IBN7IBN7

बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी बनी पेरिस मास्टर्स चैम्पियन


Published on Nov 13, 2011 at 20:01 | Updated Nov 13, 2011 at 20:16
0 IBNLive

पेरिस। भारत के रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार एसाम उल हक कुरैशी ने पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब जीत लिया है। पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, रविवार को खेले गए पुरुषों की युगल स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में बोपन्ना और कुरैशी ने फ्रांस के जूलियन बेनेतू और निकोलस माहुत को 6-2, 6-4 से पराजित किया।

बोपन्ना और कुरैशी का यह पहला एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स-1000 खिताब है। विश्व की सातवीं वरीयता प्राप्त बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबले में शनिवार को तीसरी वरीयता प्राप्त बेलारूस के मैक्स मिर्नी और कनाडा के डेनियल नेस्टर की जोड़ी को 6-3, 7-6 (7) से शिकस्त दी थी।

पेरिस मास्टर्सः बोपन्ना, कुरैशी की जोड़ी सेमीफाइनल में


Published on Nov 12, 2011 at 11:32
0 IBNLive

पेरिस। भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के एसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी अपने विजय क्रम को जारी रखते हुए पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। 'भारत-पाक एक्सप्रेस' के नाम से विख्यात बोपन्ना और कुरैशी की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने शुक्रवार को पुरुषों की युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त फ्रांस के माइकल लोड्रा और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक की जोड़ी को 3-6, 6-4, 10-6 से पराजित किया।

पिछले साल अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम के उप विजेता बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी सेमीफाइनल मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त बेलारूस के मैक्स मिर्नी और बहामास के डेनिएल नेस्टर की जोड़ी से भिड़ेगी। इससे पहले मिर्नी और नेस्टर की जोड़ी ने क्वोर्टर फाइनल में ऑस्ट्रिया के ओलिवर माराच और एलेक्सजेंद्र पेया की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 7-6 (7) से हराया था।

कनाडा को हरा भारत कबड्डी विश्वकप के सेमीफाइनल में


Published on Nov 10, 2011 at 20:05 | Updated Nov 10, 2011 at 20:15
0 IBNLive

नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रीय कबड्डी टीम गुरुवार को कनाडा को हराकर कबड्डी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत ने कनाडा को 51-24 से पराजित किया। गुरुवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में ब्रिटेन ने ऑस्ट्रेलिया को 45-32 से हराया जबकि जर्मनी ने अफगानिस्तान पर 62-26 के अंतर से जीत हासिल की।

भारत के लिए कनाडा पर जीत हासिल करना कठिन नहीं रहा। उसने मध्यांतर तक 51-13 की बढ़त बना रखा था। भारत के रेडरों में संदीप दिरबा और गगनदीप गग्गी ने 9-9 अंक अर्जित किए जबकि डुला सुराखपुरिया ने अपनी टीम के लिए पांच अंक जुटाए।

अपनी हद में रहें खेल मंत्री, वर्ना भारी पड़ेगा: आईओए


Published on Nov 10, 2011 at 13:49 | Updated Nov 10, 2011 at 13:59
0 IBNLive

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने खेल मंत्री अजय माकन को असंसदीय भाषा के इस्तेमाल से बाज आने की हिदायत देते हुए अपनी हद में रहने को कहा है।

मल्होत्रा ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि खेल मंत्री जिस तरह अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं यह एक न एक दिन उन्हें भारी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री आईओए जैसी प्रमुख खेल संस्था के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं वह उन्हें शोभा नहीं देता। मैं तो सोच भी नहीं सकता कि वह किसी संस्था के खिलाफ बोलने में इतना कैसे गिर सकते हैं।

‘बुद्ध सर्किट की 'बंदी' से FMSCI का सरोकार नहीं’


Published on Nov 09, 2011 at 17:45
0 IBNLive

चेन्नई। फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ इंडिया (एफएमएससीआई) के प्रमुख विकी चंडोक ने कहा है कि बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) की अल्पकालिक बंदी से उनके संगठन का कोई सम्बंध नहीं है। चंडोक के मुताबिक यह सर्किट के निर्माताओं का निजी फैसला है।

बीसीआई पर हाल ही में देश का पहला फार्मूला वन ग्रां पी आयोजित हुआ था। इसके बाद इस सर्किट पर जेके टायर नेशनल रेसिंग चैम्पियनशिप, वोक्सवैगन पोलो आर कप और जेके टायर फार्मूला एशिया रेसिंग चैम्पियनशिप का आयोजन होना था।

अंडर-22 महिला हॉकीः भारत ने न्यूजीलैंड को हराया


Published on Nov 08, 2011 at 21:11
0 IBNLive

नई दिल्ली। कप्तान पूनम रानी के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की बदौलत भारतीय टीम ने चार देशों के लाल बहादुर शास्त्री महिला अंडर-22 हॉकी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को हरा दिया।

मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से मात दी। भारत की ओर से अनुपा बार्ला ने मैच के आठवें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।

बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भारत का रहा बोलबाला!


Published on Nov 07, 2011 at 10:11 | Updated Nov 07, 2011 at 11:39
0 IBNLive

मुंबई। मुंबई में चल रही 65वीं मिस्टर युनिवर्स बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के आखिरी दिन भारत का बोलबाला रहा, जिसमें एक स्वर्ण पदक के साथ भारत ने पांच पदकों पर कब्जा जमाया। (वीडियो देखें)

भारत में 100 बास्केटबॉल कोर्ट बनाएगा एनबीए


Published on Nov 04, 2011 at 18:05
0 IBNLive

मुंबई। अमेरिका में सबसे लोकप्रिय खेल बास्केटबाल की लीग आयोजित करने वाली संस्था नेशनल बास्केटबाल एसोसिएशन (एनबीए) भारत में इस खेल के विकास के लिए 100 बास्केटबॉल कोर्ट तैयार करेगी।

एनबीए इंडिया के वरिष्ठ निदेशक आकाश जैन ने बताया कि नये कोर्टों का निर्माण कर महिन्द्रा एनबीए चैलेंज का विस्तार 10 शहरों तक करने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल पांच शहरों में आयोजित होने वाली इस सीरीज में देशभर की स्कूली टीमें हिस्सा लेती हैं। इस विस्तार के तीन से चार वर्ष का लक्ष्य रखा गया है।

शाहरुख की मौजूदगी में हुआ द ग्रेट खली का अपमान


Published on Nov 02, 2011 at 12:05 | Updated Nov 02, 2011 at 13:52
0 IBNLive

भटिंडा। महाबली खली ने आरोप लगाया है कि पंजाब के भटिंडा में आयोजित विश्व कबड्डी चैंपियनशिप में उनके साथ धोखा हुआ है। खली की शाहरुख खान से मिलने की तमन्ना भी धरी की धरी रह गई। अमेरिका से आकर अपमानित महसूस कर रहे खली इससे खासे निराश हैं

महाबली के मुताबिक उन्हे पंजाब के बठिंडा में हुई विश्व कबड्डी कप की ओपनिंग मेंशाहरुख के साथ परफॉर्म करना था लेकिन उसे शाहरुख के नजदीक भी नहीं जाने दिया गया। आयोजकों ने उन्हे मंच से नीचे उतार दिया खली के मुताबिक विश्व कबड्डी चैंपयनशिन के लिए उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री की तरफ से न्योता गया था। वो बिना फीस लिए अमेरिका से भारत आ गए। मुंबई की एंटरटेनमेंट कंपनी विज क्राफ्ट के कहने पर उन्होंने रिहर्सल भी की लेकिन जब मौका आया तो उन्हें दूध से मक्खी की तरह बाहर कर दिया गया।

पाक खिलाड़ियों ने ही शुरू की थी मारपीटः भारत


Published on Nov 01, 2011 at 18:21
0 IBNLive

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम प्रबंधन ने ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान पिछले हफ्ते पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हुई हाथापाई के बाद अपने पांच सदस्यों पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ सोमवार को औपचारिक अपील करते हुए कहा है कि पूरी घटना के लिए पाकिस्तानी खिलाडी़ दोषी हैं।

हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने कहा कि टीम प्रबंधन ने उनसे औपचारिक अनुमति के बाद सोमवार को विश्व हॉकी महासंघ (एफआईएच) के पास अपील दायर कर दी है। ऑस्ट्रेलिया में टीम के साथ मौजूद हॉकी इंडिया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलेना नोर्मन ने यह अपील की है।





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

UP-Election-2012

यूपी के शहर अमरोहा में एक ऐसा घोटाला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। यूं तो सत्ताधारी बीएसपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में छत्तीस का आंकडा़ है, लेकिन इस शहर में नजारा कुछ और है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति भले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी विधानमंडल दल के नेता आमने-सामने आ गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के विकास सम्बन्धी दावे के विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

पॉलिटिक्स

लोकपाल बिल पर संसद में चर्चा अब 21 मई को होगी। हालांकि बीएसपी, आरजेडी और समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया है।
पुलिस ने गुरुवार को मार्क्सएवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के तीन नेताओं को अपनी ही पार्टी के पूर्व नेता टी.पी. चंद्रशेखरन की हत्या में संलिप्तता पर गिरफ्तार किया।
लोकसभा ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल इस साल दिसम्बर तक बढ़ाने पर गुरुवार को सहमति जताई।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

एस्ट्रो

देश में गर्मियों की छुट्टी शुरू होने के कारण यहां माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ रही है।
ग्वाटेमाला के जंगलों में मिले माया कैलेंडर के एक अज्ञात संस्करण से खुलासा हुआ है कि अगले कई अरब वर्षों तक पृथ्वी पर मानव सभ्यता के अंत का कारण बनने वाली कोई भी प्रलयंकारी आपदा नहीं आयेगी।
इस साल की अमरनाथ यात्रा शरू होने में अभी करीब दो महीने का वक्त है लेकिन हम आपको करवा रहे हैं बाबा बर्फानी के इस साल के पहले दर्शन।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

क्रिकेट

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के तहत फिरोजशह कोटला मैदान में गुरुवार को खेले गए लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने दिल्ली डेयरडेविल्स टीम को 21 रनों से पराजित कर दिया।
आईपीएल के हीमैन बन चुके और अपने गगनचुंबी छक्कों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध बेंगलूर रायल चैलेंजर्स के तूफानी कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने आज एक दो नहीं बल्कि एक साथ पूरे छह रिकार्ड अपने खाते में डालकर नया कीर्तिमान बना लिया।
17 अंक लेकर सुपरकिंग्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर बरकरार है। उसका प्ले ऑफ में पहुंचना बहुत हद तक किस्मत पर ही निर्भर है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

देश

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने गुरुवार को एयर इंडिया के सभी कर्मचारी संघों को अगले सप्ताह वार्ता के लिए बुलाया।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने देवास के बहुचर्चित सुनील जोशी हत्याकांड मामले में आरोपी बनाई गई साध्वी प्रज्ञा सिंह की अपील पर फैसला सुनाते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) को जेल में पूछताछ करने की अनुमति प्रदान कर दी।
एयर इंडिया पायलटों की हड़ताल को दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच ने भी अवैध करार दे दिया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

दुनिया

पाकिस्तान के एबटाबाद ठिकाने पर अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को मार गिराने के लिए नेवी सील्स की कार्रवाई से पहले अमेरिकी सेना ने अभियान को सफल बनाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी थी।
अमेरिका में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन, दोनों दलों के सांसदों ने पाकिस्तान को आर्थिक सहायता रोकने की वकालत करते हुए उसे 2.4 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देने के राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन के अनुरोध की आलोचना की है।
इटली ने लीबिया के दिवंगत नेता मुअम्मार गद्दाफी के परिजनों के ढाई करोड़ डॉलर के होटल परिसर एवं भूमि को जब्त कर लिया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटी खबरें

छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास मंत्री लता उसेंडी के अंगरक्षक की नक्सलियों ने आज गोली मारकर हत्या कर दी और उसकी रायफल छीन कर फरार हो गए।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 3 हजार करोड़ के जल महल घोटाला मामले में घिर गए हैं। राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर के जलमहल को लीज पर देने के सरकार के फैसले को अवैध ठहराते हुए लीज डीड रद्द कर दी है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

कारोबार

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 40.39 अंकों की तेजी के साथ 16,070.48 पर और निफ्टी 11.95 अंकों की तेजी के साथ 4,870.20 पर बंद हुआ।
रिहायशी घरों की गिरती बिक्री को देखते हुए बिल्डरों ने अपनी मार्केटिंग का नया फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके तहत बिल्डर ग्राहकों से 7.5 फीसदी ब्याज दर पर मकान बुक कर रहे हैं।
सरकार अंतर्राष्ट्रीय साख निर्धारक संस्था फिच के सामने अपना पक्ष रखकर देश की रिण साख सुधारने का प्रयास कर रही है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

मनोरंजन

कामयाबी का नशा भी होता है और सेलेब्रिटी होने के नुकसान भी, लेकिन हमारा एजेंडा साफ है। सेलेब्रिटी को जानबूझ कर न बनाया जाए निशाना।
इस शुक्रवार बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज होने वाली है। इसमें रामू की ‘डिपार्टमेंट’ और करन राजदान की ‘मिस्टर भट्टी ऑन छुट्टी’ मुख्य है।
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और सुपर स्टार आमिर खान दोनों को 'इंडियाज प्राइम आइकॉन' के खिताब के दावेदारों में शामिल किया गया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

लाइफस्टाइल

एयरटेल मोबाइल चिप सप्लायर क्वालकोम से उसकी बीडब्ल्यूए (ब्रॉडबैंड वायरलेस एक्सेस) शाखा को खरीदने के लिए बात कर रहा है।
यूं तो रोजाना सभी लोग दांतों की सफाई करते हैं लेकिन कम ही लोगों को मालूम है कि दांतों को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें साफ करने का सही तरीका क्या है।
क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

अजब गजब

>मध्य प्रदेश में देसी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम ने विशेष योजनाएं बनाई हैं। इसी क्रम में विवाहित पर्यटकों के लिए हनीमून पैकेज बनाया गया है।
यह सूर्यग्रहण कुंडल के आकार का होगा और सूर्योदय के बाद पूर्वोत्तर भारत में बेहद सीमित समय तक दिखाई देगा।
रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र में सेना के छह कुत्तों की हत्या का दोषी मानते हुए एक यूनिट कमांडर का कोर्ट मार्शल कर दिया गया।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटिज़न जर्नलिस्ट

जहरीली होती जा रही गंगा को बचाने के लिए सरकारी तौर पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं फिर भी कुछ लोग हैं जो निजी तौर पर गंगा को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
पीने का पानी एक बुनियादी जरूरत है। देश की आजादी के 6 दशक बाद भी एक बड़े इलाके में पानी की कमी है।
सिटिजन जर्नलिस्ट में आज बात बिजली संकट की। ये संकट और भी गहरा जाता है जब इसमें सरकारी भ्रष्टाचार आग में घी डालता है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

रीडर्स स्पेस

टेस्ट
आखिर ये कौन और कैसे तय करेगा कि सोशल साइटो पर किसी व्यक्ति की क्या लिमिट होनी चाहिए।
झांकियों में बेहद तैयारी के साथ हो रहे नाच-गाने में भी ज़रा सी तब्दीली आनी चाहिए...बदलनी चाहिए सीधा प्रसारण कर रही आवाज़ें भी...कुछ इस तरह सेः-
ibnliveibnlive