

मुम्बई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को उछाल दर्ज किया गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 285.53 अंकों की तेजी के साथ 17,601.71 पर और निफ्टी 90.10 अंकों की तेजी के साथ 5,364.95 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 15.02 अंकों की गिरावट के साथ 17,301.16 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.65 अंकों की गिरावट के साथ 5,267.20 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 123.43 अंकों की तेजी के साथ 6,459.33 पर और स्मॉलकैप 81.77 अंकों की तेजी के साथ 6,712.20 पर बंद हुआ।
नई दिल्ली। टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने टीवी चैनल्स पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों पर एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। पेपर में दिए गए सुझावों का टीवी चैनल्स के विज्ञापन रेवेन्यु पर बुरा असर देखने को मिल सकता है।
मौजूदा नियमों के मुताबिक टीवी चैनलों को प्रति घंटे में 12 मिनट के विज्ञापन दिखाने की छूट है। इसमें 2 मिनट के प्रोग्राम प्रोमोशन शामिल हैं, हालांकि इसका हिसाब 24 घंटे के औसत के हिसाब से किया जाता है। जिसके तहत टीवी चैनल्स हर घंटे 10 मिनट से कम या ज्यादा विज्ञापन दिखाकर इस समय सीमा को पूरा करते हैं।
नई दिल्ली। सरकार ने छोटी बचत स्कीम में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। सरकार ने नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और डाकघरों में पैसा लगाने वालो के ब्याज दरों में 20-25 बेसिस प्वाइंटस की बढ़ोतरी कर दी है।
ये नए रेट एक अप्रैल से लागू होंगे। अब पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ और नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी एनएससी आपको 8.6% की बजाय 8.8%-8.9% ब्याज मिलेगा। छोटी अवधि के लिए पोस्ट में जमा किए टर्म डिपॉजिट में आपको लंबी अवधि के लिए जमा की गई राशि से ज्यादा ब्याज मिलेगा।

नई दिल्ली। एसबीआई अपने होम लोन ग्राहकों के लिए नई स्कीम लेकर आया है, जिसके तहत ग्राहकों के पास कर्ज पर कम ब्याज चुकाने का विकल्प होगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इस कदम का फायदा इसके 6 लाख ग्रहकों को होगा। वहीं इस योजना के तहत कर्ज पर ब्याज 2 फीसदी तक कम हो जाएगा।
बैंक के इस स्कीम के तहत अगर ग्राहक ने 50 लाख रुपये का लोन 20 साल के लिए लिया है तो इसपर हर महीने करीब 6 हजार रुपए का फायदा होगा। साथ ही कर्ज की अवधि घटाने का भी विकल्प मौजूद होगा। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एसबीआई ने लोन पर प्रोसेसिंग फीस भी घटा दी है।

मुंबई। विमानन कम्पनी एयर इंडिया ने मंगलवार को मोबाइल फोन से एयर इंडिया के घरेलू उड़ानों की टिकट खरीदने की सुविधा शुरू की। यह जानकारी विमानन कम्पनी के एक अधिकारी ने दी। इस सुविधा के लिए मोबाइल फोन धारक को एक बार एनजीपे सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा।
टिकट का भुगतान मोबाइल फोन से ही क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकेगा। सुविधा का लाभ उठाने के लिए मोबाइल फोन धारक को 'एनजीपीएवाई' लिखकर 56767 पर एसएमएस भेजना होगा और मुफ्त में अपने जीपीआरएस सुविधा युक्त मोबाइल फोन पर एनजीपीएवाई सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा।

बैंगलोर। इंटरनेट ने वर्ष 2010 के दौरान देश की अर्थ व्यवस्था में 3.2 खरब रुपए का योगदान दिया था और इसके अगले चार वर्षों में तीन गुना से अधिक बढ़कर करीब 10.8 खरब हो जाने का अनुमान है।
बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप ‘बीसीजी’ की यहां जारी एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 तक जी-20 के देशों में इंटरनेट कारोबार वर्ष 2010 के 2.3 खरब डॉलर से बढ़कर 4.2 खरब डॉलर के करीब पहुंच जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की इंटरनेट अर्थव्यवस्था 23 प्रतिशत की दर से बढ रही है जो समूह 20 के देशों में दूसरे स्थान पर है। जी 20 देशों में इंटरनेट से जुडी अर्थव्यवस्था की औसत विकास दर 17.8 प्रतिशत है।

नई दिल्ली। दिनेश त्रिवेदी के रेल बजट में किराया बढ़ाने का प्रस्ताव भले ही विवाद का कारण बन गया, लेकिन छह मार्च को उनके द्वारा माल भाड़े में की गई 20 फीसदी वृद्धि पर लोगों का अधिक ध्यान नहीं गया।
रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि माल भाड़े में की गई वृद्धि से रेलवे को 16 हजार से 17 हजार करोड़ रुपये की आय होगी, जिससे रेलवे को काफी वित्तीय सुविधा मिल जाएगी। रेलवे को माल भाड़े से साल में अभी 80 हजार करोड़ रुपये की कमाई होती है। जबकी यात्री किराए से रेलवे को साल में 28 हजार करोड़ रुपये की कमाई होती है।

नई दिल्ली। विकास की दर पर ब्रेक, महंगाई डायन के कहर और बढ़ते राजकोषीय घाटे के बीच वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने आम बजट 2012 पेश किया। कितना आगे ले जाएगा देश को ये बजट? क्या है इसकी दशा और दिशा? और क्या खास है इस आम बजट में? यही था इस बार का मुद्दा और इसपर चर्चा के लिए मौजूद थे कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी, बीजेपी प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी, राज्यसभा सांसद और अर्थशास्त्री एन के सिंह और वाम खेमे से सीपीएम नेता मोहम्मद सलीम। एंकरिंग संदीप चौधरी ने की। (वीडियो देखें)

नई दिल्ली। बजट में सोना पर आयात शुल्क बढ़ाने से नाराज व्यापारी हड़ताल पर चले गए हैं। व्यापारियों की मांग है कि बढ़े हुए शुल्क को घटाया जाए।
आम बजट को लेकर व्यापारियों की नाराजगी अब सड़कों पर दिख रही है। बजट में सोना पर आयात शुल्क बढ़ाने को लेकर सोना व्यापारी तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल का ऐलान ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी ट्रेड फेडरेशन ने किया था।

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा शुक्रवार को लोकसभा में पेश वर्ष 2012-13 के आम बजट में आपने क्या खोया और क्या पाया, आइए इस पर एक नजर डालते हैं:
क्या पाया:






















































