

देखिए अपने फेवरेट स्टार्स से जुड़ी तमाम खबरें सिनेमा-20 में। बॉलीवुड और हॉलीवुड की 20 खबरें बिना रुके। (वीडियो देखें)

नई दिल्ली। मॉडल-अभिनेत्री लिजा हेडन की बहन मल्लिका मल्लिका हेडन, सैफ अली खान की आगामी फिल्म एजेंट विनोद में आइटम नंबर कर रही हैं। मल्लिका एजेंट विनोद के आइटम नंबर आई विल डू द टॉकिंग से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।
मल्लिका जानी मानी मॉडल हैं और किंगफिशर कैलेंडर के लिए एक से एक हॉट पोज दे चुकी हैं। करीना कपूर, सैफ अली खान स्टारर और श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज होने वाली है। (स्लाइड शो देखें)

नई दिल्ली। वेलेंटाइन डे से पहले बिकिनी में फोटो शूट कराती हुई मॉडल माधवी शर्मा। माधवी फिल्म तुम ही तो हो में जैकी श्रॉफ और डॉली बिंद्रा के साथ अभिनय कर चुकी है। (साभार-ibnlive.com)

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर ने बड़े पर्दे पर अपने होने वाले पति के अलावा किसी और के साथ बोल्ड सीन नहीं करने की कसम तोड़ दी है। वो अर्जुन रामपाल के साथ हॉट सीन करने को राजी हो गई हैं।
करीना मधुर भंडारकर की फिल्म 'हिरोइन' के लिए अर्जुन रामपाल के साथ हॉट सीन करने को राजी हो गई हैं। इस सीन की शूटिंग 20 फरवरी को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में की जाएगी। इस दौरान करीना पर शराब और सिगरेट पीने का सीन भी फिल्माया जाएगा।

मुंबई। रजनीकांत की नई फिल्म 'कोचादईयान' से कटरीना को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और उनकी जगह दे दी गई है उनकी सबसे बड़ी दुश्मन दीपिका को।
दीपिका की तलवार ऐसी चली कि उनके जादू से साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत भी चारो खाने चित हो गए। क्योंकि रजनीकांत की फिल्म कोचादईयान में जहां कटरीना रजनीकांत के ऑपोजिट दिखनेवाली थीं, वहीं अब ये रोल कटरीना से छीन कर दीपिका को दे दिया गया है। यानी दीपिका ने छीन ली कटरीना से फिल्म। बिल्कुल वैसे ही जैसे की कटरीना ने उऩका बॉयफ्रेंड उनसे छीना था। खुद रजनीकांत की बेटी सौंदर्या जो इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने टि्वटर पर दीपिका को साइन करने का एलान किया।

मुंबई। कहते हैं इश्क में बड़ा रिस्क होता है और हर कदम फूंक फूंक कर रखना पड़ता है। लेकिन साल की सबसे बड़ी शादी के बारे में लोग सवाल तो करेंगे ही, वो भी जब सैफ और करीना ने पहले ही ये एलान कर दिया था कि इस साल के शुरुआत में ही वो शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में अब तो ये होना ही था। जहां-जहां करीना जा रही हैं वहां सिर्फ एक ही सवाल शादी कब करोगी करीना।
शादी के सवालों से परेशान करीना ने दे ही डाला जवाब। मौका था इमरान के साथ नई फिल्म एक मैं और एक तू के प्रमोशन का। बेबो आईं तो नई फिल्म से ज्यादा सवाल उनसे उनकी और सैफ की शादी के बारे में पूछा जाने लगा।

आज सीरियल जैसा कोई नहीं में जानिए टीवी की दुनिया का ताजा हाल। (वीडियो देखें)

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ अपने मेकअपमैन दीपक सावंत की भोजपूरी फिल्म 'गंगादेवी' में काम करेंगे। अमिताभ ने अपने ब्लाग पर लिखा है कि कल मैं अपने मैकअपमैन सावंत की भोजपूरी फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लूंगा। मेरे साथ जया भी होंगी। हम पूरे एक दिन शूटिंग करेंगे।
अमिताभ ने आगे लिखा कि सावंत मेरे साथ बीते 35 साल से हैं। वह सेट पर हमेशा मेरे साथ होते हैं और एक दिन भी छुट्टी नहीं करते। बीआर फिल्म्स से काम शुरू करने वाले सावंत तभी से मेरे साथ हैं। अपने चेहरे को इतने लम्बे समय तक देखने के बाद मैं सावंत के लिए इतना तो कर ही सकता हूं।

आईबीएन7 के खास कॉमेडी शो 2जी में हम हर रोज आपके के लिए खास हंसी का डोज लेकर आते हैं। (वीडियो देखें)

देखिए अपने फेवरेट स्टार्स से जुड़ी तमाम खबरें सिनेमा-20 में। बॉलीवुड और हॉलीवुड की 20 खबरें बिना रुके। (वीडियो देखें)






















































