

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने नेशनल स्टेडियम में जारी हीरो एफआईएच रोड टू लंदन टूर्नामेंट के अपने पांचवें पूल मैच में शुक्रवार को पोलैंड को 4-2 से हरा दिया। भारत की जीत के साथ फ्रांस की टीम फाइनल में पहुंच गई है जबकि पोलैंड को निराशा झेलनी पड़ी है। भारत और फ्रांस रविवार को भिड़ेंगे। जीतने वाली टीम लंदन ओलम्पिक में खेलेगी।
फ्रांस ने अपने पांचवें पूल मैच में शुक्रवार को कनाडा को 1-1 की बराबरी पर रोकते हुए 10 अंकों के साथ फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखी थी लेकिन उसकी किस्मत भारत और पोलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के परिणाम पर टिकी थी।

नई दिल्ली। हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के लीग मैचों में अपने जबरदस्त प्रदर्शन से लगातार चार जीत दर्ज करके पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी भारतीय टीम शुक्रवार को पोलैंड के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में लंदन ओलंपिक का टिकट पाने के लिए होने वाले मुकाबले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए उतरेगी।
भारत ने अपने सभी चारों मैचों में बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उसने अपने पहले मैच में सिंगापुर को 5-1 से, दूसरे मैच में इटली को 8-1 से, तीसरे मैच से फ्रांस को 6-2 से और फिर चौथे मैच कनाडा को बेहद रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश पा लिया।

नई दिल्ली। स्टार ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह के दो गोलों की मदद भारतीय टीम ने नेशनल स्टेडियम में जारी हीरो एफआईएच रोड टू लंदन टूर्नामेंट के अपने चौथे पूल मैच में बुधवार को कनाडा को रोमांचक भिड़ंत के बाद 3-2 से हरा दिया। इस लगातार चौथी जीत के साथ भारत के कुल 12 अंक हो गए हैं और उसका फाइनल में पहुंचना तय हो गया है।
भारत के लिए संदीप (40वें और 61वें मिनट) के अलावा शिवेंद्र सिंह ने 26वें मिनट में गोल किया। शिवेंद्र के फील्ड गोल के माध्यम से ही भारत ने खाता खोला था। इसके बाद संदीप ने शानदार ड्रैग फ्लिक से स्कोर को 40वें मिनट में 2-0 कर दिया था। मध्यांतर तक भारतीय टीम 1-0 से आगे थी।

नई दिल्ली। स्टार ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह के दो गोलों की मदद से भारतीय टीम ने नेशनल स्टेडियम में जारी हीरो एफआईएच रोड टू लंदन टूर्नामेंट के अपने चौथे पूल मैच में बुधवार को कनाडा को रोमांचक भिड़ंत के बाद 3-2 से हरा दिया। इस लगातार चौथी जीत के साथ भारत के कुल 12 अंक हो गए हैं और उसका फाइनल में पहुंचना तय हो गया है।
भारत के लिए संदीप (40वें और 61वें मिनट) के अलावा शिवेंद्र सिंह ने 26वें मिनट में गोल किया। शिवेंद्र के फील्ड गोल के माध्यम से ही भारत ने खाता खोला था। इसके बाद संदीप ने शानदार ड्रैग फ्लिक से स्कोर को 40वें मिनट में 2-0 कर दिया था। मध्यांतर तक भारतीय टीम 1-0 से आगे थी।

मार्सिले (फ्रांस)। भारत के महेश भूपति और रोहन बोपन्ना की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी एटीपी मार्सिले ओपन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, मंगलवार को खेले गए युगल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में भूपति और बोपन्ना की जोड़ी ने जेम्स सेरेटानी और अदिल शामासदीन की जोड़ी को 6-3, 5-7, 10-3 से पराजित किया। भूपति और बोपन्ना ने इस मुकाबले को 78 मिनट में अपने नाम किया।
उल्लेखनीय है कि मौजूदा सत्र में भूपति और बोपन्ना की जोड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एयरसेल चेन्नई ओपन में रहा था जहां यह भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची थी। सेमीफाइनल में भूपति और बोपन्ना को जोनाथन एर्लिच और एंडी राम की जोड़ी से हार मिली थी।

नई दिल्ली। फ्रांस को 6-2 के अंतर से हराकर हीरो एफआईएच रोड टू लंदन क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक पूरी करने वाली भारतीय टीम बुधवार को कनाडा से भिड़ेगी। भारतीय टीम का लक्ष्य कनाडा पर जीत हासिल करने के साथ-साथ तालिका में शीर्ष पर बने रहने का होगा। एफआईएच की रैंकिंग में 10वें क्रम पर काबिज भारत ने तीन मैचों से अब तक नौ अंक जुटाए हैं। उसके खाते में तीन जीत है। वह सबसे मजबूत स्थिति में दिख रहा है। कनाडा, फ्रांस और पोलैंड ने दो-दो जीत के साथ तालिका में छह-छह अंक जुटाए हैं।
ऐसे में भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए विश्व की 14वीं वरीयता प्राप्त कनाडाई टीम को हर हाल में हराना होगा क्योंकि अगले तीन दिनों में उलटफेर की स्थिति में उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

नई दिल्ली। भारत माता की जय' और 'इंडिया जीतेगा' के गगनभेदी नारों के बीच भारतीय हॉकी टीम ने मंगलवार को फ्रांस को 6-2 के अंतर से हराकर हीरो एफआईएच रोड टू लंदन टूर्नामेंट के पूल मैचों में जीत की हैट्रिक पूरी की। इस मैच में संदीप सिंह ने भी हैट्रिक लगाई। इस जीत ने भारत को छह टीमों की तालिका में पहले स्थान पर पहुंचा दिया है।
बीजिंग ओलम्पिक में हिस्सा नहीं लेने की टीस मन में लिए लंदन के लिए सीट आरक्षित करने के बुलंद इरादों के साथ खेल रही भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में सिंगापुर को 15-1 से रौंद दिया था जबकि दूसरे मैच में उसने इटली को 8-1 से शिकस्त दी थी।शुरुआत के अपने दोनों पूल मैच जीतने वाली फ्रांसीसी से भारत को कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलने की उम्मीद थी लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार फूर्ति और बेहतरीन तालमेल के साथ शुरूआती 10 मिनट में ही दनादन दो गोल किए।

नई दिल्ली। 'भारत माता की जय' और 'इंडिया जीतेगा' के गगनभेदी नारों के बीच भारतीय हॉकी टीम ने मंगलवार को फ्रांस को 6-2 के अंतर से हराकर हीरो एफआईएच रोड टू लंदन टूर्नामेंट के पूल मैचों में जीत की हैट्रिक पूरी की। इस मैच में संदीप सिंह ने भी हैट्रिक लगाई। इस जीत ने भारत को छह टीमों की तालिका में पहले स्थान पर पहुंचा दिया है। बीजिंग ओलम्पिक में हिस्सा नहीं लेने की टीस मन में लिए लंदन के लिए सीट आरक्षित करने के बुलंद इरादों के साथ खेल रही भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में सिंगापुर को 15-1 से रौंद दिया था जबकि दूसरे मैच में उसने इटली को 8-1 से शिकस्त दी थी।
शुरूआत के अपने दोनों पूल मैच जीतने वाली फ्रांसीसी से भारत को कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलने की उम्मीद थी लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार फूर्ति और बेहतरीन तालमेल के साथ शुरूआती 10 मिनट में ही दनादन दो गोल किए।

ब्रौन्लागे। जर्मनी के ब्रौन्लागे में आयोजित न्यूड टोबोगन रेस में हिस्सा लेती हुई प्रतियोगी। इस रेस में प्रतियोगियों को केवल हेलमेट, जूते, और अंडरवियर पहनने की अनुमति होती है। (स्लाइड शो देखें)

नई दिल्ली। सिंगापुर के खिलाफ 15 गोल के अंतर से मिली शानदार जीत से उत्साहित भारतीय टीम ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में जारी हीरो एफआईएच रोड टू लंदन क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को अपने दूसरे पूल मैच में इटली को 8-1 से हरा दिया। फ्रांस ने भी अपना दूसरा मैच आसानी से जीत लिया लेकिन प्रमुख दावेदारों में से एक कनाडा को चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा।
इस जीत के साथ भारत छह टीमों की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। उसके और फ्रांस के छह-छह अंक हैं लेकिन गोल अंतर से लिहाज से भारत फ्रांस से आगे है। फ्रांस ने कुल 11 गोल किए हैं जबकि उसके खिलाफ सिर्फ एक गोल हुआ है। भारत ने 23 गोल किए हैं। उसके खिलाफ दो गोल हुए हैं। कनाडा तीसरे और उसे चौंकाने वाला पोलैंड चौथे स्थान पर है।






















































