IBN7IBN7

डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सानिया मिर्जा एक स्थान फिसलीं


Published on Jan 16, 2012 at 12:42 | Updated Jan 16, 2012 at 12:45
0 IBNLive

नई दिल्ली। मेलबोर्न में आज से शुरू हुए साल के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन के एकल मुकाबलों में भारत की एकमात्र उम्मीद सानिया मिर्जा को ताजा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह 106वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

सानिया को कलाई की चोट और फिटनेस की समस्याओं के कारण लगातार कोर्ट से बाहर रहना पड़ा है जिससे उनकी रैंकिंग प्रभावित हुई है। भारतीय खिलाड़ी की सर्वश्रेष्ठ एकल रैंकिंग 27वीं है जो उन्होंने जुलाई 2007 में हासिल की थी। युगल रैंकिंग में सानिया 11वें स्थान पर बरकरार हैं।

4 महीने बाद भी नहीं मिली खिलाड़ियों को इनामी राशि!


Published on Jan 16, 2012 at 07:43 | Updated Jan 16, 2012 at 10:41
0 IBNLive

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान भरत क्षेत्री और एक सीनियर प्लेयर सरदारा सिंह ने आरोप लगाया है कि इनाम की राशि उन्हें अभी तक नहीं मिली है। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद इन खिलाड़ियों को इनाम की राशि देने का जो वायदा किया गया था, वो अब तक पूरा नहीं किया गया है।

खिलाड़ियों के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया ने सिर्फ 25 हजार रुपए इनाम के तौर पर देने का ऐलान किया था। इतनी कम रकम को लेने से हॉकी खिलाड़ियों ने इनकार कर दिया था। जिसके इनाम की राशि को लेकर पूरे देश में हल्ला मचा।

मलेशिया ओपन बैडमिंटनः सेमीफाइनल में हारीं सायना


Published on Jan 14, 2012 at 11:58
0 IBNLive

कुआलालम्पुर। भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल को मलेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल मुकाबले के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार को खेले गए महिलाओं की एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की यिहान वांग ने सायना को 21-15, 21-16 से शिकस्त दी। वांग ने इस मुकाबले को 41 मिनट में अपने नाम किया।

सायना और वांग के बीच यह पांचवीं और इस साल की पहली भिड़ंत थी। इससे पहले, वांग ने चारों मुकाबलों में सायना को मात दी थी। इसके साथ ही वांग ने सायना के खिलाफ अपनी कुल पांचवीं जीत दर्ज की है।

सायना मलेशिया ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में


Published on Jan 12, 2012 at 20:50
0 IBNLive

कुआलालंपुर। भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल मलेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त सायना ने गुरुवार को 11वीं वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे की खिलाड़ी चेंग साओ चेह को 21-19, 21-8 से पराजित किया। यह मैच 31 मिनट चला।

सायना को बुधवार को पहले दौर में विश्व की 20वीं वरीयता प्राप्त सिंगापुर की खिलाड़ी गुयान गू को हराने के लिए 56 मिनट तक पसीना बहाना पड़ा था लेकिन गुरुवार को सायना ने अपने खेल में अपेक्षित सुधार किया। सायना और चेह के बीच यह चौथी भिड़ंत थी। इससे पहले दो मौकों पर सायना की जीत हुई थी जबकि एक बार चेह ने बाजी मारी थी।

जरूरत पड़ी तो मैं वापसी कर सकता हूं: बाईचुंग भूटिया


Published on Jan 11, 2012 at 22:27 | Updated Jan 11, 2012 at 22:41
0 IBNLive

नई दिल्ली। भारत के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी बाईचुंग भूटिया ने फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। भूटिया ने मंगलवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में यूरोप के बड़े क्लब बायर्न म्यूनिख के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला। फुटबॉल को अलविदा कहने के बाद बाईचुंग भूटिया ने खास बातचीत की आईबीएन7 से जिसमें उन्होंने कहा कि अगर भारतीय फुटबॉल को जरूरत पड़ी तो फिर वापसी कर सकते हैं। (वीडियो देखें)

बड़े नामों की चकाचौंध में खो गये हमारे खिलाड़ीः भूटिया


Published on Jan 11, 2012 at 12:35
0 IBNLive

नई दिल्ली। बाइचुंग भूटिया ने उनके विदाई मैच में मंगलवार को यहां बायर्न म्यूनिख के खिलाफ मिली भारत को मिली 0-4 की हार के बाद कहा कि भारतीय खिलाड़ी बड़े नामों की चकाचौंध में खो गये जिससे उनका खेल प्रभावित हुआ। भूटिया ने मैच के बाद कहा कि पहले हाफ में हमारे खिलाडी जर्मन क्लब के बड़े नामों के सामने दबाव में आ गये थे जिससे उनका प्रदर्शन प्रभावित हो गया लेकिन दूसरे हाफ में हमने अच्छा प्रदर्शन किया और बायर्न म्यूनिख को कोई गोल नहीं करने दिया।

100 से भी अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले भूटिया का विदाई मैच देखने के लिए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में लगभग 25000 दर्शक मौजूद थे। कई दर्शक हाथों में तख्ती लिए मौजूद थे जिन पर लिखा था ‘हू विल रिप्लेस भूटिया’ और ‘भूटिया वी विल मिस यू’ भूटिया 86 मिनट तक में रहे और इस दौरान उनके हर मूव को दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया।

मलेशिया ओपन बैडमिंटन: गुट्टा-दीजू की जोड़ी अगले दौर में


Published on Jan 11, 2012 at 10:57
0 IBNLive

कुआलालम्पुर। भारत की ज्वाला गुट्टा और वी.दीजू की जोड़ी मलेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के दूसरे दौर में प्रवेश कर गई है। टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार को खेले गए मिश्रित युगल वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में गुट्टा और दीजू की जोड़ी ने सिंगापुर के चायुत त्रियाचार्ट और लेई याओ को 21-13, 19-21, 21-16 से हराया।

गुट्टा और दीजू की जोड़ी ने इस मुकाबले को 39 मिनट में अपने नाम किया। हाल में सम्पन्न कोरिया ओपन सुपर सीरीज में ज्वाला और दीजू की मिश्रित जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।

भूटिया के विदाई मैच में 4-0 से पिटी भारतीय टीम


Published on Jan 10, 2012 at 21:38
0 IBNLive

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान बाइचुंग भूटिया के जर्मनी के शीर्ष क्लब बायर्न म्यूनिख के खिलाफ मंगलवार की शाम यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में विदाई मैच में भारतीय टीम को 4-0 की करारी हार का सामना करना पड़ा।

जर्मन टीम ने आक्रामक फुटबाल का प्रदर्शन करते हुए पहले ही हाफ में चार दनादन गोल कर दिए लेकिन दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। भारतीय टीम किसी भी हाफ में कोई गोल नहीं कर सकी।

मलेशिया ओपन बैडमिंटन में सायना को आसान ड्रॉ


Published on Jan 10, 2012 at 20:11
0 IBNLive

कुआलालंपुर। भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को मलेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में आसान ड्रॉ मिला है। टूर्नामेंट में सायना अपने अभियान की शुरुआत विश्व की 20वीं वरीयता प्राप्त सिंगापुर की खिलाड़ी जुआन गू के खिलाफ बुधवार को करेंगी।

इसी दिन ज्वाला गुट्टा और अश्विन पोनप्पा की जोड़ी को महिला युगल वर्ग के पहले दौर में डेनमार्क की क्रिस्टिना पेडरसन और कामिला रेटर जुहल से भिड़ना है। गुट्टा मिश्रित युगल में इसी दिन वी.दीजू के साथ पहले दौर के मुकाबले में चायुत त्रियाचार्ट और लेई याओ की जोड़ी से भिड़ेंगी जबकि पुरुष वर्ग के एकल स्पर्धा के पहले दौर में अजय जयराम सिमोन सांतोसो के खिलाफ खेलेंगे।

रैंकिंग में सानिया एक और सोमदेव दो स्थान नीचे पहुंचे


Published on Jan 09, 2012 at 11:19
0 IBNLive

नई दिल्ली। भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन और सानिया मिर्जा को पुरुष और महिला टेनिस रैंकिंग में क्रमशः दो और एक स्थान का नुकसान हुआ है। सोमदेव पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) द्वारा सोमवार को जारी ताजा विश्व वरीयता एकल क्रम में 84वें से 86वें स्थान पर खिसक गए हैं जबकि महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) द्वारा जारी एकल क्रम में सानिया 104वें से 105वें स्थान पर लुढ़क गई हैं। युगल में सानिया 11वें स्थान पर हैं।

एटीपी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, पुरुष युगल वर्ग में लिएंडर पेस को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह आठवें से सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं जबकि महेश भूपति को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह सातवें से आठवें स्थान पर खिसक गए हैं। रोहन बोपन्ना 11वें स्थान पर हैं।





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

UP-Election-2012

यूपी के शहर अमरोहा में एक ऐसा घोटाला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। यूं तो सत्ताधारी बीएसपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में छत्तीस का आंकडा़ है, लेकिन इस शहर में नजारा कुछ और है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति भले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी विधानमंडल दल के नेता आमने-सामने आ गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के विकास सम्बन्धी दावे के विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

पॉलिटिक्स

फेसबुक, गूगल, यूट्यूब और ट्विटर जैसे सोशल वेबसाइट्स मंचों पर नेट यूजर की अभिव्यक्ति पर लगाम कसने के लिए बनाए दिशा-निर्देशों पर गुरुवार को राज्यसभा में जोरदार बहस हुई।
बीएसपी प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री गलत बयानी कर राज्य की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
आम तौर पर तमिल व धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलने वाले चिदम्बरम ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के मुद्दे पर अपनी बात इसी भाषा में रखी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

एस्ट्रो

देश में गर्मियों की छुट्टी शुरू होने के कारण यहां माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ रही है।
ग्वाटेमाला के जंगलों में मिले माया कैलेंडर के एक अज्ञात संस्करण से खुलासा हुआ है कि अगले कई अरब वर्षों तक पृथ्वी पर मानव सभ्यता के अंत का कारण बनने वाली कोई भी प्रलयंकारी आपदा नहीं आयेगी।
इस साल की अमरनाथ यात्रा शरू होने में अभी करीब दो महीने का वक्त है लेकिन हम आपको करवा रहे हैं बाबा बर्फानी के इस साल के पहले दर्शन।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

क्रिकेट

शाहरुख पर वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर बैन लगाए जाने की बात पर देशमुख ने कहा कि कोई भी फैसला सचिवों से बात करने के बाद ही लिया जाएगा। एमसीए की शिकायत पर पुलिस जांच करेगी।
शाहरुख के कथित तौर पर शराब पीकर मारपीट मामले में आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने एमसीए और फ्रेंचाइजी से रिपोर्ट मंगवाई है। बैन के प्रश्न पर शुक्ला ने बातचीत के बाद ही कोई फैसला लेने की बात की।
आईपीएल-5 के लिए प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम गुरुवार को अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत का अभियान जारी रखने के इरादे से उतरेगी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

देश

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने मनोनीत सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के खिलाफ कथित फर्जी मुठभेड मामले की सुनवाई को आज दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया।
तालिबान ने अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर बनी इंटीग्रेटेड चौकी को उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद चौकी और बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को आज गिरफ्तार कर लिया।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

दुनिया

इटली ने लीबिया के दिवंगत नेता मुअम्मार गद्दाफी के परिजनों के ढाई करोड़ डॉलर के होटल परिसर एवं भूमि को जब्त कर लिया है।
राजधानी वाशिंगटन में सिख पुलिसकर्मियों को उनके पगड़ी, दाढ़ी सहित अन्य धार्मिक चिह्नों के साथ काम करने की इजाजत मिल गई है।
अफगानिस्तान में फराह प्रांत के गर्वनर के कार्यालय परिसर में गुरुवार को चार आत्मघाती हमलावरों ने जबरन घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के बाद दोनों ओर से हुई जबरदस्त मुठभेड़ में सभी हमलावर मारे गए।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटी खबरें

मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदौनिमा टोर गांव से पुलिस ने साधु के वेश में रह रहे पांच वर्ष से फरार आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया।
लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक कार ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को रौंद दिया। पांचों लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बुधवार देर रात घर में घुसकर तीन सगी बहनों को गोली मार दी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

कारोबार

रिहायशी घरों की गिरती बिक्री को देखते हुए बिल्डरों ने अपनी मार्केटिंग का नया फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके तहत बिल्डर ग्राहकों से 7.5 फीसदी ब्याज दर पर मकान बुक कर रहे हैं।
सरकार अंतर्राष्ट्रीय साख निर्धारक संस्था फिच के सामने अपना पक्ष रखकर देश की रिण साख सुधारने का प्रयास कर रही है।
रुपये की कीमत में यह सुधार बैंकों के अमेरिकी मुद्रा की बिक्री करने के कारण आया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

मनोरंजन

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा का कहना है कि आनेवाली फिल्म 'डिपार्टमेंट' उनकी अब तक की सबसे महंगी फिल्म है और इसमें उन्होंने नई तकनीक का इस्तेमाल किया है।
शाहरुख खान ने कहा कि उन्होंने शराब नहीं पी रखी थी। जब सामने वाले ने उनको गाली दी तब उन्होंने भी गाली दी। उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों को लाने गए थे। शाहरुख ने कहा कि वो माफी नहीं मांगेंगे।
फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अर्जुन कपूर ने आखिरकार अपने पापा बोनी कपूर की अगली फिल्म में काम करना तय कर लिया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

लाइफस्टाइल

एयरटेल मोबाइल चिप सप्लायर क्वालकोम से उसकी बीडब्ल्यूए (ब्रॉडबैंड वायरलेस एक्सेस) शाखा को खरीदने के लिए बात कर रहा है।
यूं तो रोजाना सभी लोग दांतों की सफाई करते हैं लेकिन कम ही लोगों को मालूम है कि दांतों को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें साफ करने का सही तरीका क्या है।
क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

अजब गजब

यह सूर्यग्रहण कुंडल के आकार का होगा और सूर्योदय के बाद पूर्वोत्तर भारत में बेहद सीमित समय तक दिखाई देगा।
रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र में सेना के छह कुत्तों की हत्या का दोषी मानते हुए एक यूनिट कमांडर का कोर्ट मार्शल कर दिया गया।
हरियाणा के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में मैकेनिकल के छात्रों ने पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलने वाली बाइक बनाई है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटिज़न जर्नलिस्ट

जहरीली होती जा रही गंगा को बचाने के लिए सरकारी तौर पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं फिर भी कुछ लोग हैं जो निजी तौर पर गंगा को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
पीने का पानी एक बुनियादी जरूरत है। देश की आजादी के 6 दशक बाद भी एक बड़े इलाके में पानी की कमी है।
सिटिजन जर्नलिस्ट में आज बात बिजली संकट की। ये संकट और भी गहरा जाता है जब इसमें सरकारी भ्रष्टाचार आग में घी डालता है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

रीडर्स स्पेस

टेस्ट
आखिर ये कौन और कैसे तय करेगा कि सोशल साइटो पर किसी व्यक्ति की क्या लिमिट होनी चाहिए।
झांकियों में बेहद तैयारी के साथ हो रहे नाच-गाने में भी ज़रा सी तब्दीली आनी चाहिए...बदलनी चाहिए सीधा प्रसारण कर रही आवाज़ें भी...कुछ इस तरह सेः-
ibnliveibnlive