IBN7IBN7

धमाकेदार होगा वर्ल्ड सीरीज हॉकी का उद्घाटन


Published on Feb 28, 2012 at 21:24
0 IBNLive

चंडीगढ़। कॉमनवेल्थ गेम्स, आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे टूनामेंटों के उद्घाटन समारोह आयोजित करने के बाद विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेट बुधवार से यहां शुरू होने जा रहे ब्रिजस्टोन वर्ल्ड सीरीज हॉकी के उद्घाटन समारोह में धमाका करने के लिए तैयार है। समारोह में सैफ अली खान, नेहा धूपिया और मीका सहित कई नामचीन हस्तियां धमाल मचाने जा रही हैं।

पंजाब की फिजा में संगीतकार ए आर रहमान का संगीत गूंजेगा। हर्षदीप कौर फिल्म रॉकस्टार के गाने कतया करूं की धुन पर चंडीगढ़ को झूमने पर मजबूर कर देंगी। मानसी स्काट मंच पर रॉक आन प्रस्तुत करेंगी जिसमें विभिन्न टीमों के लीग कैप्टन का खुलासा होगा।

चर्चाः कैसे पूरा होगा टीम इंडिया का लंदन ड्रीम्स?


Published on Feb 27, 2012 at 20:14
0 IBNLive

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम का लंदन ओलंपिक का टिकट पक्का हो गया है। ओलंपिक क्वालिफायर के फाइनल में भारत ने फ्रांस को 8-1 से हराकर 8 साल बाद ओलंपिक में अपनी जगह बनाई। टीम के सामने अब चुनौती है पदक जीतने की। कैसे होगी ये मंजिल फतह इसपर चर्चा के लिए मौजूद थे हॉकी टीम के कप्तान भरत छेत्री, स्टार खिलाड़ी शिवेंद्र सिंह, फाइनल में 5 गोल करने वाले संदीप सिंह और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सरदार सिंह। कैसी रही ये चर्चा जानने के लिए वीडियो देखें।

हुड्डा ने हॉकी खिलाड़ियों पर की इनामों की बौछार


Published on Feb 27, 2012 at 18:43
0 IBNLive

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लंदन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम और विशेष तौर पर इसमें हरियाणा के खिलाड़ियों पर ईनामों की बौछार कर दी है।

हॉकी टीम के ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने से गदगद हुड्डा ने उसे बधाई देते हुए अन्य राज्यों के मुकाबले ईनामों की घोषणा में पहल करते हुए इसमें राज्य के खिलाड़ियों को फाईनल मैच में प्रत्येक गोल के लिए पांच लाख रुपए देने व सीरीज के अन्य मैचों में टीम के किसी भी खिलाड़ी द्वारा किए गए प्रत्येक गोल के लिए एक-एक लाख रूपए देने की घोषणा की है।

'ओलंपिक में भाग लेगा लगभग 70 सदस्यीय भारतीय दल'


Published on Feb 27, 2012 at 14:27
0 IBNLive

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने आज कहा कि जुलाई-अगस्त में लंदन में होने वाले ओलंपिक खेलों में भारत का लगभग 70 सदस्यीय दल हिस्सा लेगा।

मल्होत्रा ने यहां आईओए और गुजरात कोआपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (अमूल) के बीच एक समझौते के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत के 29 खिलाड़ी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके थे और अब इसमें पुरुष हॉकी टीम भी शामिल हो चुकी है जिससे यह संख्या 47 पहुंच जाती है।

देखें: तस्वीरों की जुबानी, हॉकी इंडिया की जीत की कहानी

  • ibnkhabar.com

Published on Feb 27, 2012 at 08:55 | Updated Feb 27, 2012 at 08:57
0 IBNLive

नई दिल्ली। स्टार ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह की शानदार हैट्रिक सहित पांच गोलों की बदौलत भारतीय टीम ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में मौजूद लगभग 12 हजार जूनूनी दर्शकों के सामने फ्रांस को 8-1 से हराकर हीरो एफआईएच रोड टू लंदन टूर्नामेंट के खिताब के साथ-साथ लंदन ओलम्पिक में खेलने का अधिकार भी हासिल कर लिया।

भारतीय टीम ने 1928 के बाद से 2004 तक सभी ओलम्पिक में हिस्सा लिया था लेकिन 2008 के बीजिंग ओलम्पिक में वह हिस्सा नहीं ले सकी क्योंकि उसी साल चिली में आयोजित क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के फाइनल में उसे इंग्लैंड के हाथों 0-2 से हार मिली थी।

ओलंपिक क्वालीफायर्स: भारत ने फ्रांस को 8-1 से हराया


Published on Feb 27, 2012 at 08:33
0 IBNLive

नई दिल्ली। ओलंपिक क्वालीफायर्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को लंदन ओलंपिक्स में अपनी जगह पक्की कर ली। ओलंपिक क्वालीफायर के फाइनल में भारत ने फ्रांस को 8-1 से हरा दिया। भारतीय टीम 2008 बीजिंग ओंलपिक्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।

टूर्नामेंट में ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह हीरो बनकर उभरे हैं। संदीप ने फ्रांस के खिलाफ 5 गोल दागे। पूरे क्वालीफायर में पेनाल्टी कॉर्नर पर संदीप को रोकना चुनौती बना रहा। एक जमाने में भारतीय टीम पेनाल्टी में कमजोर मानी जाती थी लेकिन इस बार क्वालीफार्यस में ये ताकत बनकर उभरी है। संदीप के अलावा फाइनल में बिरंदर लाकरा, सुनील ने भी गोल दागे।

भारत ने हॉकी में फ्रांस को हराकर लंदन ओलंपिक में एंट्री ली


Published on Feb 26, 2012 at 21:06 | Updated Feb 26, 2012 at 21:29
0 IBNLive

नई दिल्ली। हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फ्रांस को हरा दिय़ा। आठ बार की ओलंपिक गोल्ड विजेता टीम इंडिया अपने सभी लीग मैच जीतकर फाइनल में फ्रांस से भिड़ी। ये फाइनल मुकाबला दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस जीत के साथ ही भरत छेत्री की टीम को लंदन ओलंपिक के लिए टिकट मिल गया।

इससे पहले सिडनी ओलिंपिक की कड़वी यादों का बदला चुकता करते हुए भारत ने ओलंपिक क्वॉलिफायर के आखिरी पूल मैच में पोलैंड को 4-2 से हराकर बाहर कर दिया।

दरअसल बीजिंग ओलंपिक में नहीं क्वॉलिफाई करने के दर्द को टीम इंडिया भूलाकर नए कोच माइकल नॉब्स के नेतृत्व में नए जोश और जुनून के साथ ओलंपिक क्वॉलिफायर टूर्मामेंट में खेलने उतरे और जिसका नतीजा लंदन ओलंपिक का टिकट मिल गया। भारत ने कोच माइकल नॉब्स के नेतृत्व में अपने हॉकी के खेल में बड़ा बदलवा करते हुए दुनिया की सबसे आक्रमक खेल दिखाने वाली टीम का तमगा हासिल करने निकल पड़ी है।

ओलम्पिक क्वालीफायर्स: फ्रांस-भारत मुकाबला आज


Published on Feb 26, 2012 at 09:05
0 IBNLive

नई दिल्ली। हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर मुकाबले में आज भारत का मुकाबला फ्रांस से होगा। 8 बार की ओलंपिक गोल्ड विजेता टीम इंडिया अपने सभी लीग मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है। दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में ये मुकाबला रात 8 बजे खेला जाएगा।

दूसरी तरफ भारतीय महिला टीम का वर्ष 1980 के बाद पहली बार ओलम्पिक में हिस्सा लेने का सपना फिलहाल अधूरा रह गया है। दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को नेशनल स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत को 3-1 से हराकर न सिर्फ हीरो एफआईएच रोड टू लंदन टूर्नामेंट का खिताब जीता बल्कि लंदन ओलम्पिक में हिस्सा लेने का अधिकार भी हासिल किया।

दुबई चैम्पियनशिपः सानिया-वेस्नीना की जोड़ी फाइनल में


Published on Feb 25, 2012 at 12:41
0 IBNLive

दुबई। भारत की महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और रूस की एलीना वेस्नीना की जोड़ी अपने विजय क्रम को जारी रखते हुए डब्ल्यूटीए दुबई चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर गई हैं। टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार को खेले गए युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में टूर्नामेंट की दूसरी वरीयता प्राप्त सानिया और वेस्नीना की जोड़ी ने चीनी ताइपे की सु-वेई सीह और चीन की पेंग शुआई की जोड़ी को 6-2, 6-7(5), 13-11 से पराजित किया।

फाइनल में भारत और रूसी जोड़ी का सामना अमेरिका की लिएजल ह्यूबर और लीसा रेमंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा। ह्यूबर और रेमंड की जोड़ी ने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन की नूरिया लागोसटेरा विव्स और ऑस्ट्रेलिया की अनास्तासिया रोडिओनोवा की जोड़ी को 6-3, 6-2 से शिकस्त दी। उल्लेखनीय है कि फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।

हॉकी: ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का सुनहरा मौका


Published on Feb 25, 2012 at 12:21
0 IBNLive

नई दिल्ली। 'करो या मरो' के मैच में इटली को हराकर भारत की महिला टीम मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में जारी हीरो एफआईएच रोड टू लंदन क्वालीफायर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई लेकिन खिताबी जीत और ओलम्पिक सीट पाना उसके लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकती है क्योंकि फाइनल में आज उसका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा, जो सर्वोच्च वरीय होने के अलावा इस खिताब के लिए और भी कृतसंकल्प नजर आ रही है।

भारत ने 1980 में पहली और आखिरी बार ओलम्पिक में हिस्सा लिया था। मास्को ओलम्पिक से कई देशों के बहिष्कार के बाद भारत को ओलम्पिक में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया था। उससे पहले या उसके बाद टीम ने कभी ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई नहीं किया।





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

UP-Election-2012

यूपी के शहर अमरोहा में एक ऐसा घोटाला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। यूं तो सत्ताधारी बीएसपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में छत्तीस का आंकडा़ है, लेकिन इस शहर में नजारा कुछ और है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति भले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी विधानमंडल दल के नेता आमने-सामने आ गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के विकास सम्बन्धी दावे के विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

पॉलिटिक्स

फेसबुक, गूगल, यूट्यूब और ट्विटर जैसे सोशल वेबसाइट्स मंचों पर नेट यूजर की अभिव्यक्ति पर लगाम कसने के लिए बनाए दिशा-निर्देशों पर गुरुवार को राज्यसभा में जोरदार बहस हुई।
बीएसपी प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री गलत बयानी कर राज्य की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
आम तौर पर तमिल व धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलने वाले चिदम्बरम ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के मुद्दे पर अपनी बात इसी भाषा में रखी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

एस्ट्रो

देश में गर्मियों की छुट्टी शुरू होने के कारण यहां माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ रही है।
ग्वाटेमाला के जंगलों में मिले माया कैलेंडर के एक अज्ञात संस्करण से खुलासा हुआ है कि अगले कई अरब वर्षों तक पृथ्वी पर मानव सभ्यता के अंत का कारण बनने वाली कोई भी प्रलयंकारी आपदा नहीं आयेगी।
इस साल की अमरनाथ यात्रा शरू होने में अभी करीब दो महीने का वक्त है लेकिन हम आपको करवा रहे हैं बाबा बर्फानी के इस साल के पहले दर्शन।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

क्रिकेट

शाहरुख पर वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर बैन लगाए जाने की बात पर देशमुख ने कहा कि कोई भी फैसला सचिवों से बात करने के बाद ही लिया जाएगा। एमसीए की शिकायत पर पुलिस जांच करेगी।
शाहरुख के कथित तौर पर शराब पीकर मारपीट मामले में आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने एमसीए और फ्रेंचाइजी से रिपोर्ट मंगवाई है। बैन के प्रश्न पर शुक्ला ने बातचीत के बाद ही कोई फैसला लेने की बात की।
आईपीएल-5 के लिए प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम गुरुवार को अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत का अभियान जारी रखने के इरादे से उतरेगी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

देश

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने मनोनीत सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के खिलाफ कथित फर्जी मुठभेड मामले की सुनवाई को आज दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया।
तालिबान ने अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर बनी इंटीग्रेटेड चौकी को उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद चौकी और बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को आज गिरफ्तार कर लिया।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

दुनिया

इटली ने लीबिया के दिवंगत नेता मुअम्मार गद्दाफी के परिजनों के ढाई करोड़ डॉलर के होटल परिसर एवं भूमि को जब्त कर लिया है।
राजधानी वाशिंगटन में सिख पुलिसकर्मियों को उनके पगड़ी, दाढ़ी सहित अन्य धार्मिक चिह्नों के साथ काम करने की इजाजत मिल गई है।
अफगानिस्तान में फराह प्रांत के गर्वनर के कार्यालय परिसर में गुरुवार को चार आत्मघाती हमलावरों ने जबरन घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के बाद दोनों ओर से हुई जबरदस्त मुठभेड़ में सभी हमलावर मारे गए।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटी खबरें

मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदौनिमा टोर गांव से पुलिस ने साधु के वेश में रह रहे पांच वर्ष से फरार आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया।
लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक कार ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को रौंद दिया। पांचों लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बुधवार देर रात घर में घुसकर तीन सगी बहनों को गोली मार दी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

कारोबार

रिहायशी घरों की गिरती बिक्री को देखते हुए बिल्डरों ने अपनी मार्केटिंग का नया फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके तहत बिल्डर ग्राहकों से 7.5 फीसदी ब्याज दर पर मकान बुक कर रहे हैं।
सरकार अंतर्राष्ट्रीय साख निर्धारक संस्था फिच के सामने अपना पक्ष रखकर देश की रिण साख सुधारने का प्रयास कर रही है।
रुपये की कीमत में यह सुधार बैंकों के अमेरिकी मुद्रा की बिक्री करने के कारण आया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

मनोरंजन

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा का कहना है कि आनेवाली फिल्म 'डिपार्टमेंट' उनकी अब तक की सबसे महंगी फिल्म है और इसमें उन्होंने नई तकनीक का इस्तेमाल किया है।
शाहरुख खान ने कहा कि उन्होंने शराब नहीं पी रखी थी। जब सामने वाले ने उनको गाली दी तब उन्होंने भी गाली दी। उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों को लाने गए थे। शाहरुख ने कहा कि वो माफी नहीं मांगेंगे।
फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अर्जुन कपूर ने आखिरकार अपने पापा बोनी कपूर की अगली फिल्म में काम करना तय कर लिया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

लाइफस्टाइल

एयरटेल मोबाइल चिप सप्लायर क्वालकोम से उसकी बीडब्ल्यूए (ब्रॉडबैंड वायरलेस एक्सेस) शाखा को खरीदने के लिए बात कर रहा है।
यूं तो रोजाना सभी लोग दांतों की सफाई करते हैं लेकिन कम ही लोगों को मालूम है कि दांतों को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें साफ करने का सही तरीका क्या है।
क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

अजब गजब

यह सूर्यग्रहण कुंडल के आकार का होगा और सूर्योदय के बाद पूर्वोत्तर भारत में बेहद सीमित समय तक दिखाई देगा।
रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र में सेना के छह कुत्तों की हत्या का दोषी मानते हुए एक यूनिट कमांडर का कोर्ट मार्शल कर दिया गया।
हरियाणा के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में मैकेनिकल के छात्रों ने पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलने वाली बाइक बनाई है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटिज़न जर्नलिस्ट

जहरीली होती जा रही गंगा को बचाने के लिए सरकारी तौर पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं फिर भी कुछ लोग हैं जो निजी तौर पर गंगा को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
पीने का पानी एक बुनियादी जरूरत है। देश की आजादी के 6 दशक बाद भी एक बड़े इलाके में पानी की कमी है।
सिटिजन जर्नलिस्ट में आज बात बिजली संकट की। ये संकट और भी गहरा जाता है जब इसमें सरकारी भ्रष्टाचार आग में घी डालता है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

रीडर्स स्पेस

टेस्ट
आखिर ये कौन और कैसे तय करेगा कि सोशल साइटो पर किसी व्यक्ति की क्या लिमिट होनी चाहिए।
झांकियों में बेहद तैयारी के साथ हो रहे नाच-गाने में भी ज़रा सी तब्दीली आनी चाहिए...बदलनी चाहिए सीधा प्रसारण कर रही आवाज़ें भी...कुछ इस तरह सेः-
ibnliveibnlive