नई दिल्ली। कार इंश्योरेंस करवाना जितना आसान है उतना ही मुश्किल है इंश्योरेंस क्लेम करना। कई बार तो इतना क्लेम नहीं होता जितना उसे पाने के लिए उसपर खर्च कर दिया जाता है। ऐसी बहुत सी बारीकियां हैं जिनपर अगर ध्यान दिया जाए तो इंश्योरेंस क्लेम करते समय ज्यादा परेशानी नहीं होगी और ग्राहक का हक उसी के हाथ में होगा। कौन सी हैं ये बारीकियां जानने के लिए वीडियो देखें।

नई दिल्ली। कोई भी बाइक खरीदते समय लोग 3 चीजों का ध्यान रखते हैं...लुक, परफॉर्मेंस और माइलेज। लेकिन आज के दौर में बेहतर परफॉर्मेंस और स्पोर्टी लुक पाने के लिए माइलेज के साथ कहीं ना कहीं समझौता करना पड़ता है। 150 सीसी सेगमेंट की ऐसी ही दो बाइक्स हैं बजाज पल्सर और CBZ एक्सट्रीम जो रफ्तार के लिए जानी जाती हैं लेकिन दोनों में से कौन सी बाइक है दमखम में बेमिसाल जानने के लिए वीडियो देखें।

नई दिल्ली। कम बजट में कार खरीदने का सपना देख रहे मिडिल क्लास को मायूस होने की जरूरत नहीं है। बाजार में कम बजट की बेहतरीन कारें मौजूद हैं। जिन दो कम बजट की अच्छी कारों की चर्चा है वे हैं मारुति की नई वैगन-आर और हुंडई आई10 और ये दोनों छोटी कारें बेहतर परफॉर्मेंस एंव माइलेज में भारतीय सड़कों पर खरी उतरती हैं मतलब सोने पर सुहागा। इनमें से कौन बन सकती है आपकी फर्स्ट च्वाइस जानने के लिए वीडियो देखें।

नई दिल्ली। एसयूवी श्रेणी की कारों का सपना देख रहे लोगों को मित्सुबिशी ने अपनी नई मोंटेरो के रूप में एक लाजवाब ऑप्शन दिया है। यह कार नई इसलिए है क्योंकि कंपनी का इससे पहले बाजार में इसका मैन्युअल वर्जन ही था। नई मोंटेरो हार्डकोर एसयूवी है। ये दुनिया की सबसे कठिन मानी जाने वाली क्रॉस कंट्री रेस डाकर में 12 बार जीती थी। भारत में 2007 में लॉन्च हुई, लेकिन उस समय इसमें सिर्फ मैन्युअल वर्जन ही था इसलिए अब मोंटेरो का ऑटोमेटिक वर्जन भी उतार दिया गया है।
इस हार्डकोर एसयूवी को पूरी तरह से ऑफरोड को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है इसलिए इसकी बॉडी को मोनोक्यू लैडर टाइप फ्रेम पर डिजाइन किया गया है जिससे स्लिपरी और पहाड़ी रास्तों में भी मोंटेरो को आराम से चलाया जा सकता है। फ्रंट डिजाइन की बात की जाए तो क्रोम प्लेटेड फ्रंट गिल, डिस्चार्ज टाइप लैंप, सिल्वर पेंटेड फ्रंट नंबर प्लेट और 17 इंच का एलॉय व्हील इस एसयूवी को एक नया अंदाज देते हैं। रियर को भी मस्क्युलर लुक दिया गया है। एंटरटेनमेंट के लिए इसमें रॉकफोर्ड कंपनी का ऑडियो सिस्टम है जो म्यूजिक का सही फील देता है। इसकी सीट लेदर की बनी हुई हैं, जो लंबर सपोर्ट पॉवर ऑपरेटेड हैं। सर्दी के मौसम में इसकी सीट को गर्म भी किया जा सकता है।

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी ने अपनी कार रिट्ज का स्पेशल एडिशन लांच कर दिया है। इसका नाम रिट्ज जीनियस है। रिट्ज जीनियस में कई ऐसे फीचर जोड़े गए हैं जो पुरानी रिट्ज में नहीं हैं। कंपनी ने इसमें स्टेयरिंग एडजेस्ट करने के ऑप्शन के साथ इंबिल्ट म्यूजिक सिस्टम दिया है।
बड़ी कारों की तरह इसमें की-लैस एंट्री जैसे फीचर भी दिए गए हैं। मारुति की इस नई कार को अपना बनाने के लिए ग्राहकों को रिट्ज के मुकाबले 17 हजार रुपये अधिक चुकाने होंगे। भारत में इस नई रिट्ज जीनियस कार के सिर्फ 5 हजार मॉडल ही उतारे जाएंगे।