IBN7IBN7

क्या होता है फॉर्मूला वन, कैसे मिलते हैं प्वाइंट


Published on Oct 17, 2011 at 18:49 | Updated Oct 17, 2011 at 19:44
0 IBNLive

नई दिल्ली। 61 साल पहले एक सपना देखा गया। तब रफ्तार के मायने 350 किलोमीटर प्रति घंटे नहीं होते थे। वक्त बदला, खेल का तरीका भी बदला और 1950 में इंग्लैंड के सिल्वेस्टरस्टोन से शुरू हुआ ये सफर 61 साल बाद यूरोप से होता हुआ अब आ पहुंचा है हिंदुस्तान की राजधानी दिल्ली में।

क्या होता है F1: फॉर्मूला 1 रेसिंग का नाम फॉर्मूला वन पड़ने के पीछे वजह है वो नियम कायदे जिनके तहत इस प्रतियोगिता में टीमें हिस्सा लेती हैं। इस मुकाबले में वो ही टीम और ड्राइवर हिस्सा ले सकते हैं जिनके पास सुपर लाइसेंस हो यानी रेसिंग जगत का सर्वोच्च लाइसेंस।

जब कार्तिकेयन ने दर्ज कराया F1 में भारत का नाम


Published on Oct 17, 2011 at 18:41 | Updated Oct 17, 2011 at 19:44
0 IBNLive

नई दिल्ली। 30 अक्टूबर को भारत में इतिहास रचा जाएगा जब पहली इंडियन ग्रां प्री की शुरुआत होगी। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस इतिहास की नींव साढ़े छह साल पहले रची गई थी। साल 2005 में फरवरी की एक सर्द सुबह रूस के क्रेमलिन स्कवॉयर में भारत ने F1 में पहला कदम रखा था। नारायण कार्तिकेयन जब अपनी पीली पोशाक पहन कर जॉर्डन गाड़ी में बैठे तब हिंदुस्तान का सर फख्र से ऊंचा हो गया।

28 साल के नारायण की रफ्तार ने सबको प्रभावित कर दिया। जब उन्होंने अपने हेलमेट पर अशोक चक्र लगा कर F1 की गाड़ी चलाई तो हिंदुस्तान भी F1 के नक्शे पर दर्ज हो गया। 6 साल बाद वो ही कार्तिकेयन तैयार हैं उसी अशोक चक्र की शान बढ़ाने के लिए लेकिन इस बार अपनी सरजमीन पर यानी पहली इंडियन ग्रां प्री में।

बॉक्सिंग: मेरीकाम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया


Published on Oct 17, 2011 at 11:53 | Updated Oct 17, 2011 at 12:00
0 IBNLive

भोपाल। पांच बार की विश्व चैंपियन मणिपुर की एम सी मेरीकाम ने यहां 12 वीं राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में 51 किलोग्राम वर्ग में पिंकी जांगरा को हराकर सोने के तमगे पर कब्जा कर लिया।

मध्यप्रदेश खेल और युवा कल्याण विभाग और भारतीय मुक्केबाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय तात्या टोपे स्टेडियम में रविवार को मेरीकाम ने अराफुरा खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हरियाणा की पिंकी को हराकर चैंपियनशिप जीत ली। हालांकि 2009 में हुई इस प्रतियोगिता में मेरीकाम को पिंकी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में हारी पेस-भूपति की जोड़ी


Published on Oct 15, 2011 at 17:23
0 IBNLive

शंघाई। भारत के लिएंडर पेस और महेश भूपति की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को एटीपी शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। शनिवार को खेले गए पुरुष वर्ग की युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में पेस और भूपति की जोड़ी को दूसरी वरीयता प्राप्त बेलारूस की मैक्स मिर्नी और कनाडा के डेनिएल नेस्टर की जोड़ी ने 6-1, 6-4 से पराजित कर दिया।

इससे पहले, शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पेस और भूपति की जोड़ी ने ब्राजील के थॉमस बेलूची और क्रोएशिया के इवान डोडिग को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया था।

शंघाई मास्टर्स टेनिस: सेमीफाइनल में पहुंचे पेस-भूपति


Published on Oct 14, 2011 at 19:06
0 IBNLive

शंघाई। भारत के दिग्गज टेनिस स्टार महेश भूपति और लिएंडर पेस की जोड़ी शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पुरुषों के युगल मुकाबलों के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

पेस-भूपति की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया के इवान डोडिग और ब्राजील के थॉमस बालूची की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से पराजित किया।

पहले दौर में बाई हासिल करने वाली इस जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जर्मनी के क्रिस्टोफर कास और आस्ट्रिया के एलेक्जेंडर पेया की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई थी।

जी हां! बड़ी नाजुक होती हैं फॉर्मूला वन की गाड़ियां


Published on Oct 13, 2011 at 22:36
0 IBNLive

ग्रेटर नोएडा। पलक झपकते ही आपकी आंखों के सामने से फुर्र हो जाने वाली फॉर्मूला वन की गाड़ियां जल्द ही ग्रेटर नोएडा के बुद्घ सर्किट पर दौड़ने वाली हैं। 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा जब ये गाड़ियां हवा से बातें करेंगी तो देखने वालों का दिल और जोर से धड़केगा। इन स्पीड मशीन के ट्रैक तक पहुंचने का सफर भी कम रोचक नहीं है। इन खास गाड़ियों के कलपुर्जे खोलकर कंटेनर के जरिए पानी के जहाजों और बड़े प्लेन से लाया जाता है। इसके अलावा इंजीनियर्स, टेक्नीशियंस, फ्यूट एक्सपर्ट्स और कार एसेसरीज भी रेस से पहले ही पहुंच जाते हैं।

अगर रफ्तार को देखकर आपको लगता है कि ये गाड़ियां फौलाद सी मजबूत हैं तो भूल जाइए क्योंकि आप गलत हैं। फॉर्मूला । गाड़ी काफी नाजुक होती है। इसके कल पुर्जों को रेस वाली जगह पर लाकर असेंबल किया जाता है।

एफ1 के टिकट पर रेसिंग के अलावा भी मिलेगा बहुत कुछ


Published on Oct 10, 2011 at 20:44
0 IBNLive

ग्रेटर नोएडा। भारत में होने वाली पहली फॉर्मूला वन में अभी तीन हफ्ते का समय है लेकिन फैंस का रोमांच अभी से परवान चढ़ने लगा है। इस महाआयोजन में F1 रेस के अलावा भी बहुत कुछ आपका इंतजार कर रहा है जाहिर है कि इसके लिए जेब भी खूब ढीली करनी पड़ेगी।

एफ1 के टिकटों की कीमत 2500 से लेकर 35000 रुपए तक है। सिर्फ एक टिकट खरीदकर आप तीन दिन तक रेस का मजा उठा सकते हैं। फॉर्मूला 1 के ये टिकट आप इंटरनेट पर ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं और दिल्ली-एनसीआर के कुछ बड़े मॉल्स में खुद जाकर भी टिकट हासिल कर सकते हैं। पहले दो दिन में ही लोअर स्टैंड के तकरीबन सारे टिकट बिक चुके हैं। उम्मीद है कि आने वाले दो एक दिन में बुद्ध सर्किट हाउस फुल हो जाएगा।

दिल्ली को एशियाई साइकिलिंग चैम्पियनशिप की मेजबानी


Published on Oct 10, 2011 at 17:32 | Updated Oct 10, 2011 at 17:38
0 IBNLive

नई दिल्ली। भारत को एशियाई साइकिलिंग चैम्पियनशिप-2013 की मेजबानी दी गई है। इसका आयोजन नई दिल्ली में होगा। इसमें 40 देशों के 700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) के अध्यक्ष परमिंदर सिंह ढींढसा ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। उनके मुताबिक इस चैम्पियनशिप की मेजबानी भारत को मिलना एक बड़ी सफलता है। परमिंदर ने इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिंग यूनियन और एशियाई साइकिलिंग महासंघ को धन्यवाद दिया है।

सोमदेव की रैंकिंग में सुधार, 84वें नंबर पर पहुंचे


Published on Oct 10, 2011 at 13:17 | Updated Oct 10, 2011 at 13:23
0 IBNLive

नई दिल्ली। भारत के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन पिछले सप्ताह जापान ओपन के पहले ही दौर में हार के बावजूद ताजा एटीपी विश्व रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ 84वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

सोमदेव को जापान ओपन में पहले दौर में चेक गणराज्य के रादेक स्तेपानेक के खिलाफ 4-6, 3-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस हार के बावजूद सोमदेव अपनी विश्व रैंकिंग में एक स्थान का सुधार करने में सफल रहे। उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 62वीं है जो उन्होंने इस वर्ष जुलाई में हासिल की थी।

सानिया मिर्जा के बाएं घुटने का ऑपरेशन हुआ


Published on Oct 08, 2011 at 20:21
0 IBNLive

हैदराबाद। देश की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने शनिवार को अपने बाएं घुटने का सफल ऑपरेशन कराया। बीते महीने खेले गए अमेरिकी ओपन के दौरान सानिया को इस घुटने में चोट लगी थी।

सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने बताया कि सानिया का घुटना अमेरिकी ओपन के दौरान चोटग्रस्त हो गया था। इमरान के मुताबिक सानिया चार सप्ताह के बाद अभ्यास शुरू कर सकती हैं।

इमरान ने कहा कि सानिया ने शनिवार को अपोलो अस्पताल में ऑपरेशन कराया। यह सफल रहा। अब सुधार कार्यक्रम पर रहेंगी। सुधार कार्यक्रम एक सप्ताह के बाद शुरू होगा। सब कुछ तयशुदा रहा तो वह चार सप्ताह में अभ्यास शुरू कर देंगी।





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

UP-Election-2012

यूपी के शहर अमरोहा में एक ऐसा घोटाला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। यूं तो सत्ताधारी बीएसपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में छत्तीस का आंकडा़ है, लेकिन इस शहर में नजारा कुछ और है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति भले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी विधानमंडल दल के नेता आमने-सामने आ गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के विकास सम्बन्धी दावे के विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

पॉलिटिक्स

गुजरात दंगों में मुख्यमंत्री मोदी की भूमिका पर एसआईटी ने क्या कहा ये अब तक साफ नहीं है। फिलहाल अदालत ने मामले को 13 फरवरी तक टाल दिया है।
कॉमनवेल्थ घोटाले में बीजेपी यूपीए सरकार को कठघरे में खड़ा करती आ रही है। लेकिन भोपाल में बीजेपी के राज में कॉमनवेल्थ जैसी गड़बड़ी सामने आई है।
रायबरेली। यूपी चुनाव पर IBN7 का खास कार्यक्रम गुरुवार को पहुंचा बांदा में। बांदा को आज भी विकास की वह रफ्तार नहीं मिल सकी है जो मिलनी चाहिए थी। यूपी की राजनीति में कहा खड़ा है बांदा, इसी मुद्दे पर हमने बात की क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से। पूरा शो देखें वीडियो में
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

एस्ट्रो

उड़ीसा में कड़ाके की सर्दी के बीच मंदिरों के शहर कोणार्क में सोमवार को माघ सप्तमी के अवसर पर करीब 500,000 श्रद्धालुओं ने चंद्रभागा नदी में पवित्र डुबकी लगाई और भगवान सूर्य की प्रार्थना की।
देश के बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक उत्तर प्रदेश में वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर को अब और भव्यता मिलेगी तथा सभी उप शीर्ष अब स्वर्णमंडित होंगे।
मेष, दिसंबर-2011 सितारों की अनुकूलता बढ़ते हुए क्रम में रहने से आपको माह भर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। नौकरी रोजगार में सेकंड हाफ ज्यादा बेहतर रहेगा। निजी कारोबार की संभावनाएं प्रबल होंगी। घर खरीदने की सोच रहे हैं तो इस अमल करने का वक्त भी आ गया समझो।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

क्रिकेट

किस टीम ने किसको पछाड़ा और कौन है नंबर वन! किसकी है वनडे में बादशाहत और कौन है टेस्ट क्रिकेट को शहंशाह....देखिए क्रिकेट टॉप-5।
अमेरिका में कीमोथेरेपी करा रहे भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह अपने फेफड़े में ट्यूमर के इलाज में हुई देरी के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर के पुत्र रोहन गावस्कर ने बुधवार को प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

देश

देश, दुनिया, बिजनेस, खेल और मनोरंजन जगत की सभी बड़ी खबरें एक ही जगह। वीडियो देखें
इस भागती दौड़ती दुनिया में किसी के पास वक्त नहीं है। इसलिए 20 मिनट में देखिए देश-दुनिया-मनोरंजन की तमाम खबरें एक के बाद एक ताबड़तोड़।
उत्तर प्रदेश यूपी मेडिकल घोटाले में इलाहाबाद हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को बड़ा झटका दिया है। केंद्र सरकार द्वारा एनआरएचएम के तहत भेजे जाने वाले फंड को रिलीज करने पर रोक लगा दी है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

दुनिया

समाचार पत्र 'द संडे लीडर' के अनुसार, कोलंबो में मालदीव उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि उप राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद फिलहाल कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं।
भारत की बढ़ती वायु शक्ति को देखते हुए पाकिस्तान ने सोमवार को अमेरिका से एफ-16 विमानों की अंतिम खेप हासिल कर ली।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में आने वाली ईरानी सम्पत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए हैं।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटी खबरें

जकिया और सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने रिपोर्ट की प्रति मांगी है।
बई के जुहू इलाके में समंदर किनारे एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी मच गई। लड़की की लाश जुहू के कोलावाड़ा में समंदर किनारे रेत पर पड़ी थी।
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एक निजी स्कूल में आज एक दिल दहला देने वाली घटना में एक छात्र ने क्लासरूम में ही अपनी शिक्षिका की कथित तौर पर हत्या कर दी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

कारोबार

सेंसेक्स 84.87 अंकों की तेजी के साथ 17,707.32 पर और निफ्टी 33.00 अंकों की तेजी के साथ 5,368.15 पर बंद हुआ।
केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो बीते तीन सालों में सबसे कम है।
वकील समुदाय के बीच उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 2जी मामले की सुनवाई के दौरान सलाह देने के लिए टाटा टेलीसर्विसेज और एलियांज इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने हरीश साल्वे को नियुक्त किया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

मनोरंजन

बॉलीवुड की ये तीखी मिर्ची से जब-जब भी किसी आइटम सॉन्ग में आईं। इन्होंने सारी हिरोइनों की छुट्टी कर डाली। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की छम्मक छल्लो करीना कपूर की।
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि शनिवार को उनके पेट की सर्जरी होगी।
सीरियल जैसा कोई नहीं में बात सीरियल बालिका वधु की। इस सीरियल में किसी की फिर से नए अंदाज में एंट्री हुई है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

लाइफस्टाइल

आपको यह जानकर झटका लग सकता है कि आपने अपनी जिन फोटोग्राफ्स को कल अपने फेसबुक एकाउंट से हटा दिया था वे अब भी इंटरनेट की दुनिया में उपलब्ध हैं।
बैंगलोर फैशन वीक समर शावर्स 2012' में रैंप पर डिजाइनर के कलेक्शन दिखाती हुई मॉडल। इस फैशन वीक का आयोजन बैंगलोर में किया गया। इस फैशन वीक में देश के कई बड़े डिजाइनरों ने हिस्सा लिया।
बच्चों की बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक हैं और ऐसे में न सिर्फ बच्चों बल्कि उनके अभिभावकों को भी तनाव होने लगा है। इसी के साथ बच्चों को परीक्षा सम्बंधी तनाव से उबारने में मदद के लिए हेल्पलाइन सेवाएं शुरू हो गई हैं।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

अजब गजब

शिवपुरी शहर में स्थित प्रसिद्ध प्राचीन पर्यटन स्थल भदैया कुंड का पानी पीने से कभी आपस में झगड़े नहीं होते की मान्यता के चलते यहां नवविवाहित जोडों की भीड़ लगने लगी है।
चीन में एक मां बाप ने अपने 4 साल के छोटे से बच्चे को मजबूत बनाने के लिए उसे माइनस तेरह डिग्री की बर्फीली ठंड में बिना कपड़ो के दौड़ाया।
वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक ईजाद की है जिससे इस बात का पता आसानी से चल जाएगा कि अधिकारी सही बोल रहे हैं या झूठ।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटिज़न जर्नलिस्ट

गौरव के संघर्ष की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने अपनी गोद ली बेटी के पिता के तौर पर अपना नाम रजिस्ट्रार के दफ्तर में दर्ज कराना चाहा।
राजस्थान के एक आम मजदूर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज क्या उठाई, भ्रष्टाचारियों के पैरों तले से जैसे जमीन ही खिसक गई।
पाई ग्याडी के संघर्ष की शुरुआत हुई 2007 में, जब अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के बेटे अकुंग वैली की नियुक्ति इंस्पेक्टर टैक्स एंड एक्साइज के पद पर हुई।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

रीडर्स स्पेस

झांकियों में बेहद तैयारी के साथ हो रहे नाच-गाने में भी ज़रा सी तब्दीली आनी चाहिए...बदलनी चाहिए सीधा प्रसारण कर रही आवाज़ें भी...कुछ इस तरह सेः-
ibnliveibnlive