

नई दिल्ली। 66वे कांस फिल्म फेस्टिवल में इस बार बॉलीवुड सितारे भी खूब चमक बिखेर रहे हैं। यहां विद्या बालन, सोनम कपूर और मल्लिका सहरावत ने भी शिरकत की। इस दौरान इन्होंने फैशन के खूब रंग बिखेरे। इसके अलावा हॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी फैशन का तड़का लगाया। देखें तस्वीरें।

लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने शरीर में स्तन कैंसर का खतरा पैदा करने वाले बीआरसीए-1 जीन का पता चलने के बाद अपने दोनों स्तनों को मस्टेक्टॉमी सर्जरी के जरिए निकलवा दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया में हर साल 4.58 लाख महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर से मौत होती है। इन साहसी अभिनेत्री की चुनिंदा तस्वीरों पर आइए डालते हैं एक नजर
तस्वीरों में देखें : कैंसर से जंग जीततीं जोली

लास एंजेलिस। गायिका जेनिफर लोपेज रूमानी प्रेम के विचार को भुला नहीं पाईं हैं और उन्हें उम्मीद है कि कभी न कभी उनके जीवन में यह पल जरूर आएगा। लोपेज ने मार्क एंथनी से विवाह किया था, लेकिन उनमें तलाक हो गया। वह दो बच्चों एम्मी और मैक्सीमिलियन की मां हैं। इन दिनों लोपेज नर्तक कैस्पर स्मार्ट के साथ समय बिता रही हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार वार्ता कार्यक्रम 'एंटरटेनमेंट टुनाइट' में उन्होंने कहा कि मुझे ठीक तरह से नहीं मालूम लेकिन मुझे हमेशा से परीकथा वाले रूमानी प्रेम की ख्वाहिश रही है। लोपेज ने कहा कि स्मार्ट के साथ उनके सम्बंध काफी सहज हैं। स्मार्ट उनकी इच्छाओं को समझते हैं और वे दोनों एक-दूसरे का सहयोग करते हैं। लोपेज पूर्व में क्रिस जुड, ओजानी नोआ और मार्क एंथनी से विवाह कर चुकी हैं।

लास एंजेलिस। गायक विलियम एडम्स इन दिनों प्रिंस हैरी के गुणगान करते थक नहीं रहे हैं। वह हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान प्रिंस हैरी से मिले। इससे पहले विलियम 2012 में भी महारानी एलिजाबेथ के हीरक जयंती समारोह में प्रिंस से मिल चुके हैं।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार विलियम ने कहा कि वह काफी मिलनसार राजकुमार हैं। वह बहादुर जवान हैं और परोपकारी हैं। यदि उनकी तुलना किसी फिल्म के हीरो से की जाए तो वह 'आइरन मैन' की तरह हैं।

लास एंजलिस। प्रसिद्ध हॉलीवुड फिल्म पाईरेट्स ऑफ द केरैबियन में अपनी अदाओं की छटा बिखेर कर दर्शकों का मन लुभाने वाली मशहूर अदाकारा काइरा नाइटली को उनके पति जेम्स राइटन ने वेडिंग गिफ्ट के रूप में एक प्राचीन आलिव ट्री भेंट की है।
अधिकतर पति अपनी पत्नी को शादी की पहली भेट में महंगे गहने, ब्रांडेड कपड़े, गाड़ियां भेंट करते हैं लेकिन की बोर्ड प्लेयर और सिंगर जेम्स ने अपनी पत्नी को प्राचीन ऑलिव ट्री की भेंट देकर यह साबित कर दिया है कि वह आम लोगों से हट कर हैं। अब काइरा को पिज्जा पर ऑलिव की पत्ती की जरूरत महसूस हो तो उन्हें इसके लिए बस अपने फार्महाउस के पीछे लगाए गए इस ऑलिव ट्री की पत्तियां तोड़नी होगी।

नई दिल्ली। मशहूर रियलिटी शो स्टार और मॉडल किम कर्दाशियां इन दिनो प्रेग्नेंट हैं। किम कर्दाशिया को देखकर जैसे यकीन नहीं होता। हर वक्त अपना फिगर मेंटेन रखने वाली किम बिल्कुल ही अलग नजर आ रही थीं। किम अपने होने वाले पति केन्ये वेस्ट के साथ न्यूयॉर्क में आर्ट्स ऑफ मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम में आई थीं।

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म द ग्रेट गेट्सबाय को अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में मिल रही अच्छी समीक्षा को लेकर बेहद खुश हैं। अमिताभ ने सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर पर लिखा है कि द ग्रेट गेट्सबाय में अपनी छोटी सी भूमिका के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया से अचंभित हूं। फिल्म को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मैगजीन वेरायटी में की गई समीक्षा मेरे लिए अप्रत्याशित है।
मालूम हो कि फिल्म के प्रीमियर पर अमिताभ अपनी पत्नी जया के साथ हाल ही में न्यूयार्क गए थे। द ग्रेट गेट्सबाय में अमिताभ के अलावा टाइटेनिक स्टार लियानार्डो डि कैपरियो की भी अहम भूमिका है।

न्यूयार्क। जेम्स बांड के किरदार से मशहूर हुए आयरिश मूल के अभिनेता पीयर्स ब्रोसनन ने अपनी पत्नी कैली की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत समझदार है। जब वह स्क्रीन पर किसी अभिनेत्री के साथ रोमांस करते हैं तो वह बिल्कुल नाराज नहीं होती है। लेकिन उनकी पत्नी की राय इस मामले मे बिल्कुल अलग है।
सुपरहिट फिल्म आफ्टर द सनसेट में खूबसूरत अभिनेत्री सलमा हायेक के साथ रोमांस करते हुए नजर आने वाले 59 साल के ब्रोसनन ने 12 साल पहले कैली से शादी की थी ओर उनके दो बेटे हैं। ब्रोसनन ने बताया कि उनकी पत्नी हमेशा यह मजाक करती है कि उनका परदे पर खूबसूरत अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करना वैधानिक धोखाधड़ी है।

लास एंजलिस। हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म शिकागो के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा कैथरीन जेटा जोंस एक बार फिर अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। ट्रैफिक फिल्म के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड हासिल करने वाली 43 साल कैथरीन को मंगलवार को ही मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक कैथरीन वहां 30 दिन तक भर्ती रहेंगी।
फिल्म मास्क आफ जोरो में जलवे बिखेरती दिखतीं कैथरीन ने खुद से 25 साल बड़े माइकल डगलस से 1999 में शादी की थी। सूत्रों के मुताबिक कैथरीन माइकल के गले में कैंसर की बीमारी से बहुत परेशान थीं और शायद इसी वजह से वह भी बाइपोलर डिस्ऑर्डर की शिकार हो गई। कैथरीन को अप्रैल 2011 में कनेक्टिकट में न्यू कैनन के सिल्वर हिल अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया था। माइकल डगलस कैथरीन की पूरी देखभाल कर रहे हैं। उन्हें अंतिम बार लिंकन सेटर में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में 22 अप्रैल को अपने पति माइकल के साथ देखा गया था।

लंदन। फिल्मी अभिनेत्रियों, मॉडलों और सेलिब्रिटी द्वारा पहनी जानी वाली ड्रेस हमेशा से फैशनपरस्त महिलाओं की पसंद रही हैं। ब्रिटिश राजघराने की बहू डचेज आफ कैंब्रिज केट मिडलटन की ड्रेस ने जैसी खलबली बाजार में मचाई वैसी शायद ही आज तक किसी और ने मचाई हो।
लंदन से 30 किलोमीटर दूर स्थित वार्नर ब्रदर्स के फिल्म स्टूडियो में शुक्रवार को 500 बच्चों के साथ गर्भवती केट अपने पति प्रिंस विलियम और देवर हैरी के साथ पहुंची थीं। केट ने अपने इस दौरे में व्हाइट और काले रंग की पोल्का डॉट ड्रेस पहनी थीं।






















