकल में हार के बाद भारत की उम्मीदों का सारा दारोमदार सानिया पर आ गया था जिन्होंने भारतीय प्रशंसकों को निराश नहीं किया। सानिया ने दूसरा एकल जीतकर भारत को एक-एक से बराबरी दिलाई और फिर ईशा लखानी के साथ निर्णायक युगल मुकाबला जीतकर भारत को 2013 के लिए ग्रुप-एक में पहुंचा दिया।

गांव-गांव जाकर हॉकी-फुटबॉल खेलना सिखाएगी सहारा


Published on Feb 04, 2012 at 17:09
0 IBNLive

बेंगलूर। क्रिकेट से मुंह मोड़ने के बाद सहारा इंडिया ने अन्य खेलों पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च करने की आज घोषणा की। सहारा ने एक बयान में बताया कि सहारा वेलपेयर फाउंडेशन देश भर में विभिन्न खेलों के विकास कार्यक्रमों पर 500 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

इसके अलावा कंपनी ने देश भर में 20 ग्रामीण और अर्द्ध शहरी खेल प्रचार केंद्र तथा ग्रामीण एवं अर्द्ध शहरी क्रिकेट प्रचार केंद्र स्थापित करने की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों को सात से दस एकड़ के क्षेत्रफल में बनाया जाएगा जिसमें 50 से 100 कमरों वाले होस्टल भी बनाए जाएंगे।

अच्छा परिणाम मिला तो बोपन्ना से रहूंगा दूर: कुरैशी


Published on Jan 31, 2012 at 11:37 | Updated Jan 31, 2012 at 11:39
0 IBNLive

कराची। पाकिस्तान के स्टार टेनिस खिलाड़ी एसाम उल हक कुरैशी का कहना है कि यदि वह अपने नए जोड़ीदार जीन-जूलिएन रोजर के साथ अच्छा परिणाम देने में सफल रहते हैं तो भविष्य में उनका भारत के रोहन बोपन्ना के साथ दोबारा खेलने का विकल्प खत्म हो जाएगा। कुरैशी और बोपन्ना एक साथ खेलते हुए कई खिताब जीत चुके हैं। 'इंडो-पाक' एक्सप्रेस के नाम से विख्यात कुरैशी और बोपन्ना ने हाल में अलग होने का फैसला किया था।

हाल में सम्पन्न साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के युगल स्पर्धा में कुरैशी नीदरलैंड्स के रोजर के साथ उतरे थे। दूसरी ओर, बोपन्ना ने महेश भूपति के साथ जोड़ी बनाई थी। दोनों खिलाड़ियों की नजर इस साल लंदन ओलम्पिक में हिस्सा लेने पर टिकी हुई है।

पेस ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन, करियर ‘ग्रैंड स्लेम’ पूरा


Published on Jan 28, 2012 at 18:38
0 IBNLive

मेलबर्न। भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के रादेक स्तेपानेक ने शीर्ष वरीय अमेरिका के ब्रायन बंधुओं बाब और माइक को 7-6, 6-2 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष युगल का खिताब जीत लिया। पेस ने इसके साथ ही करियर ग्रैंड स्लेम भी पूरा कर लिया और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह भारत के पहले खिलाड़ी हैं।

पेस इससे पहले तीन बार फ्रेंच ओपन, एक बार विंबलडन और दो बार यूएस ओपन में युगल खिताब जीत चुके थे लेकिन ऑस्ट्रेलियन ओपन अभी तक उनकी पहुंच से दूर था। पेस 1999, 2006 और 2011 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल के फाइनल में पहुंचे थे और आखिर उन्होंने चौथी बार जाकर यह खिताब अपने नाम कर लिया।

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल


Published on Jan 28, 2012 at 11:22 | Updated Jan 28, 2012 at 11:24
0 IBNLive

संजय सुरी

लंदन। 27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी। ओलंपिक के आयोजकों ने कंपनी को हटाने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। मगर इसके साथ ही डाउ को मिला ठेका सवालों के घेरे में आ गया है। ब्रिटेन के कुछ सांसदों ने डाउ को मिले ठेके में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है।

देखें: ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड स्लैम में हारी सानिया-महेश की जोड़ी

  • ibnkhabar.com

Published on Jan 27, 2012 at 12:43 | Updated Jan 27, 2012 at 12:49
0 IBNLive

नई दिल्ली। भारत की सानिया मिर्जा और महेश भूपति की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल में हार गई है। अमेरिका की बेथाने मटेक सैंड्स और रोमानिया की होरिया टेकाउ की जोड़ी ने सीधे सेट में सानिया-भूपति को 6-3, 6-3 से हरा दिया।

गौरतलब है कि सानिया मिर्जा और महेश भूपति की भारतीय जोड़ी वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। साल 2009 में यह खिताब अपने नाम करने वाली सानिया और भूपति ने अमेरिका की लेजल हुबर और ब्रिटेन के कोलिन फ्लेमिंग की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में 7-6(7-5), 6-2 से हराया था।

लिएंडर पेस करियर ग्रैंड स्लेम से एक कदम दूर


Published on Jan 26, 2012 at 16:18
0 IBNLive

मेलबर्न। भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के रादेक स्तेपानेक ने बेलारूस के मैक्स मिर्नी और कनाडा के डेनियल नेस्टर की दूसरी सीड जोडी़ को बेहद कडे़ मुकाबले में आज यहां 2-6 6-4 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरष युगल फाइनल में जगह बना ली।

पहली बार साथ खेल रही पेस और स्तेपानेक की गैर वरीय जोडी़ ने दो घंटे 13 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में पहला सेट आसानी से गंवाने के बावजूद अगले दोनों सेट जीतकर खिताबी मुकाबले का टिकट पा लिया। पेस कुल चौथी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल फाइनल में पहुंचे हैं।

ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर सानिया-वेस्नीना की जोड़ी


Published on Jan 25, 2012 at 13:41 | Updated Jan 25, 2012 at 13:45
0 IBNLive

मेलबोर्न। भारत की महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और रूस की एलेना वेस्नीना की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में हार गई है।

टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में स्वेतलाना कुज्नेतसोवा और वेरा ज्वोनारेवा की रूसी जोड़ी ने सानिया और वेस्नीना की जोड़ी को 7-6(7-4), 2-6, 6-4 से शिकस्त दी।

सानिया-वेस्नीना ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में


Published on Jan 24, 2012 at 16:49 | Updated Jan 24, 2012 at 16:55
0 IBNLive

मेलबर्न। खिताब के प्रबल दावेदारों में शुमार स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर, बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका और मौजूदा चैम्पियन बेल्जियम की किम क्लाइस्टर्स ने आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत की सानिया मिर्जा और रूस की एलेना वेस्नीना की जोड़ी भी युगल वर्ग के अंतिम-4 में जगह बनाने में कामयाब हो गई है।

टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, मंगलवार को खेले गए एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 16 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन फेडरर ने 11वीं वरीयता प्राप्त अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो को 6-4, 6-3, 6-2 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में फेडरर की भिड़ंत दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नडाल और सातवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य के टॉमस बेड्रिक के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के विजेता से होगी।





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

UP-Election-2012

यूपी के शहर अमरोहा में एक ऐसा घोटाला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। यूं तो सत्ताधारी बीएसपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में छत्तीस का आंकडा़ है, लेकिन इस शहर में नजारा कुछ और है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति भले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी विधानमंडल दल के नेता आमने-सामने आ गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के विकास सम्बन्धी दावे के विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

पॉलिटिक्स

फेसबुक, गूगल, यूट्यूब और ट्विटर जैसे सोशल वेबसाइट्स मंचों पर नेट यूजर की अभिव्यक्ति पर लगाम कसने के लिए बनाए दिशा-निर्देशों पर गुरुवार को राज्यसभा में जोरदार बहस हुई।
बीएसपी प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री गलत बयानी कर राज्य की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
आम तौर पर तमिल व धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलने वाले चिदम्बरम ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के मुद्दे पर अपनी बात इसी भाषा में रखी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

एस्ट्रो

देश में गर्मियों की छुट्टी शुरू होने के कारण यहां माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ रही है।
ग्वाटेमाला के जंगलों में मिले माया कैलेंडर के एक अज्ञात संस्करण से खुलासा हुआ है कि अगले कई अरब वर्षों तक पृथ्वी पर मानव सभ्यता के अंत का कारण बनने वाली कोई भी प्रलयंकारी आपदा नहीं आयेगी।
इस साल की अमरनाथ यात्रा शरू होने में अभी करीब दो महीने का वक्त है लेकिन हम आपको करवा रहे हैं बाबा बर्फानी के इस साल के पहले दर्शन।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

क्रिकेट

शाहरुख पर वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर बैन लगाए जाने की बात पर देशमुख ने कहा कि कोई भी फैसला सचिवों से बात करने के बाद ही लिया जाएगा। एमसीए की शिकायत पर पुलिस जांच करेगी।
शाहरुख के कथित तौर पर शराब पीकर मारपीट मामले में आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने एमसीए और फ्रेंचाइजी से रिपोर्ट मंगवाई है। बैन के प्रश्न पर शुक्ला ने बातचीत के बाद ही कोई फैसला लेने की बात की।
आईपीएल-5 के लिए प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम गुरुवार को अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत का अभियान जारी रखने के इरादे से उतरेगी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

देश

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने मनोनीत सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के खिलाफ कथित फर्जी मुठभेड मामले की सुनवाई को आज दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया।
तालिबान ने अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर बनी इंटीग्रेटेड चौकी को उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद चौकी और बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को आज गिरफ्तार कर लिया।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

दुनिया

इटली ने लीबिया के दिवंगत नेता मुअम्मार गद्दाफी के परिजनों के ढाई करोड़ डॉलर के होटल परिसर एवं भूमि को जब्त कर लिया है।
राजधानी वाशिंगटन में सिख पुलिसकर्मियों को उनके पगड़ी, दाढ़ी सहित अन्य धार्मिक चिह्नों के साथ काम करने की इजाजत मिल गई है।
अफगानिस्तान में फराह प्रांत के गर्वनर के कार्यालय परिसर में गुरुवार को चार आत्मघाती हमलावरों ने जबरन घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के बाद दोनों ओर से हुई जबरदस्त मुठभेड़ में सभी हमलावर मारे गए।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटी खबरें

मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदौनिमा टोर गांव से पुलिस ने साधु के वेश में रह रहे पांच वर्ष से फरार आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया।
लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक कार ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को रौंद दिया। पांचों लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बुधवार देर रात घर में घुसकर तीन सगी बहनों को गोली मार दी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

कारोबार

रिहायशी घरों की गिरती बिक्री को देखते हुए बिल्डरों ने अपनी मार्केटिंग का नया फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके तहत बिल्डर ग्राहकों से 7.5 फीसदी ब्याज दर पर मकान बुक कर रहे हैं।
सरकार अंतर्राष्ट्रीय साख निर्धारक संस्था फिच के सामने अपना पक्ष रखकर देश की रिण साख सुधारने का प्रयास कर रही है।
रुपये की कीमत में यह सुधार बैंकों के अमेरिकी मुद्रा की बिक्री करने के कारण आया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

मनोरंजन

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा का कहना है कि आनेवाली फिल्म 'डिपार्टमेंट' उनकी अब तक की सबसे महंगी फिल्म है और इसमें उन्होंने नई तकनीक का इस्तेमाल किया है।
शाहरुख खान ने कहा कि उन्होंने शराब नहीं पी रखी थी। जब सामने वाले ने उनको गाली दी तब उन्होंने भी गाली दी। उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों को लाने गए थे। शाहरुख ने कहा कि वो माफी नहीं मांगेंगे।
फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अर्जुन कपूर ने आखिरकार अपने पापा बोनी कपूर की अगली फिल्म में काम करना तय कर लिया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

लाइफस्टाइल

एयरटेल मोबाइल चिप सप्लायर क्वालकोम से उसकी बीडब्ल्यूए (ब्रॉडबैंड वायरलेस एक्सेस) शाखा को खरीदने के लिए बात कर रहा है।
यूं तो रोजाना सभी लोग दांतों की सफाई करते हैं लेकिन कम ही लोगों को मालूम है कि दांतों को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें साफ करने का सही तरीका क्या है।
क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

अजब गजब

यह सूर्यग्रहण कुंडल के आकार का होगा और सूर्योदय के बाद पूर्वोत्तर भारत में बेहद सीमित समय तक दिखाई देगा।
रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र में सेना के छह कुत्तों की हत्या का दोषी मानते हुए एक यूनिट कमांडर का कोर्ट मार्शल कर दिया गया।
हरियाणा के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में मैकेनिकल के छात्रों ने पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलने वाली बाइक बनाई है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटिज़न जर्नलिस्ट

जहरीली होती जा रही गंगा को बचाने के लिए सरकारी तौर पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं फिर भी कुछ लोग हैं जो निजी तौर पर गंगा को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
पीने का पानी एक बुनियादी जरूरत है। देश की आजादी के 6 दशक बाद भी एक बड़े इलाके में पानी की कमी है।
सिटिजन जर्नलिस्ट में आज बात बिजली संकट की। ये संकट और भी गहरा जाता है जब इसमें सरकारी भ्रष्टाचार आग में घी डालता है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

रीडर्स स्पेस

टेस्ट
आखिर ये कौन और कैसे तय करेगा कि सोशल साइटो पर किसी व्यक्ति की क्या लिमिट होनी चाहिए।
झांकियों में बेहद तैयारी के साथ हो रहे नाच-गाने में भी ज़रा सी तब्दीली आनी चाहिए...बदलनी चाहिए सीधा प्रसारण कर रही आवाज़ें भी...कुछ इस तरह सेः-
ibnliveibnlive