

लास एंजिलिस। लास एंजिलिस में आयोजित होने वाला यह 85वां ऑस्कर पुरस्कार समारोह है। ऑस्कर पुरस्करों का वितरण 24 श्रेणियों में किया जाता है, जिसमें से सबसे अधिक 12 श्रेणी में अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन पर आधारित प्रसिद्ध निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म लिंकन नामांकित थी। इसके बाद 11 श्रेणियों में लाइफ आफ पाई नामांकित थी।
समुद्री तूफान में जहाज के डूबने के कारण अपने पूरे परिवार को खो देने वाले फिल्म के किरदार पाई और तूफान से बचे एक और खूंखार हमसफर बाघ के जीवन जीने की जंग को अनूठे अंदाज से पेश करती फिल्म लाइफ आफ पाई ने बेस्ट डाइरेक्शन, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी और बेस्ट विजुएल इफेक्ट, बेस्ट आरिजनल साउंड स्कोर की श्रेणी में पुरस्कार जीता है।

लॉस एंजेलिस। निर्देशक बेन एफलेक की फिल्म 'आर्गो' को 85वें एकेडमी अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने रविवार रात आयोजित समारोह में व्हाइट हाउस से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इसकी घोषणा की। 'आर्गो' के सह-निर्माताओं ग्रैंट हेस्लोव, बेन एफलेक और जॉर्ज क्लूनी ने ट्रॉफी हासिल की। यह फिल्म केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईए) के अधिकारी टोनी मेंडेज (एफलेक) द्वारा 1979 में छह अमेरिकियों को ईरान से मुक्त कराने की योजना पर आधारित है।
सर्वश्रेष्ठ फिल्म की दौड़ में नौ फिल्में थीं। 'आर्गो' के अतिरिक्त अन्य फिल्में 'एमोर', 'बीट्स ऑफ द साउदर्न वाइल्ड', 'जैंगो अनचेंज्ड', 'लेस मिजरेबल्स', 'लाइफ ऑफ पाई', 'लिंकन', 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' और 'जीरो डार्क थर्टी' फिल्मों के बीच अवॉर्ड पाने की होड़ थी। 'आर्गो' को सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले का भी अवॉर्ड मिला। इसके साथ-साथ 'जैंगो अनचेंज्ड' को भी सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड दिया गया।

नई दिल्ली। ऑस्कर में इस बार लाइफ ऑफ पाई की धूम मच गई। इस फिल्म ने 4 ऑस्कर अपने नाम किए हैं। हालांकि फिल्म भारत की नहीं है, लेकिन इसकी कहानी भारतीय पृष्ठभूमि को केंद्र में रखकर लिखी गई और फिल्म के सभी कलाकार भारतीय हैं। इससे पहले भी भारत की ओर से कई फिल्में ऑस्कर के लिए नामांकित होती रही हैं। तस्वीरों में देखते हैं कौन-कौन सी हैं ये फिल्में और ऑस्कर विजेता भारतीय कलाकार।

लॉस एंजेलिस। भारतीय शास्त्रीय गायिका बॉम्बे जयश्री ऑस्कर अवॉर्ड पाने से चूक गई हैं। वह ‘लाइफ ऑफ पाई’ में गायी लोरी के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत की श्रेणी में नामांकित थीं। 85वें एकेडमी अवॉर्ड्स में 'स्काईफॉल' के गीत के लिए ब्रिटिश गायक एडीले ने इस श्रेणी का ऑस्कर अवार्ड जीता।
एडीले ने रविवार रात आयोजित ऑस्कर समारोह में 'स्काईफॉल' के अपने गीत की प्रस्तुति भी दी। उन्होंने पॉल एप्वर्थ के साथ यह अवॉर्ड ग्रहण किया। सर्वश्रेष्ठ संगीत-मूल स्वरलिपि का ऑस्कर अवॉर्ड 'लाइफ ऑफ पाई' के लिए माइकल डाना को दिया गया।

लॉस एंजेलिस। ऑस्ट्रेलियाई फिल्म 'एमॉर' को रविवार रात आयोजित 85वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया। निर्देशक माइकल हेनेकी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक बूढ़े दंपत्ति की कहानी है।
फिल्म में इस बूढ़े संगीत शिक्षक दंपत्ति के जीवन की कहानी है। फिल्म में महिला के आंशिक रूप से पक्षाघात से प्रभावित होने के बाद की कहानी मुख्य रूप से है। इस श्रेणी में नामांकित अन्य फिल्मों में 'कोन-तिकि' (नार्वे), 'नो' (चिली), 'ए रॉयल एफेयर' (डेनमार्क) व 'वार विच' (कनाडा) शामिल थीं।

नई दिल्ली। भारतीय पृष्ठभूमि पर बनी हॉलीवुड फिल्म लाइफ ऑफ पाइ की झोली में अभी तक चार अवॉर्ड्स आ गए हैं। इस फिल्म को लाइफ ऑफ पाई को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी, बेस्ट विजुअल इफेक्ट, बेस्ट ओरिजनल म्यूजिक स्कोर और बेस्ट डायरेक्शन के लिए ऑस्कर मिला है। लाइफ ऑफ पाई के लिए आंग ली को बेस्ट डायरेक्टर का खिताब मिला। यान मार्टल के 2001 में लिखे उपन्यास 'लाइफ ऑफ पाई' पर ये फिल्म आधारित है। इस फिल्म में 3डी तकनीक का बेहतरीन उपयोग फिल्म में देखने को मिलता है और स्पेशल इफेक्ट्स लाजवाब है।
लाइफ ऑफ पाई उपन्यास और फिल्म से भारत में अधिकतर लोग परिचित हैं। इस फिल्म को निर्देशन समेत ऑस्कर में 11 वर्गों में नामांकन मिला।फिलहाल दो कैटेगरी में इस फिल्म ने बाजी मार ली है। इरफान खान और तब्बू ने इस फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं। इतना ही नहीं फिल्म न केवल पांडिचेरी और भारत के कुछ इलाक़ों में शूट की गई है बल्कि इसमें कुछ गीत भी विदेशों में पसंद किए हैं।

लॉस एंजिल्स। हमेशा विवादों में घिरी रहने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान उधार मांगी गई ड्रेस को काट कर लौटाने के कारण एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।
सूत्रों ने बताया कि लोहान ने न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में पहनने के लिए एक डिजाइनर ड्रेस उधार में ली थीं। 1750 डॉलर की यह ड्रेस जब लोहान ने वापस की तो वह काट-छांट कर आधी की जा चुकी थी। इस बारे में लोहान ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि वह यह ड्रेस पहन कर एक क्लब में गई थीं, जहां यह फट गई। उन्होंने बताया कि तभी उनके एक दोस्त को ड्रेस काट कर छोटी करने का आइडिया आया और उनके दोस्त ने क्लब के बाउंसर से कैची मांग कर ड्रेस काट डाली।
हालांकि लोहान के तर्क को खारिज करते हुए सूत्र ने कहा कि क्लब में कैची कहां से आई। उन्होंने कहा कि लोहान का व्यवहार बेहद खराब होता जा रहा है।

लॉस एंजिंल्स। हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की जोड़ी ही सबसे कमाऊ सितारों की सूची में शामिल नहीं है बल्कि उनकी चार वर्षीय बेटी विवियन भी अब सबसे महंगी बाल कलाकार हो गई है।
प्रसिद्ध कहानी ‘सिलपिंग ब्यूटी’ पर आधारित डिजनी की फिल्म ‘मैलेफिसेंट’ में एंजेलिना प्रिंसेस आरोरा को श्रापित करने वाली क्रूर रानी का किरदार निभा रही है जबकि विवियन ने इस फिल्म मे प्रिंसेस आरोरा के बचपन की भूमिका अदा की है।
सूत्रों के मुताबिक विवियन को प्रति सप्ताह तीन हजार डॉलर का वेतन और 60 डॉलर का पाकेट खर्च दिया जाता है। इस फिल्म का प्रदर्शन 2014 में होना है। इस फिल्म में विवियन की बड़ी बहन सिलोह को भी काम करना था लेकिन वह सेट पर बोर हो गई जिसके कारण उसे फिल्म में नहीं लिया गया।

लॉस एंजेलिस। ऑस्कर अवॉर्ड विजेता संगीतकार ए आर रहमान ने रविवार को आयोजित 55वें वार्षिक ग्रैमी अवार्डस' समारोह में अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ शिरकत की। रहमान ने इस मौके पर सूट पहन रखा था जिसमें वह काफी ओजपूर्ण लग दिख रहे थे, वहीं पारंपरिक घाघरे में सायरा बेहद हसीन लग रही थीं। रहमान ने अपना उत्साह प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए कहा कि ग्रैमी अवार्ड में शिरकत करने जा रहा हूं।

नई दिल्ली। मार्वेल स्टूडियोज की आने वाली फिल्म आयरन मैन-3 तीन मई 2013 को रिलीज होगी। रॉबर्ट डॉनी जुनियर, ग्विनिथ पाल्ट्रो, रेबेका हॉल और बेन किंग्सले फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। स्लाइड शो देखें!










































































































