IBN7IBN7

मेरी अब तक की सबसे महंगी फिल्म :राम गोपाल वर्मा

Published on May 17, 2012 at 17:10
0 IBNKhabar

मुंबई। फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा का कहना है कि आनेवाली फिल्म 'डिपार्टमेंट' उनकी अब तक की सबसे महंगी फिल्म है और इसमें उन्होंने नई तकनीक का इस्तेमाल किया है। वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि जब फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी, तो उन्हें अपने प्रयोग के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इसके अलावा वर्मा की राय में फिल्म की कहानी भले ही विफल हो जाए लेकिन उन्नत तकनीक कभी विफल नहीं होती। वर्मा ने कहा कि बहुत लम्बे समय से हमारा सिनेमा एक विशेष दृश्य भाषा में अटक गया है। 'डिपार्टमेंट' दृश्य कल्पना को पूरी तरह से बदल देगी। यह मेरे द्वारा बनाई गई सबसे महंगी फिल्म है।

मैंने जिस तरह की तकनीक का इस्तेमाल किया, उससे सम्भव है कि यह मेरे लिए सिनेमाई भाषा का दोबारा से आविष्कार करना मुमकिन कर दे। मैंने पांच से छह कैमरों का इस्तेमाल लागत घटाने के लिए नहीं किया है, जैसा कि लोग समझते हैं। मैंने किरदार को ऐसे कोणों और दृष्टिकोणों से फिल्माया हैं, जैसा आपने अब से पहले किसी फिल्म में नहीं देखा होगा। उन्होंने कहा कि मैं दृश्य माध्यम की पूरी छवि और लोगों के किरदार को देखने के नजरिए को बदलना चाहता हूं। वह यह भी महसूस करते हैं कि उन्नत तकनीक कभी भी विफल नहीं होती।

सामने आए शाहरुख, कहा-गाली के जवाब में दी थी गाली

Published on May 17, 2012 at 15:51 | Updated May 17, 2012 at 17:10
0 IBNKhabar

मुंबई। बुधवार की रात वानखेड़े स्टेडियम के बाहर हुए विवाद पर शाहरुख खान ने कहा कि उन्होंने शराब नहीं पी रखी थी। जब सामने वाले ने उनको गाली दी तब उन्होंने भी गाली दी। उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों को लाने गए थे। शाहरुख ने कहा कि वो माफी नहीं मांगेंगे। माफी तो एमसीए के लोगों को उनसे मांगनी चाहिए।

कोषाध्यक्ष रवि सावंत ने शाहरुख पर आरोप लगाया था कि शाहरुख ने शराब पी रखी थी। जबकि आज मीडियो के सामने शाहरुख ने कहा कि उन्होंने शराब नहीं पी रखी थी। उन्होंने कहा कि वो बच्चों को लेने के लिए वानखेड़े स्टेडियम आए थे। मैंने अपने आने की जानकारी बच्चों को दे दी थी। स्टेडियम पहुंचने के बाद मैं चेंजिग रूम में गया। वहां से देखा कि सुरक्षा के नाम पर बच्चों के साथ बदसलूकी हो रही थी। मैंने जब वो देखा तो भागते आया। मैंने सुरक्षा कर्मियों से कहा कि हमलोग यहां रहने नहीं आए हैं, हमलोग जा रहे हैं। तभी सारे लोग मेरी तरफ आक्रामक मुद्रा में बढ़ने लगे। इसके बाद मैं गुस्से में आ गया।

'इश्कजादे' के बाद अपने पापा की फिल्म में दिखेंगे अर्जुन

Published on May 17, 2012 at 14:05 | Updated May 17, 2012 at 14:21
0 IBNKhabar

मुंबई।फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अर्जुन कपूर ने आखिरकार अपने पापा बोनी कपूर की अगली फिल्म में काम करना तय कर लिया है।

दरअसल इश्कजादे के बाद अर्जुन की आने वाली दूसरी फिल्म ‘वाइरस धवन’ थी क्योंकि उनका यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का करार है, लेकिन अब अर्जुन अपने पापा बोनी कपूर की ‘लव स्टोरी’ में काम करेंगे।

अब ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल लीग में चला विद्या का जादू

Published on May 17, 2012 at 13:31 | Updated May 17, 2012 at 13:57
0 IBNKhabar

मुंबई।ऑस्ट्रेलिया में फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने गईं अभिनेत्री विद्या बालन को ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल लीग में अम्पायर को मैच बॉल सौंपने का अनोखा सम्मान दिया गया है।

‘डर्टी पिक्चर’ और ‘कहानी’ से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली विद्या बालन पहली ऐसी भारतीय हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। दरअसल ऑस्ट्रेलियन रग्बी-फुटबॉल में मैच शुरू करने के लिए अम्पायर को गेंद सौंपने की परंपरा है और इसे सम्मान माना जाता है।

करन ने प्रियंका से बनाई दूरी, बर्थडे में नहीं बुलाया

Published on May 17, 2012 at 13:12 | Updated May 17, 2012 at 13:27
0 IBNKhabar

मुंबई।फिल्म ‘दोस्ताना’ की हिरोइन प्रियंका चोपड़ा को 25 मई को होने वाली फिल्मकार करन जौहर की जन्मदिन की पार्टी में नहीं बुलाया गया है। बर्थडे पार्टी में निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा को भी नहीं बुलाया गया है।

गौरतलब है कि करन की फिल्म ‘दोस्ताना’ में प्रियंका चोपड़ा ने काम किया था और यह फिल्म सुपरहिट हुई थी लेकिन पिछले कुछ समय से करन जौहर की प्रियंका और रामगोपाल वर्मा से अनबन चल रही है। इसलिए दोनों को पार्टी के कार्ड नहीं भेजे गए हैं।

देखे: शाहरुख खान के झगड़े की एक्सक्लूसिव तस्वीरें

Published on May 17, 2012 at 12:12 | Updated May 17, 2012 at 16:02
0 IBNKhabar

मुंबई। आईपीएल के मैच में मुम्बई पर केकेआर की जीत की खुशी फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के लिए कड़वा अनुभव साबित हुई।

कोलकाता नाइट रायडर्स के मालिक शाहरुख खान पर शराब पीकर सुरक्षाकर्मियों और स्टेडियम के अधिकारियों के साथ मारपीट का आरोप लगा है। घटना बुधवार देर रात वानखेड़े स्टेडियम के बाहर की बताई जा रही है। (स्लाइड शो देखें)

देखें: कैट की पार्टी से लेकर IPL की लड़ाई तक पंगेबाज शाहरुख

Published on May 17, 2012 at 11:38 | Updated May 17, 2012 at 16:02
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। बॉलीवुड का किंग खान यानी शाहरुख खान अब विवादों का बादशाह बनता जा रहा है। बात अब सिर्फ सिल्वर स्क्रिन की गॉसिप या फिर बॉलीवुड के झगड़े की नहीं है, बल्कि आईपीएल में भी शाहरुख का विवादों से नाता बन चुका है। (स्लाइड शो देखें)

तस्वीरों में देखें: 8 महीने की प्रेगनेंट लारा का फिटनेस मंत्र

  • ibnkhabar.com
Published on May 17, 2012 at 08:28
0 IBNKhabar

मुंबई। अभिनेत्री लारा दत्ता ने कहा है कि गर्भावस्था के दौरान जब वह अपने फिटनेस वीडियो के लिए शूटिंग कर रही थीं, तब उनके पति और टेनिस स्टार महेश भूपति काफी घबराए हुए थे।

लारा ने कहा कि मैं जब अपने फिटनेस डीवीडी के लिए शूट कर रही थी तब महेश काफी घबराए हुए थे। उन्होंने निर्देशक से काफी सावधानी बरतने के लिए कहा था। वह नहीं चाहते थे कि मुझे और मेरे बच्चे को कोई नुकसान पहुंचे।

ट्रेन में सफर करते समय सतर्क रहें महिलाएं: सोनाक्षी

Published on May 17, 2012 at 00:06
0 IBNKhabar

मुंबई। अपनी आने वाली फिल्म 'रौडी राठौर' के प्रचार में व्यस्त अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि महिलाओं को रेलगाड़ी से यात्रा करते वक्त सतर्क और सावधान रहना चाहिए। एक समय था जब अभिनेता शत्रुघन सिन्हा के घर पैदा हुई सोनाक्षी मुम्बई में अपने कॉलेज के दिनों में यात्रा के लिए लोकल रेलगाड़ी का सहारा लेती थी। अभिनेत्री ने इस सम्बंध में युवा लड़कियों को भी एक सलाह दी।

सोनाक्षी ने 92.7 बिग एफएम के 'सेफ्टी मनाओ, लाइफ बनाओ' अभियान के समर्थन में लड़कियों को सलाह देते हुए कहा, "सावधान रहिए, समूहों में यात्रा करें, महिलाओं के डिब्बों में यात्रा करें और सुरक्षित रहें।" इस अभियान का उद्देश्य लोगों को रेलपटरियां पार करने से रोकना और रेलगाड़ी की छत पर बैठकर यात्रा करने से रोकना है।

देखें: डर्टी पिक्चर के रिमेक में कौन-कौन करेगा ऊ ला ला!

  • ibnlive.com
Published on May 16, 2012 at 19:39
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। विद्या बालन की हिट फिल्म डर्टी पिक्चर कई भाषाओं में दोबारा बनाई जा रही है। इनमें स्लिक स्मिता का रोल करने के लिए कौन-कौन हैं कतार में, आप भी देखिए। (स्लाइड शो देखें)





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

हॉलीवुड

अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने अपने साथी और अभिनेता ब्रैड पिट के लिए एक हेलीकॉप्टर खरीदा है। हेलीकॉप्टर तथा उसे उड़ाने की कला सीखने के लिए जोली ने 10 लाख पाउंड खर्च किए हैं।
लूसी मैक्सिम, नट्स, जू, आइस, रेडलाइन और फास्ट कार जैसे पत्रिकाओं के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। लूसी की पहली टॉपलेस फोटो अप्रैल 2007 में नट्स मैग्जीन में छपी।
केटी ने कई मैंस लाइफस्टाइल मैगजीन के लिए भी मॉडलिंग की है। 1996 में अपने खास अंगों की सर्जरी के बाद उनकी प्रसिद्घी और बढ़ गई।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

फिल्म समीक्षा

करिश्मा कपूर ने विक्रम भट्ट की फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ से बॉलीवुड में वापसी की। फिल्म में उनकी एक्टिंग भी अच्छी रही लेकिन वो फिल्म की कमियों को ढकने के लिए काफी नहीं थी।
फिल्म की शुरुआत ठीक-ठाक है और इंटरवेल तक फिल्म बढ़िया तरीके से चलती है पर फिर लेखक को ये समझ नहीं आता कि कहानी को आगे कैसे बढ़ाया जाए
जाने-माने फिल्म समीक्षक राजीव मसंद ने की हॉलीवुड की 3डी फिल्म यूगो की समीक्षा और दिए पांच में से साढ़े चार नंबर।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

टीवी

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के टेलीविजन शो 'सत्यमेव जयते' के पहले एपीसोड को नौ करोड़ लोगों ने देखा है। इसे सबसे अधिक 4.1 टेलीविजन रेटिंग (टीवीआर) दी गई है।
सीरियल ‘क्या हुआ तेरा वादा’ में केक बेकिंग पर कंपटीशन चल रहा है लेकिन सुनने में आया है कि यहां पर आएगा एक जबरदस्त ट्विस्ट।
बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन धकधक गर्ल माधुरी दिक्षित आज अपना 45 वां जन्मदिन मना रही हैं।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

कंट्रोवर्सी

शाहरुख के ऊपर लगे मारपीट के आरोपों पर मुंबई पुलिस के एसीपी शेख ने सफाई दी है। एसीपी ने कहा कि एमसीए द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
एमसीए के बयान और कथित तौर पर शाहरुख के शराब पीकर उत्पात मचाने की खबरों के बीच सभी यह जानना चाहते हैं कि आखिर कल रात की हकीकत क्या थी?
दरअसल 16 जुलाई 2008 को कटरीना की जन्मदिन के मौके पर सलमान खान ने बांद्रा के ओलिव बार में पार्टी रखी थी। पार्टी में कई बड़े सितारों को बुलाया गया था।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

इंटरव्यू

इस बार बारी थी फिल्म डेंजरस इश्क से बॉलीवुड में वापसी कर रहीं करिश्मा कपूर की जिनका कहना था कि उन्हें भले ही कितने भी ऑफर मिलें लेकिन वे अपने लिए फिल्मों का चुनाव बहुत सोच-समझकर ही करेंगी।
यशराज चोपडा की फिल्म ‘इशकजादे’ रिलीज हो गई है। इस फिल्म में नायिका हैं परिणीति चोपडा और नायक अर्जुन कपूर। फिल्म को हबीब फैजल ने निर्देशित किया है।
यशराज चोपडा की फिल्म ‘इशकजादे’ मई 11 को प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म में नायिका हैं परिणीति चोपडा।
ibnliveibnlive