IBN7IBN7

टेनिस स्टार पेस बन सकते हैं फुटबॉल के ब्रांड अम्बेसडर


Published on Sep 27, 2011 at 20:22
0 IBNLive

कोलकाता। टेनिस स्टार लिएंडर पेस भारतीय फुटबॉल को उठाने के लिए उसके ब्रांड अम्बेसडर बन सकते हैं।

पेस ने भारतीय फुटबॉल को प्रोमोट करने का प्रस्ताव अखिल भारतीय फुटबाल संघ(एआईएफएफ) को दिया था जिस पर एआईएफएफ ने सकारात्मक रुख दिखाया है। एआईएफएफ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले में एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल से बात करेंगे।

नोब्स ने कहा ‘मत देखो ओलंपिक का सपना’


Published on Sep 26, 2011 at 20:39
0 IBNLive

बैंगलोर। अगले वर्ष लंदन ओलंपिक में हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर हर खिलाडी़ को 50-50 लाख रुपए देने की भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की घोषणा के तुरंत बाद टीम के ऑस्ट्रेलियाई कोच माइकल नोब्स ने कह दिया कि भारत के लिए ओलंपिक में जगह बनाना दूर की कौडी़ है।

भारत को ओलंपिक क्वालीफाई कराने के लिए नियुक्त किये गये ऑस्ट्रेलियाई कोच नोब्स ने कहा कि भारतीय टीम को लंदन ओलंपिक में पहुंचने के लिए बहुत लंबा सफर तय करना है और उसके क्वालीफाई करने की संभावना सिर्फ 30 से 40 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि हमें क्वालीफायर से पहले सभी मैच जीतने होंगे जिसमें अगले माह ऑस्ट्रेलिया में नाइन ए साइड टूर्नामेंट भी शामिल हैं। यदि हम ऐसा कर पाते हैं तभी हमारे लिए कुछ संभावना बचती है। भारत पिछले बीजिंग ओलंपिक क्वालीफाई नहीं कर पाया था। उसे फरवरी में ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट खेलना है जिसे जीतने की सूरत में ही भारत लंदन ओलंपिक में खेल पाएगा।

जापान ओपन बैडमिंटनः सेमीफाइनल में हारीं सायना


Published on Sep 24, 2011 at 12:50
0 IBNLive

टोक्यो। भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला एकल खिलाड़ी सायना नेहवाल जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार गई हैं। इस प्रकार इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती अब खत्म हो गई है।

शनिवार को खेले गए महिलाओं की एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में आठवीं वरीयता प्राप्त जर्मनी की जूलियन शेंक ने टूर्नामेंट की चौथी वरीयता प्राप्त सायना को 21-19, 21-10 से पराजित कर उनका खिताबी मुकाबले में पहुंचने का सपना तोड़ दिया। इस मुकाबले को जीतने के लिए शेंक को 39 मिनट तक कोर्ट पर पसीना बहाना पड़ा।

जापान ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंची सायना


Published on Sep 23, 2011 at 18:01
0 IBNLive

टोक्यो। भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का जापान ओपन में शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट की चौथी वरीयता प्राप्त सायना ने शुक्रवार को खेले गए महिलाओं की एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंगापुर की जुआन गु को 21-17, 21-13 से पराजित किया। सायना को इस मुकाबले को जीतने के लिए 30 मिनट तक कोर्ट पर पसीना बहाना पड़ा।

इससे पहले, विश्व की पांचवीं वरीयता प्राप्त सायना ने गुरुवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर की मिंगतियान फू को 21-17, 21-16 से शिकस्त दी थी। उल्लेखनीय है कि इस टूर्नामेंट में सायना के रूप में एकमात्र भारतीय चुनौती बची हुई है।

जापान ओपन बैडमिंटन: सायना जीतीं, गुट्टा-पोनप्पा बाहर


Published on Sep 22, 2011 at 13:34
0 IBNLive

टोक्यो। विश्व की पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गई हैं लेकिन ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी युगल के दूसरे दौर में हार गई है। गुरुवार को महिलाओं की एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में टूर्नामेंट की चौथी वरीयता प्राप्त सायना ने सिंगापुर की मिंगतियान फू को 21-17, 21-16 से पराजित किया।

सायना ने फू के खिलाफ 33 मिनट में जीत दर्ज की। दोनोंे खिलाड़ियों के बीच यह तीसरी भिड़ंत थी। इससे पहले दोनों बार सायना ने बाजी मारी थी। पहले दौर में सायना ने थाईलैंड की गैरवरीयता प्राप्त इनथानोन रचनोक को 21-17, 21-10 से पराजित किया।

सायना नेहवाल जापान ओपन बैडमिंटन के दूसरे दौर में


Published on Sep 21, 2011 at 10:07
0 IBNLive

टोक्यो। भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की हैं। बुधवार को खेले गए महिलाओं की एकल स्पर्धा के पहले दौर में टूर्नामेंट की चौथी वरीयता प्राप्त सायना ने थाईलैंड की गैरवरीयता प्राप्त इनथानोन रचनोक को 21-17, 21-10 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

इससे पहले, सायना और रचनोक दो बार आपस में भिड़ चुकीं हैं जिनमें एक-एक बार दोनों खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि सायना हाल में सम्पन्न हुए चाइना मास्टर्स सुपर सीरीज के क्वार्टर फाइनल का सफर तय करने में सफल रहीं थीं जहां उन्हें शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चीन की यिहान वांग ने पराजित किया था।

डेविस कप: पहले दिन 0-2 से पिछड़ा भारत


Published on Sep 16, 2011 at 20:36
0 IBNLive

टोक्यो। जापान के साथ जारी डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबलों में भारतीय टीम पहले ही दिन 0-2 से पिछड़ गई। भारत के सोमदेव देवबर्मन और रोहन बोपन्ना अपना-अपना एकल मुकाबला हार गए। युगल मुकाबले शनिवार को और उलट एकल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।

पहले एकल मुकाबले में जापान के युची सुगीता ने भारत के सोमदेव को 6-3, 6-4, 7-5 से पराजित किया जबकि दूसरे एकल मुकाबले में जापान के शीर्ष खिलाड़ी केई निशीकोरी ने भारत के रोहन बोपन्ना पर 6-3, 6-2, 6-2 से जीत दर्ज की।

सोमदेव भारत के सर्वोच्च और विश्व के 65वीं वरीयता प्राप्त एकल टेनिस खिलाड़ी हैं जबकि सुगीता विश्व के 175वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। इसके बावजूद सोमदेव का आसानी से हथियार डालना बेहद निराशाजनक रहा। दूसरी ओर एकल में 559वीं वरीयता प्राप्त बोपन्ना डेविस कप में केवल एकल मुकाबले में खेलते हैं जबकि निशीकोरी विश्व के 55वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।

खिलाड़ियों को इससे ज्यादा देने की हमारी हैसियत नही: बत्रा


Published on Sep 15, 2011 at 09:45 | Updated Sep 15, 2011 at 10:02
0 IBNLive

नई दिल्ली। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता भारतीय हाकी टीम के खिलाड़ियों के 25-25 हजार रुपए की पुरस्कार राशि को बेहद कम बताकर ठुकरा दिए जाने पर हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने कहा कि हमारी इतनी ही हैसियत थी।

हॉकी टीम के एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर हॉकी इंडिया ने सभी खिलाड़ियों को 25-25 हजार रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की थी लेकिन हॉकी खिलाड़ी इस राशि पर बिफर उठे थे और उन्होंने इसे बहुत कम बताते हुए स्वीकार करने से इन्कार कर दिया था।

देखें: कहीं 'न्यूड रग्बी' तो कहीं रग्बी मैच में 'न्यूडिटी'

  • ibnkhabar.com

Published on Sep 15, 2011 at 08:23
0 IBNLive

न्यूजीलैंड। न्यूजीलैंड में न्यूड रग्बी का अनोखा मैच खेला गया। ये मैच पुरुषों की और महिलाओं की टीम के बीच खेला गया। पुरुषों की टीम बिना कोई कपड़ा पहने ये मैच खेला। हालांकि महिलाएं कपड़े पहने हुई थीं लेकिन हर ट्राई पर उन्हें भी अपना एक-एक कपड़ा उतारना था। इस मैच में पुरुषों की टीम थी न्यूड ब्लैक ऑफ न्यूजीलैंड और महिलाओं की टीम थी बार्सिलोना से स्पैनिश कॉन्क्वेस्टडोर्स। (स्लाइड शो देखें)

खेल मंत्रालय ने हॉकी टीम को दिए 25 लाख रुपए


Published on Sep 14, 2011 at 19:54
0 IBNLive

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजय माकन ने चीन में आयोजित प्रथम एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर लौटी भारतीय हॉकी टीम को बुधवार को 25 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

खेल मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें जब यह मालूम हुआ कि हॉकी इंडिया (एचआई) की ओर से खिलाड़ियों को 25-25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया है, तब उन्हें बहुत दुख हुआ। इसी कारण वह राष्ट्रीय खेल विकास कोष से हॉकी टीम को 25 लाख रुपए जारी कर रहे हैं।

माकन ने इस बात को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया कि हॉकी खिलाड़ियों के मन में यह बात घर कर गई है कि उनके और इस खेल के हित के लिए खेल मंत्रालय कुछ नहीं कर रहा है। माकन ने कहा, "मंत्रालय ने बीते छह महीनों में हॉकी के लिए 7.8 करोड़ रुपए जारी किए हैं।"





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

UP-Election-2012

यूपी के शहर अमरोहा में एक ऐसा घोटाला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। यूं तो सत्ताधारी बीएसपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में छत्तीस का आंकडा़ है, लेकिन इस शहर में नजारा कुछ और है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति भले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी विधानमंडल दल के नेता आमने-सामने आ गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के विकास सम्बन्धी दावे के विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

पॉलिटिक्स

गुजरात दंगों में मुख्यमंत्री मोदी की भूमिका पर एसआईटी ने क्या कहा ये अब तक साफ नहीं है। फिलहाल अदालत ने मामले को 13 फरवरी तक टाल दिया है।
कॉमनवेल्थ घोटाले में बीजेपी यूपीए सरकार को कठघरे में खड़ा करती आ रही है। लेकिन भोपाल में बीजेपी के राज में कॉमनवेल्थ जैसी गड़बड़ी सामने आई है।
रायबरेली। यूपी चुनाव पर IBN7 का खास कार्यक्रम गुरुवार को पहुंचा बांदा में। बांदा को आज भी विकास की वह रफ्तार नहीं मिल सकी है जो मिलनी चाहिए थी। यूपी की राजनीति में कहा खड़ा है बांदा, इसी मुद्दे पर हमने बात की क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से। पूरा शो देखें वीडियो में
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

एस्ट्रो

उड़ीसा में कड़ाके की सर्दी के बीच मंदिरों के शहर कोणार्क में सोमवार को माघ सप्तमी के अवसर पर करीब 500,000 श्रद्धालुओं ने चंद्रभागा नदी में पवित्र डुबकी लगाई और भगवान सूर्य की प्रार्थना की।
देश के बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक उत्तर प्रदेश में वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर को अब और भव्यता मिलेगी तथा सभी उप शीर्ष अब स्वर्णमंडित होंगे।
मेष, दिसंबर-2011 सितारों की अनुकूलता बढ़ते हुए क्रम में रहने से आपको माह भर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। नौकरी रोजगार में सेकंड हाफ ज्यादा बेहतर रहेगा। निजी कारोबार की संभावनाएं प्रबल होंगी। घर खरीदने की सोच रहे हैं तो इस अमल करने का वक्त भी आ गया समझो।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

क्रिकेट

किस टीम ने किसको पछाड़ा और कौन है नंबर वन! किसकी है वनडे में बादशाहत और कौन है टेस्ट क्रिकेट को शहंशाह....देखिए क्रिकेट टॉप-5।
अमेरिका में कीमोथेरेपी करा रहे भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह अपने फेफड़े में ट्यूमर के इलाज में हुई देरी के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर के पुत्र रोहन गावस्कर ने बुधवार को प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

देश

देश, दुनिया, बिजनेस, खेल और मनोरंजन जगत की सभी बड़ी खबरें एक ही जगह। वीडियो देखें
इस भागती दौड़ती दुनिया में किसी के पास वक्त नहीं है। इसलिए 20 मिनट में देखिए देश-दुनिया-मनोरंजन की तमाम खबरें एक के बाद एक ताबड़तोड़।
उत्तर प्रदेश यूपी मेडिकल घोटाले में इलाहाबाद हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को बड़ा झटका दिया है। केंद्र सरकार द्वारा एनआरएचएम के तहत भेजे जाने वाले फंड को रिलीज करने पर रोक लगा दी है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

दुनिया

समाचार पत्र 'द संडे लीडर' के अनुसार, कोलंबो में मालदीव उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि उप राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद फिलहाल कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं।
भारत की बढ़ती वायु शक्ति को देखते हुए पाकिस्तान ने सोमवार को अमेरिका से एफ-16 विमानों की अंतिम खेप हासिल कर ली।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में आने वाली ईरानी सम्पत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए हैं।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटी खबरें

जकिया और सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने रिपोर्ट की प्रति मांगी है।
बई के जुहू इलाके में समंदर किनारे एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी मच गई। लड़की की लाश जुहू के कोलावाड़ा में समंदर किनारे रेत पर पड़ी थी।
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एक निजी स्कूल में आज एक दिल दहला देने वाली घटना में एक छात्र ने क्लासरूम में ही अपनी शिक्षिका की कथित तौर पर हत्या कर दी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

कारोबार

सेंसेक्स 84.87 अंकों की तेजी के साथ 17,707.32 पर और निफ्टी 33.00 अंकों की तेजी के साथ 5,368.15 पर बंद हुआ।
केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो बीते तीन सालों में सबसे कम है।
वकील समुदाय के बीच उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 2जी मामले की सुनवाई के दौरान सलाह देने के लिए टाटा टेलीसर्विसेज और एलियांज इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने हरीश साल्वे को नियुक्त किया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

मनोरंजन

बॉलीवुड की ये तीखी मिर्ची से जब-जब भी किसी आइटम सॉन्ग में आईं। इन्होंने सारी हिरोइनों की छुट्टी कर डाली। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की छम्मक छल्लो करीना कपूर की।
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि शनिवार को उनके पेट की सर्जरी होगी।
सीरियल जैसा कोई नहीं में बात सीरियल बालिका वधु की। इस सीरियल में किसी की फिर से नए अंदाज में एंट्री हुई है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

लाइफस्टाइल

आपको यह जानकर झटका लग सकता है कि आपने अपनी जिन फोटोग्राफ्स को कल अपने फेसबुक एकाउंट से हटा दिया था वे अब भी इंटरनेट की दुनिया में उपलब्ध हैं।
बैंगलोर फैशन वीक समर शावर्स 2012' में रैंप पर डिजाइनर के कलेक्शन दिखाती हुई मॉडल। इस फैशन वीक का आयोजन बैंगलोर में किया गया। इस फैशन वीक में देश के कई बड़े डिजाइनरों ने हिस्सा लिया।
बच्चों की बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक हैं और ऐसे में न सिर्फ बच्चों बल्कि उनके अभिभावकों को भी तनाव होने लगा है। इसी के साथ बच्चों को परीक्षा सम्बंधी तनाव से उबारने में मदद के लिए हेल्पलाइन सेवाएं शुरू हो गई हैं।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

अजब गजब

शिवपुरी शहर में स्थित प्रसिद्ध प्राचीन पर्यटन स्थल भदैया कुंड का पानी पीने से कभी आपस में झगड़े नहीं होते की मान्यता के चलते यहां नवविवाहित जोडों की भीड़ लगने लगी है।
चीन में एक मां बाप ने अपने 4 साल के छोटे से बच्चे को मजबूत बनाने के लिए उसे माइनस तेरह डिग्री की बर्फीली ठंड में बिना कपड़ो के दौड़ाया।
वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक ईजाद की है जिससे इस बात का पता आसानी से चल जाएगा कि अधिकारी सही बोल रहे हैं या झूठ।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटिज़न जर्नलिस्ट

गौरव के संघर्ष की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने अपनी गोद ली बेटी के पिता के तौर पर अपना नाम रजिस्ट्रार के दफ्तर में दर्ज कराना चाहा।
राजस्थान के एक आम मजदूर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज क्या उठाई, भ्रष्टाचारियों के पैरों तले से जैसे जमीन ही खिसक गई।
पाई ग्याडी के संघर्ष की शुरुआत हुई 2007 में, जब अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के बेटे अकुंग वैली की नियुक्ति इंस्पेक्टर टैक्स एंड एक्साइज के पद पर हुई।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

रीडर्स स्पेस

झांकियों में बेहद तैयारी के साथ हो रहे नाच-गाने में भी ज़रा सी तब्दीली आनी चाहिए...बदलनी चाहिए सीधा प्रसारण कर रही आवाज़ें भी...कुछ इस तरह सेः-
ibnliveibnlive