

भोपाल। मध्य प्रदेश में देसी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम ने विशेष योजनाएं बनाई हैं। इसी क्रम में विवाहित पर्यटकों के लिए हनीमून पैकेज बनाया गया है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, पर्यटन निगम ने पचमढ़ी तथा खजुराहो जैसे रमणीक पर्यटन-स्थलों को ‘हनीमून डेस्टीनेशन’ के रूप में बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष रियायत के साथ पैकेज तैयार किए हैं।
गौरतलब है कि नैसर्गिक सुंदरता के चलते पर्यटकों की रुचि मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रही है। फिल्मकारों को भी राज्य का सौंदर्य भा रहा है। यही कारण है कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में फिल्मों तथा सीरियलों की शूटिंग में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। फिल्म ‘राजनीति’, ‘गली-गली चोर है’, ‘आरक्षण’, ‘पीपली लाइव’, ‘एक विवाह ऐसा भी’ का फिल्मांकन भोपाल व राज्य के अन्य हिस्सों में हुआ है। फिलहाल यहां फिल्म ‘चक्रव्यूह’ का निर्माण जारी है।
नई दिल्ली। खगोलविदों का कहना है कि 21 मई को भारत में आंशिक सूर्यग्रहण दिखाई देगा। यह सूर्यग्रहण कुंडल के आकार का होगा और सूर्योदय के बाद पूर्वोत्तर भारत में बेहद सीमित समय तक दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण आंशिक तौर पर भारतीय मानक समय के अनुसार रात में दो बजकर 26 मिनट से प्रारंभ होगा। कुंडलीय आकार की शुरुआत तीन बजकर 39 मिनट से होगी और यह भारतीय मानक समय के अनुसार सुबह सात बजकर सात मिनट पर कुंडल के आकार से कम होते हुए सुबह आठ बजकर 19 मिनट पर पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

मास्को। रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र में सेना के छह कुत्तों की हत्या का दोषी मानते हुए एक यूनिट कमांडर का कोर्ट मार्शल कर दिया गया। कमांडर ने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया।
रूस के अभियोजन कार्यालय के अनुसार अदालत ने मेजर इवेगनी मित्याशिन को शराब के नशे में शिकार करने वाली राइफल से सेना के छह कुत्तों की हत्या और एक को घायल करने का दोषी पाया। यह घटना 27 अगस्त 2011 की रात को घटी।
सोनीपत। हरियाणा के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में मैकेनिकल के छात्रों ने पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलने वाली बाइक बनाई है।
एक बार चार्ज होने पर यह हाईब्रीड बाईक कई कलोमीटर चल सकती है। इसके प्रयोग से घनी आबादी और शहरी क्षेत्रों में ध्वनि और वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है।
नई दिल्ली।एक जापानी कंपनी ने आइने का एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम युक्त एक ऐसा प्रोटोटाइप बनाया है, जिसमें ब्रश करते वक्त आप खबरें, समय, मौसम के साथ ही आ अपना वजन भी देख सकते हैं।
साई-फाई फिल्मों में आइने में दिखने वाली मौसम की भविष्यवाणियां और रोजाना की खबरें अब केवल कल्पना की बातें नहीं रहीं। ऐसे आइने अब हकीकत बनने जा रहे हैं। एक जापानी कंपनी सेराकू ने एंड्रॉयड आपरेटिंग सिस्टम युक्त आइने का एक ऐसा प्रोटोटाइप तैयार किया है जो ये सब कुछ कर सकता है।

पटना। बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में विशाल अजगर सांप पाया गया।
दानापुर रेलवे पुलिस बल के निरीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में यात्रियों ने अजगर सांप को देखा, जिसके बाद शोरगुल होने लगा और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद अजगर को बाहर निकाला गया।
लंदन। ब्रिटेन के वर्सेस्टशायर शहर की पुलिस 11 हजार पाउंड के सेक्स खिलौनों की खोज कर रही है, जिसकी पिछले सप्ताह चोरी हो गई थी। समाचार पत्र सन के मुताबिक चोर पिछले सप्ताह कम्पनी 'हैप्पी बन्नी' के 400 ऐसे खिलौने ले भागे। खिलौने चार बड़े सूटकेसों में थे।
कम्पनी ऑनलाइन माध्यम से अपने उत्पादों की बिक्री करती है। कम्पनी स्टॉरपोर्ट-ऑन-सेवर्न शहर में खिलौनों का भंडारण कर रही थी। लेकिन बुधवार रात 11.30 बजे से अगले दिन सुबह नौ बजे के बीच चोरों ने परिसर को तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया।
पणजी। क्या आपने कभी किसी को रॉयल एनफील्ड बुलेट से खेत की जुताई करते देखा है? या फिर कभी प्रेशर कूकर से झाग वाली कॉफी बनाते देखा है? नहीं न? इसे कहते हैं जुगाड़ और देश में ऐसे ही जुगाड़ को बढ़ावा देने वाली संस्था नेशनल इन्नोवेन फाउंडेशन (एनआईएफ) ने गोवा में कोकण फल उत्सव में ऐसे जुगाड़ों की एक प्रदर्शनी लगाई है।
प्रदर्शनी में गुजरात के मनसुखभाई जगानी का 350 सीसी का वह बुलेट देखा जा सकता है, जिसके पिछले पहिये को निकालकर उसने एक्सल से जुड़ा दो पहिये लगा दिए हैं और इससे लगा है हल जिससे होती है खेत की जुताई। इसी से वह अपने सवा एकड़ के मूंगफली के खेत की जुताई करते हैं।
वेलेनिका। स्पेन की एक कंपनी ने वेश्यावृत्ति के लिए कोर्स चलाकर नए विवाद को जन्म दे दिया है। वेलेनिका की ये स्पेनिश फर्म वेश्यावृत्ति के लिए न सिर्फ प्रोफेशनल कोर्स चला रही है बल्कि ग्रैजुएशन पर जॉब की गारंटी भी दे रही है।
डेली मेल की एक खबर के मुताबिक केवल 100 यूरो खर्च करने पर छात्रों को दुनिया के सबसे पुराने पेशे का इतिहास पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा सेक्स टॉय का इस्तेमाल और कामसूत्र में दी गई सेक्स की बेहतरीन पोजीशन के बारे में बताया जाएगा।
वेलेनिका में यूनिवर्सिटी कैंपस में इस कोर्स के पर्चे भरे पड़े हैं। कंपनी का दावा है कि 19 से 45 साल के 95 लोग एक हफ्ते के कोर्स के लिए उसके पास आए हैं। इन्हें रोज दो घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि उनके इस कोर्स से देह व्यापार ज्यादा सुरक्षित तरीके से किया जा सकेगा और ऐसे सेक्स वर्कर तैयार होंगे जो कानून के खिलाफ काम नहीं करेंगे।

रियाद। सऊदी अरब में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में दोषी पाए गए एक व्यक्ति को अदालत ने कुरान और पति-पत्नी के सम्बंधों पर आधारित दो अन्य इस्लामी किताबें पढ़ने का दंड दिया। बाद में उसकी एक परीक्षा ली जाएगी, जिसमें देखा जाएगा कि उसने किताबों से क्या सीखा।
गल्फ न्यूज ने सऊदी दैनिक 'अल मदीना' के हवाले से बताया है कि दोषी व्यक्ति को कुरान के 30 हिस्सों में से पांच हिस्से व पैगम्बर मोहम्मद के 100 कथन याद करने के लिए कहा गया है।





















































