मुंबई।टाइगर ने लगाई है दहाड़। अब ऐसे में बॉलीवुड के बादशाह का सिंहासन हिलना तय है। साथ ही बॉलीवुड के बड़े बड़े सूरमाओं की बोलती भी बंद होना लाजमी है। ये शातिर टाइगर सिर्फ दहाड़ ही नहीं शातिर चाल चलने में भी माहिर है। ये करने जा रहा है डॉन का शिकार।
सलमान खान के चाहने वालो को बेताब होने की जरूरत नहीं है। सलमान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ का पहला लुक जारी कर दिया गया और सिर्फ चंद सेकेण्ड की झलक ने जाहिर कर दिए हैं कि बड़े पर्दे पर सलमान खान के इरादे बहुत खतरनाक हैं। दरअसल शाहरुख ने दो बार डॉन बन कर ये बताने की कोशिश की थी कि उनकी सिर्फ प्यार मोहब्बत में नहीं मार-धाड़ में भी बादशाह हैं। उनके पास भी है शातिर दिमाग है। अब सलमान शाहरुख के उस दावे पर पानी फेरने को तैयार हैं। दबंग बताना चाहता है कि बॉलीवुड पर छाया डॉन का खुमार कैसे उतारा जा सकता है। कबीर खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ भारत और पाकिस्तान की "रॉ" और "आई एस आई" एजेंसियों के बीच एक जांबाज जासूस की कहानी पर है।

मुंबई। अभिनेता इमरान हाशमी को इन दिनों इस बात का डर सता रहा है कि विशाल भारद्वाज और एकता कपूर की फिल्म ‘एक थी डायन’ में उनके रोल की तुलना ऋतिक रोशन के रोल से ना हो जाए।
गौरतलब है कि ऋतिक ने फिल्म गुजारिश में मशहूर जादूगर पीसी सरकार से मिलता-जुलता किरदार निभाया था जबकि इमरान भी फिल्म एक थी डायन में वैसा ही रोल करने वाले हैं। इमरान ने कहा कि वे कोशिश करेंगे कि उनका रोल कभी से भी ऋतिक की तरह ना हो।

मुंबई। पान सिंह तोमर फेम तिग्मांशु धुलिया ने अपनी अगली फिल्म के लिए अभिनेत्री करीना कपूर को साइन किया है। करीना इस फिल्म में बिना मेकअप के रोल करेंगी। करीना का बिना मेकअप का आने वाला लुक फिल्म जुबैदा में उनकी बहन करिश्मा के लुक की तरह ही होगा।
फेमस डायरेक्टर तिग्मांशु धुलिया बेगम समरू पर एक फिल्म बना रहे हैं और इसके लिए करीना कपूर को साइन किया गया है। मूवी में बेगम का रोल जरा भी ग्लैमरस नहीं होगा और इसके लिए करीना बिना मेकअप में नजर आएगी। वैसे करीना ने पहले भी फिल्म ‘देव’ में बिना मेकअप के काफी सीन किए थे।

मुंबई। बॉलीवुड की दबंग बाला सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों फिल्मों में बढ़ते वर्क लोड की वजह से मुश्किल में हैं। सोनाक्षी की परेशानी की वजह एक साथ बॉलीवुड की पांच फिल्मों में काम करना है।
सोनाक्षी इस समय एक साथ दबंग-2, राऊडी राठौर, लुटेरा, जोकर और सन ऑफ सरदार में काम कर रही हैं। सोनाक्षी कहती हैं कि ज्यादा काम भी कई बार आप को मुसीबत में डाल सकता है।

नई दिल्ली। करिश्मा अपना हीरो ढूंढने छोटे पर्दे पर क्यो पहुंची है ये तो हम आपको बताएंगे ही लेकिन आज के सफर की शुरुआत करते हैं आनंदी की रथयात्रा से। चलिए शामिल होते हैं इनकी खुशी में और जानते हैं इस यात्रा के पीछे का सच... पूरा शो देखिए वीडियो में

मेलबर्न। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन आखिरकार अपने निजी रिश्ते को लेकर सामने आ गई हैं। विद्या ने कहा है कि वो यूटीवी के हेड सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ डेट कर रही हैं। हालांकि उन्होंने शादी के लिए किसी भी तरह की जल्दबाजी से इनकार किया।
विद्या ने कहा 'शादी को लेकर मेरी कोई योजना नहीं है और मेरी अभी सगाई भी नहीं हुई है। यह अभी काफी दूर है और मैं जल्दी में नहीं हूं। लेकिन यह मेरे दिमाग में है और सही समय पर यह होगा।’

नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में महिला संगीतकार स्नेहा खनवलकर के म्यूजिक ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। वैसे तो फिल्म का प्रोमो ही लोगों में रोमांच पैदा कर चुका है लेकिन हाल ही में फिल्म के एक गाने के प्रोमो और म्यूजिक ने फिल्म के लिए उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
फिल्म के गाने ‘जिया हो बिहार के लाला’ का प्रोमो रिलीज किया गया है। फिल्म में बॉलीवुड की चौथी महिला संगीतकार और 21वीं सदी की बॉलीवुड की पहली महिला संगीतकार स्नेहा खनवलकर ने म्यूजिक दिया है। स्नेहा मूल रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली हैं लेकिन बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में स्नेहा ने बिहारी और मराठी संगीत को मिक्स कर लुभावना संगीत दिया है। वैसे तो स्नेहा पहले भी कई हिंदी फिल्मों में म्यूजिक दे चुकी हैं जिनमें 2007 की गो, 2008 की ओये लक्की लक्की ओये, 2010 की लव, सेक्स और धोखा, 2011 की भेजा फ्राई-2 फिल्में प्रमुख हैं। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के अलावा स्नेहा अनुराग कश्यप की फिल्म ‘अईया’ में भी काम कर रही हैं।

मुंबई। मायानगरी में सूरज की तपिश के बीच पहली बार बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने एक साथ आइटम सॉन्ग शूट किया है। गाना रोहित शेट्टी की फिल्म का है जिसे भरी दोपहरी में 38 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में शूट किया गया है।
फिल्मकार और निर्देशक रोहित शेट्टी ‘बोल बच्चन’ मूवी बना रहे हैं जिसमें रोहित ने अमिताभ से आइटम सॉन्ग करने के लिए रिक्वेस्ट की थी। हिमेश रेशमिया के कम्पोज किए गए गाने को चिन्नी प्रकाश ने कोरियोग्राफ किया है। बोल बच्चन मूवी के इस आइटम सॉन्ग में अमिताभ बच्चन ने भी अपनी आवाज दी है।

नई दिल्ली। ग्लैमर्स मॉडल और पॉप सिंगर मिशेल मार्श का जन्म 30 सितम्बर 1982 में रॉयटन (ग्रेटर मैनचेस्टर) इंग्लैंड में हुआ था। मॉडल बनने से पहले मार्श ने एक नर्सिंग होम में केयर असिस्टेंट का काम किया था।
2001 में 18 साल की उम्र में मार्श द सन न्यूज पेपर की नेश्नल क्लीवेज प्रतियोगिता की उपविजेता बनीं थी। मार्श ने मैक्सिम, परफेक्ट 10 और प्लेबॉय जौसी कई पुरुषों की पत्रिकाओं के लिए मॉडलिंग की।