IBN7IBN7

फोटो खींचने पर फुटबॉल कोच ने फोटोग्राफर को घूंसा जड़ा


Published on Feb 20, 2012 at 10:20 | Updated Feb 20, 2012 at 15:26
0 IBNLive

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के एक फुटबाल क्लब के कोच के खिलाफ फोटोग्राफर को कथित तौर पर घूंसा जड़ने के आरोप में एक आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह वाकया उस समय हुआ जब फोटोग्राफर कोच की फोटो खींच रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोरेलिया मोनारकास क्लब के कोच टॉमस ब्वॉय ने 'सिनटेसिस' समाचार पत्र के फोटोग्राफर विक्टर रोजस के चेहरे पर मारा।

पूएब्ला राज्य के लास ओलिवोस प्रशिक्षण परिसर में आए ब्वॉय का रोजस फोटो खींच रहे थे। क्लब के जनसंपर्क प्रमुख मारियो मेंडोजा ने मामले में बीच-बचाव किया। इसके बाद रोजस ने राज्य के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय में एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई।

एशियाई ग्रां पी तीरंदाजी में भारत को तीन स्वर्ण पदक


Published on Feb 19, 2012 at 08:48
0 IBNLive

कोलकाता। भारतीय तीरंदाजों ने बैंकाक में आयोजित पहली एशियाई ग्रां पी तीरंदाजी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शनिवार को व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए। जानकारी के मुताबिक भारतीय तीरंदाजों को रिकर्व और कम्पाउंड वर्ग की मिश्रित टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक में मिले।

इसके पहले दिन में, भारतीय तीरंदाज व्यक्तिगत वर्ग में एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे। भारतीय मिश्रित रिकर्व टीम की जयंत तालुकदार एवं लैसराम बोमबायला देवी की जोड़ी ने फाइनल में जापानी टीम को 143-142 से हराया।

रजत चौहान एवं झानो हंसदा की जोड़ी ने म्यांमार को 151-148 से हराकर भारत को मिश्रित युगल टीम स्वर्ण पदक दिलाया। सभी फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। इससे पहले पुरुष कम्पाउंड स्पर्धा में दो युवा तीरंदाजों-चिटिबोमा जिगनास और राष्ट्रीय चैम्पियन रजत चौहान ने शानदार सफलता अर्जित करते हुए भारत को पहला और दूसरा स्थान दिलाया।

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने सिंगापुर को 15-1 से रौंदा


Published on Feb 18, 2012 at 23:08 | Updated Feb 18, 2012 at 23:15
0 IBNLive

नई दिल्ली। ओलंपिक सीट की चाह ने भारत की पुरुष टीम को अपनी जरूरतों और देशवासियों की अपेक्षाओं के प्रति इतना संजीदा बना दिया कि उसने शनिवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेले गए हीरो एफआईएच रोड टू लंदन क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में सिंगापुर को 15-1 से रौंदकर रख दिया। भारत के अलावा ओलंपिक सीट के एक अन्य तगड़े दावेदार कनाडा ने इटली को 9-0 से हराया जबकि फ्रांस ने भी पोलैंड 2-1 से हराकर विजयी शुरूआत की।

मध्यांतर तक 6-0 से आगे रहने वाली भारतीय टीम ने 11वें मिनट में तुषार खांडेकर के सटीक पास पर गुरविंदर सिंह चांडी द्वारा अपना पहला गोल किया। इसके बाद तो मानों गोलों की झड़ी लग गई। मध्यांतर से पहले भारत ने 11वें मिनट में दो गोल किए जबकि इसके बाद 12वें, 18वें, 21वें, 25वें और 29वें मिनट में गोल किया।

बैडमिंटन: भारत की चीनी ताइपे पर रोमांचक जीत


Published on Feb 18, 2012 at 14:24 | Updated Feb 18, 2012 at 14:27
0 IBNLive

मकाऊ। भारत ने पहले दो मैच हारने के बाद जोरदार वापसी करते हुए चीनी ताइपे को थामस कप एशिया बैडमिंटन टूर्नामेंट में पांचवे से आठवें स्थान तक के मुकाबले में आज 3-2 से हरा दिया।

भारत शुक्रवार को थाईलैंड से 2-3 से हार गया था लेकिन उसने चीनी ताइपे को 3-2 से हराकर पांचवा या छठा। स्थान हासिल करने की अपनी उम्मीदें कायम रखी।

भारतीय हॉकी के लिए कल से ओलंपिक की अग्निपरिक्षा


Published on Feb 17, 2012 at 20:41
0 IBNLive

नई दिल्ली। लंदन ओलंपिक का टिकट पाने के लिए भारतीय हॉकी टीम की अग्निपरिक्षा 18 फरवरी से ओलंपिक क्वॉलीफायर्स के साथ शुरू हो जाएगी। टीम के कप्तान भरत छेत्री और कोच माइकल नोब्स जानते हैं कि आने वाले एक हफ्ते भारतीय हॉकी के लिए काफी अहम हैं।

ओलंपिक क्वॉलीफायर्स में टीम इंडिया के ग्रुप की बात करें तो उन्हें ज़्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए। वैसे मेजबान के शुरुआती मुकाबले बहुत मजबूत टीमों से नहीं हैं।

बर्फ के ऊपर डांस का फिसलन भरा अंदाज तो देखिए


Published on Feb 17, 2012 at 18:07
0 IBNLive

लंदन। फॉर कॉन्टिनेंट फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप में स्केटिंग के कुछ बेहतरीन पल देखने को मिले। कई ऐसे मौके भी आए जब डर से लोगों ने दांतों तले उंगलियां भी दबा ली। देखें आइस स्केटिंग की बेहतरीन तस्वीरें देखें स्लाइड शो

देखें: इंडियन रूरल ओलंपिक की अजीबोगरीब तस्वीरें

  • ibnkhabar.com

Published on Feb 14, 2012 at 08:48
0 IBNLive

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना के करीब किला रायपुर में हर साल होने वाले रूरल स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसको इंडियन रूरल ओलिंपिक्स भी कहा जाता है। (स्लाइड शो देखें)

सानिया टॉप-100 में लौटीं, सोमदेव को भी फायदा


Published on Feb 13, 2012 at 16:45
0 IBNLive

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की सोमवार को जारी ताजा विश्व वरीयता एकल रैंकिंग की शीर्ष-100 खिलाड़ियों में आ गई हैं। दूसरी ओर, पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की एकल रैंकिंग में सोमदेव देवबर्मन को भी फायदा हुआ है। सानिया ने एकल क्रम में 14 पायदान की छलांग लगाई है और वह 111वें से 97वें स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने हाल में पटाया ओपन के एकल स्पर्धा में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था जिसका सीधा असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा है। युगल में सानिया करियर की सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर विराजमान हैं।

दूसरी ओर, सोमदेव देवबर्मन दो पायदान चढ़कर 122वें से 120वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 25 जुलाई, 2011 को करियर की सर्वश्रेष्ठ 62वें स्थान पर पहुंचने वाले सोमदेव इस समय कंधे की चोट से परेशान हैं। इसी वजह से उन्होंने वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं लिया था।

हॉकी इंडिया को सालाना 8 करोड़ रुपये देगा सहारा


Published on Feb 09, 2012 at 11:47 | Updated Feb 09, 2012 at 11:48
0 IBNLive

नई दिल्ली। क्रिकेट से नाता तोड़ने के तीन दिन बाद सहारा इंडिया ने भारतीय हॉकी के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मंगलवार को पांच साल का स्पांसरशिप सम्बंधी करार जारी रखने का फैसला किया था। सहारा ने बुधवार को साफ किया कि इस करार के बदले वह हॉकी इंडिया को सालाना आठ करोड़ रुपये देगा।

अब तक सहारा हॉकी इंडिया को सालाना तीन करोड़ रुपये देता आया है लेकिन इसमें 170 फीसदी का इजाफा किया गया है। सहारा के एक सूत्र के मुताबिक हॉकी इंडिया ने सालाना 12 से 14 करोड़ रुपये की मांग की थी लेकिन सहारा इसके लिए तैयार नहीं हुआ। सहारा ने अपने स्पांसरशिप सम्बंधी करार का नवीकरण करते हुए मंगलवार को महिला एवं पुरुष हॉकी के साथ-साथ जूनियर वर्गो के लिए पांच साल का करार करने का फैसला किया था।

भारतीय हॉकी से अगले 5 साल तक जुड़ा रहेगा सहारा


Published on Feb 07, 2012 at 16:33 | Updated Feb 07, 2012 at 16:56
0 IBNLive

नई दिल्ली। हितों के टकराव के कारण क्रिकेट से नाता तोड़ने के बाद सहारा इंडिया ने भारतीय हॉकी के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पांच साल का स्पांसरशिप सम्बंधी करार जारी रखने का फैसला किया है। हॉकी इंडिया (एचआई) के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने बताया कि सहारा ने अपने स्पांसरशिप संबंधी करार का नवीकरण करते हुए महिला और पुरुष हॉकी के साथ-साथ जूनियर वर्गो के लिए पांच साल का करार करने का फैसला किया है।

बत्रा ने कहा कि हमने करार की नई राशि को लेकर अंतिम फैसला नहीं किया है लेकिन इस राशि में अच्छी-खासी बढ़त की गई है। हम जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे। सहारा इंडिया के सूत्रों ने बताया कि नए करार के तहत हॉकी इंडिया को 11 से 15 करोड़ सालाना मिल सकते हैं। इससे पहले के करार में सहारा हॉकी इंडिया को तीन करोड़ रुपये दिया करता था।





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

UP-Election-2012

यूपी के शहर अमरोहा में एक ऐसा घोटाला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। यूं तो सत्ताधारी बीएसपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में छत्तीस का आंकडा़ है, लेकिन इस शहर में नजारा कुछ और है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति भले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी विधानमंडल दल के नेता आमने-सामने आ गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के विकास सम्बन्धी दावे के विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

पॉलिटिक्स

फेसबुक, गूगल, यूट्यूब और ट्विटर जैसे सोशल वेबसाइट्स मंचों पर नेट यूजर की अभिव्यक्ति पर लगाम कसने के लिए बनाए दिशा-निर्देशों पर गुरुवार को राज्यसभा में जोरदार बहस हुई।
बीएसपी प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री गलत बयानी कर राज्य की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
आम तौर पर तमिल व धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलने वाले चिदम्बरम ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के मुद्दे पर अपनी बात इसी भाषा में रखी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

एस्ट्रो

देश में गर्मियों की छुट्टी शुरू होने के कारण यहां माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ रही है।
ग्वाटेमाला के जंगलों में मिले माया कैलेंडर के एक अज्ञात संस्करण से खुलासा हुआ है कि अगले कई अरब वर्षों तक पृथ्वी पर मानव सभ्यता के अंत का कारण बनने वाली कोई भी प्रलयंकारी आपदा नहीं आयेगी।
इस साल की अमरनाथ यात्रा शरू होने में अभी करीब दो महीने का वक्त है लेकिन हम आपको करवा रहे हैं बाबा बर्फानी के इस साल के पहले दर्शन।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

क्रिकेट

शाहरुख पर वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर बैन लगाए जाने की बात पर देशमुख ने कहा कि कोई भी फैसला सचिवों से बात करने के बाद ही लिया जाएगा। एमसीए की शिकायत पर पुलिस जांच करेगी।
शाहरुख के कथित तौर पर शराब पीकर मारपीट मामले में आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने एमसीए और फ्रेंचाइजी से रिपोर्ट मंगवाई है। बैन के प्रश्न पर शुक्ला ने बातचीत के बाद ही कोई फैसला लेने की बात की।
आईपीएल-5 के लिए प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम गुरुवार को अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत का अभियान जारी रखने के इरादे से उतरेगी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

देश

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने मनोनीत सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के खिलाफ कथित फर्जी मुठभेड मामले की सुनवाई को आज दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया।
तालिबान ने अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर बनी इंटीग्रेटेड चौकी को उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद चौकी और बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को आज गिरफ्तार कर लिया।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

दुनिया

इटली ने लीबिया के दिवंगत नेता मुअम्मार गद्दाफी के परिजनों के ढाई करोड़ डॉलर के होटल परिसर एवं भूमि को जब्त कर लिया है।
राजधानी वाशिंगटन में सिख पुलिसकर्मियों को उनके पगड़ी, दाढ़ी सहित अन्य धार्मिक चिह्नों के साथ काम करने की इजाजत मिल गई है।
अफगानिस्तान में फराह प्रांत के गर्वनर के कार्यालय परिसर में गुरुवार को चार आत्मघाती हमलावरों ने जबरन घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के बाद दोनों ओर से हुई जबरदस्त मुठभेड़ में सभी हमलावर मारे गए।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटी खबरें

मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदौनिमा टोर गांव से पुलिस ने साधु के वेश में रह रहे पांच वर्ष से फरार आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया।
लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक कार ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को रौंद दिया। पांचों लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बुधवार देर रात घर में घुसकर तीन सगी बहनों को गोली मार दी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

कारोबार

रिहायशी घरों की गिरती बिक्री को देखते हुए बिल्डरों ने अपनी मार्केटिंग का नया फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके तहत बिल्डर ग्राहकों से 7.5 फीसदी ब्याज दर पर मकान बुक कर रहे हैं।
सरकार अंतर्राष्ट्रीय साख निर्धारक संस्था फिच के सामने अपना पक्ष रखकर देश की रिण साख सुधारने का प्रयास कर रही है।
रुपये की कीमत में यह सुधार बैंकों के अमेरिकी मुद्रा की बिक्री करने के कारण आया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

मनोरंजन

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा का कहना है कि आनेवाली फिल्म 'डिपार्टमेंट' उनकी अब तक की सबसे महंगी फिल्म है और इसमें उन्होंने नई तकनीक का इस्तेमाल किया है।
शाहरुख खान ने कहा कि उन्होंने शराब नहीं पी रखी थी। जब सामने वाले ने उनको गाली दी तब उन्होंने भी गाली दी। उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों को लाने गए थे। शाहरुख ने कहा कि वो माफी नहीं मांगेंगे।
फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अर्जुन कपूर ने आखिरकार अपने पापा बोनी कपूर की अगली फिल्म में काम करना तय कर लिया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

लाइफस्टाइल

एयरटेल मोबाइल चिप सप्लायर क्वालकोम से उसकी बीडब्ल्यूए (ब्रॉडबैंड वायरलेस एक्सेस) शाखा को खरीदने के लिए बात कर रहा है।
यूं तो रोजाना सभी लोग दांतों की सफाई करते हैं लेकिन कम ही लोगों को मालूम है कि दांतों को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें साफ करने का सही तरीका क्या है।
क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

अजब गजब

यह सूर्यग्रहण कुंडल के आकार का होगा और सूर्योदय के बाद पूर्वोत्तर भारत में बेहद सीमित समय तक दिखाई देगा।
रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र में सेना के छह कुत्तों की हत्या का दोषी मानते हुए एक यूनिट कमांडर का कोर्ट मार्शल कर दिया गया।
हरियाणा के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में मैकेनिकल के छात्रों ने पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलने वाली बाइक बनाई है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटिज़न जर्नलिस्ट

जहरीली होती जा रही गंगा को बचाने के लिए सरकारी तौर पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं फिर भी कुछ लोग हैं जो निजी तौर पर गंगा को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
पीने का पानी एक बुनियादी जरूरत है। देश की आजादी के 6 दशक बाद भी एक बड़े इलाके में पानी की कमी है।
सिटिजन जर्नलिस्ट में आज बात बिजली संकट की। ये संकट और भी गहरा जाता है जब इसमें सरकारी भ्रष्टाचार आग में घी डालता है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

रीडर्स स्पेस

टेस्ट
आखिर ये कौन और कैसे तय करेगा कि सोशल साइटो पर किसी व्यक्ति की क्या लिमिट होनी चाहिए।
झांकियों में बेहद तैयारी के साथ हो रहे नाच-गाने में भी ज़रा सी तब्दीली आनी चाहिए...बदलनी चाहिए सीधा प्रसारण कर रही आवाज़ें भी...कुछ इस तरह सेः-
ibnliveibnlive