IBN7IBN7

चीन में डीएनए डेटाबेस से 2000 बच्चे परिजनों से मिले


Published on Mar 01, 2012 at 14:01 | Updated Mar 01, 2012 at 14:03
0 IBNLive

बीजिंग। चीन में 2000 से ज्यादा लापता या अगवा किए गए बच्चों को डीएनए डेटाबेस की सहायता से उनके माता-पिता के पास पहुंचा दिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार सार्वजनिक सुरक्षा कार्यालय मंत्रालय के प्रमुख चेन शिक्यू के मुताबिक बच्चों के अपहरण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए मंत्रालय ने लापता बच्चों के लिए परेशान लगभग 20,000 माता-पिता का डेटाबेस तैयार किया।

इस डेटाबेस को माता-पिता के खून के नमूने लेकर तैयार किया गया है। यह अगवा किए गए बच्चों की पहचान और अपराध के खिलाफ लड़ाई में खासा सहायक है।

पत्नी की आंखों पर लगा चश्मा तो पति ने मांगा तलाक!


Published on Mar 01, 2012 at 12:31 | Updated Mar 01, 2012 at 15:18
0 IBNLive

धर्मेश अमीन

सूरत। चश्मे पर मियां-बीवी का विवाद क्या इतना बढ़ सकता है कि वो एक दूसरे से अलग होने को तैयार हो जाएं। जी हां, सूरत में एक ऐसा ही अजीबो गरीब वाकया देखने को मिला है। पत्नी के मुताबिक उसे सिर्फ चश्मे पहनने की वजह से उसके पति तलाक देना चाहते हैं।

तो ये जनाब हैं दुनिया के सबसे नाटे व्यक्ति


Published on Feb 27, 2012 at 11:33 | Updated Feb 27, 2012 at 15:15
0 IBNLive

काठमांडू। गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दुनिया के सबसे नाटे जीवित व्यक्ति का खिताब नेपाल के चांद्र बहादुर दांगी को दिया है।

समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार, 72 वर्ष के दांगी की लम्बाई केवल 56.4 सेंटीमीटर और वजन 12 किलोग्राम है।

उन्होंने यह खिताब फिलिपिनो जनरे बलाविंग को हराकर हासिल किया है। खगेंद्र थापा मगर के बाद यह खिताब पाने वाले दांगी दूसरे नेपाली नागरिक हैं।

मजदूर पर बरसा पैसा, निकली 40 लाख की लॉटरी!


Published on Feb 25, 2012 at 22:24 | Updated Feb 25, 2012 at 22:36
0 IBNLive

कोच्चि। केरल में एक प्रवासी मजदूर की वाकई लॉटरी खुल गई। छोटी-मोटी नहीं, पूरे 40 लाख रुपये नकद और एक न्यू ब्रांड इनोवा कार की। लेकिन मजदूर की यह लॉटरी उस विक्रेता की ईमानदारी के कारण खुली है, जिसने विजयी लॉटरी टिकट उस प्रवासी मजदूर को सौंप दिए, जिसने टिकट तो चुने थे, लेकिन शाम को पैसा देने के वादे के साथ टिकटों को विक्रेता के पास ही छोड़ दिया था। लॉटरी विक्रेता की इस ईमानदारी पर केरल सरकार ने पीटर(46) को सम्मानित करने का निर्णय लिया है, जिसका परिवार वर्षों से लॉटरी टिकट बेचकर अपनी रोजी-रोटी कमाता है।

पीटर ने कहा कि वह विजयी टिकट को आसानी से अपने पास रख सकता था और उसके स्थान पर किसी बिना बिके हुए टिकट को रख देता, क्योंकि तमिलनाडु के प्रवासी मजदूर मुरुगन ने शाम को पैसा देने के वादे के साथ यह टिकट खरीदा था।

कब्रगाह में नौकरी के लिए महिलाओं को बेहतर ऑफर


Published on Feb 20, 2012 at 20:30
0 IBNLive

बीजिंग। चीन में एक कब्रगाह ने महिलाओं को बतौर नौकरी 15 हजार 886 डॉलर के सालाना वेतन के आकर्षक पैकेज की पेशकश की है। चाईना डेली में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतकों के परिजनों को ढाढस बंधाने के लिए पांच महिलाओं को कब्रगाह प्रशासन काम पर रखना चाहता है। सिर्फ इस साल काम के लिए उन्हें इतना भारी वेतन दिया जा रहा है।

इस पद के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को कडी़ चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस पद के लिए लंबे कद की और 25 वर्ष से कम उम्र की अनिवार्यता रखी गई है। इन महिलाओं को चीन की मंदारियन जुबान पर भी महारत हासिल होनी चाहिए।

नन्हीं बेटियों ने दिलाया बाप को बंदूक का लाइसेंस

  • मनोज शर्मा
  • मनोज शर्मा

Published on Feb 20, 2012 at 16:24 | Updated Feb 20, 2012 at 16:41
0 IBNLive

ग्वालियर। बंदूक का जल्दी लाइसेंस चाहिए तो घर में बेटी की परवरिश करो। जी हां, ग्वालियर में प्रशासन ने यही फरमान निकाला है। ग्वालियर और चंबल में बेटी के पिता को दूसरे से पहले हथियार का लाइसेंस मिल रहा है। इस फरमान के पीछे चंबल रीजन में बरसों से चली आ रही एक सोच है। यहां बंदूक रखना फख्र की बात मानी जाती है।

ग्वालियर के रामबरन सिंह कुशवाहा एक कॉलेज में चौकीदारी करते हैं। उनकी कई सालों से कंधे पर बंदूक डालकर घूमने की हसरत है। रामबरन ने कई बार अर्जी लगाई पर हजारों अर्जियों की भीड़ में रामबरन की अर्ज़ी खो गई। अब रामबरन की दो बेटियों नीशू और निकांता ने पिता का सपना पूरा कर दिया। कलेक्टर ने रामबरन की अर्ज़ी पर मुहर लगा दी है। खुद डीएम ने उन्हें अपने कमरे में बुलाकर बंदूक का लाइसेंस दिया।

हिमाचल में महाशिवरात्रि पर 200 देवताओं को निमंत्रण!


Published on Feb 20, 2012 at 12:53 | Updated Feb 20, 2012 at 12:55
0 IBNLive

मंडी। हिमाचल प्रदेश के 'छोटा काशी' के नाम से मशहूर मंडी में महाशिवरात्रि के उत्सव में शामिल होने के लिए सैकड़ों गांवों के 200 से अधिक देवताओं को निमंत्रण दिया गया है। इस आयोजन की शुरुआत मंडी शहर की स्थापना से मानी जाती है। शिवभक्त शासक अजबर सेन ने 1526 में मंडी की स्थापना के समय स्थानीय देवताओं को आमंत्रित किया था। उसके बाद से सैकड़ों गावों के मंदिरों के देवताओं का जमावड़ा परंपरा का हिस्सा बन गया।

आजादी के बाद देवी-देवताओं को आमंत्रित करने का कार्य जिला प्रशासन ने सम्भाल लिया। उपायुक्त एवं महोत्सव के मुख्य आयोजनकर्ता देवेश कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि के उत्सव में भाग लेने के लिए 215 से अधिक देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है।

मध्य प्रदेश में किशोर से लेकर बुजुर्ग तक की नसबंदी!


Published on Feb 20, 2012 at 09:13
0 IBNLive

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों नसबंदी का दंश कई लोगों की जिंदगी में जहर घोल रहा है। किशोर से लेकर बुजुर्ग तक की नसबंदी करने का दौर जारी है। सरकारी अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक 'लक्ष्य' हासिल करने की मुहिम में जुटे हैं, जिसके लिए कहीं लोगों को लालच देकर तो कहीं जबरन उनकी नसबंदी हो रही है।

इसे लेकर सरकार की किरकिरी भी हो रही है, जिसे देखते हुए स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने अधिकारियों के निर्देश दिए गए हैं कि वे दबाव डालकर, जबरन या लालच देकर किसी की नसबंदी न करें।

सूचना के अधिकार से जिंदा हो गए 221 मृत लोग


Published on Feb 18, 2012 at 14:34 | Updated Feb 18, 2012 at 14:35
0 IBNLive

लखनऊ। संपत्ति हडपने के लिये उत्तर प्रदेश में राजस्व विभाग के अभिलेखों में मृत करार दिए गए 221 लोगों को फिर से न्याय मिलने की उम्मीद जग गई है और उन्हें जीवित करार दिया गया है।

मृतक संघ के अध्यक्ष लाल बिहारी 'मृतक' ने आज यहां कहा कि उत्तर प्रदेश के 46 जिलों में घोषित 221 लोगों को जीवित करार दिया गया है। सूचना के अधिकार के तहत जनसूचना विशेष अधिकारी राजस्व परिषद ने पिछले सात फरवरी को भेजे जवाब में कहा है कि 221 लोगों को जीचित करार दिया गया है और अभिलेखों में धोखाधड़ी करने वाले तीन सौ दस दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों और 350 लाभार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

लाल बिहारी ने कहा कि यह सूची 2009 तक की है। अन्य जिलों से भी सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई है।

यहां बच्चों के नाम हैं मोबाइल, बाल्टी, कम्प्यूटर!


Published on Feb 16, 2012 at 11:01 | Updated Feb 16, 2012 at 11:02
0 IBNLive

इस्लामाबाद। मोबाइल, रेडियो, कम्प्यूटर हमारे लिए उपकरणों के नाम हैं लेकिन पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा प्रांत में लोग अपने बच्चों का नाम इन उपकरणों के नाम पर रख रहे हैं। समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक कलास वैली में रहने वाले लोग अपने बच्चों का नामकरण घरेलू उपयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं के नामों पर कर रहे हैं।

कुदरातुल्लाह नाम के एक कामगार ने समाचार पत्र को बताया कि कुछ मामलों में बच्चों के नाम बाल्टी, ग्लास और कूकर रखे गए हैं। इस क्षेत्र में माता-पिता को बच्चों का नाम टेलीफोन और कंपयूटर रखना अच्छा लगता है।





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

UP-Election-2012

यूपी के शहर अमरोहा में एक ऐसा घोटाला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। यूं तो सत्ताधारी बीएसपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में छत्तीस का आंकडा़ है, लेकिन इस शहर में नजारा कुछ और है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति भले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी विधानमंडल दल के नेता आमने-सामने आ गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के विकास सम्बन्धी दावे के विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

पॉलिटिक्स

फेसबुक, गूगल, यूट्यूब और ट्विटर जैसे सोशल वेबसाइट्स मंचों पर नेट यूजर की अभिव्यक्ति पर लगाम कसने के लिए बनाए दिशा-निर्देशों पर गुरुवार को राज्यसभा में जोरदार बहस हुई।
बीएसपी प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री गलत बयानी कर राज्य की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
आम तौर पर तमिल व धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलने वाले चिदम्बरम ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के मुद्दे पर अपनी बात इसी भाषा में रखी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

एस्ट्रो

देश में गर्मियों की छुट्टी शुरू होने के कारण यहां माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ रही है।
ग्वाटेमाला के जंगलों में मिले माया कैलेंडर के एक अज्ञात संस्करण से खुलासा हुआ है कि अगले कई अरब वर्षों तक पृथ्वी पर मानव सभ्यता के अंत का कारण बनने वाली कोई भी प्रलयंकारी आपदा नहीं आयेगी।
इस साल की अमरनाथ यात्रा शरू होने में अभी करीब दो महीने का वक्त है लेकिन हम आपको करवा रहे हैं बाबा बर्फानी के इस साल के पहले दर्शन।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

क्रिकेट

शाहरुख पर वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर बैन लगाए जाने की बात पर देशमुख ने कहा कि कोई भी फैसला सचिवों से बात करने के बाद ही लिया जाएगा। एमसीए की शिकायत पर पुलिस जांच करेगी।
शाहरुख के कथित तौर पर शराब पीकर मारपीट मामले में आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने एमसीए और फ्रेंचाइजी से रिपोर्ट मंगवाई है। बैन के प्रश्न पर शुक्ला ने बातचीत के बाद ही कोई फैसला लेने की बात की।
आईपीएल-5 के लिए प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम गुरुवार को अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत का अभियान जारी रखने के इरादे से उतरेगी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

देश

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने मनोनीत सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के खिलाफ कथित फर्जी मुठभेड मामले की सुनवाई को आज दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया।
तालिबान ने अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर बनी इंटीग्रेटेड चौकी को उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद चौकी और बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को आज गिरफ्तार कर लिया।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

दुनिया

इटली ने लीबिया के दिवंगत नेता मुअम्मार गद्दाफी के परिजनों के ढाई करोड़ डॉलर के होटल परिसर एवं भूमि को जब्त कर लिया है।
राजधानी वाशिंगटन में सिख पुलिसकर्मियों को उनके पगड़ी, दाढ़ी सहित अन्य धार्मिक चिह्नों के साथ काम करने की इजाजत मिल गई है।
अफगानिस्तान में फराह प्रांत के गर्वनर के कार्यालय परिसर में गुरुवार को चार आत्मघाती हमलावरों ने जबरन घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के बाद दोनों ओर से हुई जबरदस्त मुठभेड़ में सभी हमलावर मारे गए।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटी खबरें

मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदौनिमा टोर गांव से पुलिस ने साधु के वेश में रह रहे पांच वर्ष से फरार आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया।
लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक कार ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को रौंद दिया। पांचों लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बुधवार देर रात घर में घुसकर तीन सगी बहनों को गोली मार दी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

खेल

सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बिथानी माटेक सेंड्स को इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल के दूसरे ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है।
राजस्थान विश्विद्यालय में तबला के प्राध्यापक रहे हामिद खान कावा के नेतृत्व में यह 16 सदस्यीय दल जल्द ही ब्रिटेन रवाना होगा जहां इसे बेलफास्ट में 30 मई और 13 जून को इस बैंड को अपनी प्रस्तुति देनी है।
लंदन ओलम्पिक आयोजन समिति ने जुलाई-अगस्त में होने वाले इस महाआयोजन के लिए और अधिक टिकट जारी करने का फैसला किया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

कारोबार

रिहायशी घरों की गिरती बिक्री को देखते हुए बिल्डरों ने अपनी मार्केटिंग का नया फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके तहत बिल्डर ग्राहकों से 7.5 फीसदी ब्याज दर पर मकान बुक कर रहे हैं।
सरकार अंतर्राष्ट्रीय साख निर्धारक संस्था फिच के सामने अपना पक्ष रखकर देश की रिण साख सुधारने का प्रयास कर रही है।
रुपये की कीमत में यह सुधार बैंकों के अमेरिकी मुद्रा की बिक्री करने के कारण आया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

मनोरंजन

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा का कहना है कि आनेवाली फिल्म 'डिपार्टमेंट' उनकी अब तक की सबसे महंगी फिल्म है और इसमें उन्होंने नई तकनीक का इस्तेमाल किया है।
शाहरुख खान ने कहा कि उन्होंने शराब नहीं पी रखी थी। जब सामने वाले ने उनको गाली दी तब उन्होंने भी गाली दी। उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों को लाने गए थे। शाहरुख ने कहा कि वो माफी नहीं मांगेंगे।
फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अर्जुन कपूर ने आखिरकार अपने पापा बोनी कपूर की अगली फिल्म में काम करना तय कर लिया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

लाइफस्टाइल

एयरटेल मोबाइल चिप सप्लायर क्वालकोम से उसकी बीडब्ल्यूए (ब्रॉडबैंड वायरलेस एक्सेस) शाखा को खरीदने के लिए बात कर रहा है।
यूं तो रोजाना सभी लोग दांतों की सफाई करते हैं लेकिन कम ही लोगों को मालूम है कि दांतों को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें साफ करने का सही तरीका क्या है।
क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटिज़न जर्नलिस्ट

जहरीली होती जा रही गंगा को बचाने के लिए सरकारी तौर पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं फिर भी कुछ लोग हैं जो निजी तौर पर गंगा को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
पीने का पानी एक बुनियादी जरूरत है। देश की आजादी के 6 दशक बाद भी एक बड़े इलाके में पानी की कमी है।
सिटिजन जर्नलिस्ट में आज बात बिजली संकट की। ये संकट और भी गहरा जाता है जब इसमें सरकारी भ्रष्टाचार आग में घी डालता है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

रीडर्स स्पेस

टेस्ट
आखिर ये कौन और कैसे तय करेगा कि सोशल साइटो पर किसी व्यक्ति की क्या लिमिट होनी चाहिए।
झांकियों में बेहद तैयारी के साथ हो रहे नाच-गाने में भी ज़रा सी तब्दीली आनी चाहिए...बदलनी चाहिए सीधा प्रसारण कर रही आवाज़ें भी...कुछ इस तरह सेः-
ibnliveibnlive