

लुधियाना। भारत ने कबड्डी में एक बार फिर विश्व कप अपने नाम कर लिया है। पंजाब के लुधियाना शहर में आयोजित दूसरे विश्व कप कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत की पुरुष और महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा कर लिया। शहर के गुरुनानक देव स्टेडियम में रविवार देर रात खेले गए फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में भारत ने कनाडा को आसानी से 59-25 से हरा दिया। भारत पिछले साल भी विश्व कप का चैम्पियन बना था।
टूर्नामेंट की विजेता टीम को दो करोड़ रुपये जबकि उपविजेता टीम कनाडा को एक करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 4.11 करोड़ रुपये की इनामी राशि दाव पर लगी हुई थी। टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में जहां 14 टीमों ने हिस्सा लिया वहीं महिला वर्ग में केवल चार टीमें ही शामिल थीं। महिला वर्ग में भारत ने इंग्लैंड की कबड्डी टीम को आसानी से 44-17 से हरा दिया।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के गुजरांवाला शहर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में भारत और पाकिस्तान के पहलवानों की जोर आजमाइश देखने भारी संख्या में लोग एकत्र हुए। शहर के जिन्ना स्टेडियम में शनिवार को आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जमा हुए।
समाचार चैनल जियो न्यूज के मुताबिक प्रतियोगिता में अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच दो-दो पहलवानों के बीच कुश्ती हो चुकी है, जिसमें एक बार भारत और एक बार पाकिस्तान के पहलवान ने बाजी मारी।

लंदन। लिएंडर पेस और महेश भूपति की चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी और रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी की पांचवीं सीड जोड़ी रविवार से यहां शुरू हो रहे सत्र के अंतिम टूर्नामेंट एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं।
इंडियन एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पेस और भूपति को ग्रुप (ए) में जगह मिली है जबकि पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेल रही बोपन्ना और कुरैशी की जोडी को ग्रुप (बी) में रखा गया है। विश्व की शीर्ष आठ जोड़ियां इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेती हैं। टूर्नामेंट के मैच राउंड रोबिन आधार पर खेले जाएंगे और हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
यदि पेस और भूपति व इंडो-पाक एक्सप्रेस के नाम से मशहूर बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ियां अपने ग्रुप चरण के मैचों के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश पाने में कामयाब होती हैं तो इन दोनों जोड़ियों का आमना सामना हो सकता है।

लंदन। लिएंडर पेस और महेश भूपति की चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी और रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी की पांचवीं सीड जोड़ी रविवार से यहां शुरू हो रहे सत्र के अंतिम टूर्नामेंट एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं।
इंडियन एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पेस और भूपति को ग्रुप (ए) में जगह मिली है जबकि पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेल रही बोपन्ना और कुरैशी की जोडी को ग्रुप (बी) में रखा गया है। विश्व की शीर्ष आठ जोड़ियां इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेती हैं। टूर्नामेंट के मैच राउंड रोबिन आधार पर खेले जाएंगे और हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
यदि पेस और भूपति व इंडो-पाक एक्सप्रेस के नाम से मशहूर बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ियां अपने ग्रुप चरण के मैचों के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश पाने में कामयाब होती हैं तो इन दोनों जोड़ियों का आमना सामना हो सकता है।

भठिंडा। भारत ने यहां शुक्रवार रात कबड्डी विश्वकप के सेमीफाइनल में इटली को हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया जहां उसकी भिडंत कनाडा की टीम से होगी जिसने पाकिस्तान को मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
विश्व चैंपियन भारत ने इटली को 75-15 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया तो कनाडा ने अपने शानदार प्रदर्शन से गत उपविजेता पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलट फेर किया। कनाडा ने पाकिस्तान को बेहद रोमांचक मुकाबले में 44-39 से मात दी।

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने दक्षिण अफ्रीकी शहर जोहांसबर्ग में 26 नवम्बर से चार दिसम्बर तक आयोजित होने वाले एफआईएच चैम्पियंस चैलेंज-1 टूर्नामेंट के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय टीम घोषित कर दी। गोलकीपर भरत छेत्री को इस टीम की कमान सौंपी गई है। भारत को इस टूर्नामेंट के लिए पूल-ए में बेल्जियम, पोलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है। पूल-बी में कनाडा, अर्जेंटीना, मलेशिया और जापान की टीमें शामिल हैं।
महाराष्ट्र के लिए खेलने वाले तुषार खांडेकर को टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है जबकि छेत्री को चोटिल राजपाल सिंह के स्थान पर टीम की कमान सौंपी गई है।
इस टीम में स्टार स्ट्राइकर शिवेंद्र सिंह की वापसी हुई है जबकि मणिपुर के सीएस कांगजूजाम नया चेहरा हैं।

नई दिल्ली। भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को हार गईं। पुरुष वर्ग में गुरुसाई दत्त की भी चुनौती समाप्त हो गई है। सायना को डेनमार्क की खिलाड़ी टिने बायून ने हराया। सातवीं वरीयता प्राप्त टिने ने चौथी वरीयता प्राप्त सायना को 21-16, 21-15 से मात दी। यह मुकाबला 29 मिनट तक चला।
इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच यह चौथा मुकाबला था। टिने ने इसमें से तीन बार बाजी मारी है। इस साल टिने के हाथों सायना की यह दूसरी हार है। जून में इंडोनेशिया ओपन में टिने ने सायना को हराया था।
गुरुसाई को पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में टूर्नामेंट के दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी लोंग चेन ने हराया। लोंग ने यह मैच 21-13, 23-21 से जीता। यह मुकाबला 44 मिनट चला।

नई दिल्ली। कपास के अच्छे दाम पाने की आस में सैकड़ों किसान बरबाद होने के कगार पर हैं। इन्हीं में एक किसान ऐसा भी है जिसके पास अपनी वेटलिफ्टर बेटी को जापान और लंदन भेजने के लिए पैसा नहीं जो अरसे से मेहनत कर वेटलिफ्टिंग में चैंम्पियन बनने और देश का नाम रौशन करने का ख्वाब सजाए बैठी है।
दीपाली नारखेडकर नेशनल लेवल पर वेटलिफ्टिंग में 6 बार गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। चीन में हुए पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट में भारत को उन्होंने ब्रांज मेडल जिताया था। अब दीपाली का मकसद है जपान और लंदन में होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर देश को मेडल जिताना लेकिन वो जापान और लंदन नहीं जा पाएंगी क्योंकि उनके कपास उत्पादक पिता के पास इतना पैसा नहीं है।

लुसियाना। अमेरिका के लुसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी की गोल्डन गर्ल्स फ्लोरिडा गेटर्स के खिलाफ मैच से पहले चियर्स करती हुईं। देखें स्लाइड शो

पेरिस। भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना का कहना है कि पिछले कुछ सालों में उनके द्वारा की गई कड़ी मेहनत का फल उन्हें मिल गया है। बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार एसाम उल हक कुरैशी ने रविवार को पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट में पुरुषों की युगल स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। 'इंडो-पाक' एक्सप्रेस के नाम से विख्यात बोपन्ना और कुरैशी ने पहली बार एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट जीता है। मौजूदा सत्र में बोपन्ना और कुरैशी का यह तीसरा खिताब है।
पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक बोपन्ना ने कहा, "इस जीत से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। यह हम दोनों की अब तक की बड़ी खिताबी जीत है। पिछले कुछ सालों से हमने जो कड़ी मेहनत की उसका फल हमें मिल गया है।"






















































