

नई दिल्ली। हमारी खास पेशकश ‘सीरियल जैसा कोई नहीं में’ हम आपको दिखाते हैं छोटे पर्दे की हर बड़ी खबर... सीरियल ‘क्या हुआ तेरा वादा’ में केक बेकिंग पर कंपटीशन चल रहा है लेकिन सुनने में आया है कि यहां पर आएगा एक जबरदस्त ट्विस्ट। क्या है ये ट्विस्ट? आइये दिखाते है आपको

नई दिल्ली। ‘सीरियल जैसा कोई नहीं’ में हम छोटे पर्दे की हर बड़ी खबर लेकर हाजिर होते हैं। बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन धकधक गर्ल माधुरी दिक्षित आज अपना 45 वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मों में कमाल दिखाने के साथ माधुरी अब अपनी नयी झलक भी लेकर आ रही हैं लेकिन उम्र के हर पड़ाव के साथ माधुरी कामयाबी की नयी बुलंदियां छूह रही हैं। जन्मदिन मनाने के लिए माधुरी परिवार के साथ अमेरीका गई हैं। पूरा शो देखिए वीडियो में

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार आमिर खान का टेलीशो 'सत्यमेव जयते' संवेदनशील सामाजिक मुद्दों को उठाए जाने के कारण काफी लोकप्रिय हो रहा है। ऑनलाइन गूगल सर्चेज पर कराए गए एक सर्वेक्षण से पता चला है कि इस शो की लोकप्रियता आमिर से कहीं ज्यादा है।
'सत्यमेव जयते' की पहली कड़ी छह मई को स्टार प्लस पर प्रसरित हुई थी। उस समय तक लोगों को पता नहीं चल पाया था कि इस शो की अवधारणा क्या है। लेकिन आमिर द्वारा प्रस्तुत इस कार्यक्रम में अब कन्या भ्रूणहत्या, बाल यौन शोषण जैसे मुद्दों पर पीड़ितों से सीधी बात सुनने में दर्शक काफी दिलचस्पी लेने लगे हैं।

नई दिल्ली। आनंदी का सफरनामा तो आपने देख लिया, उसका ये मुश्किल भरा सफर तो आप 4 सालों से देख ही रहे हैं लेकिन अब हम बात करेंगे सीरियल में आए ट्विस्ट एंड टर्न्स की।
जाहिर सी बात है अगर एक सीरियल ने 4 साल का सफर तय किया है तो कहानी में कई मोड़ आए होंगे। कई बार शो की टीआरपी गिरी भी होगी। आइये जरा अब नजर डालते हैं कहानी में आए ट्विस्ट एंड टर्न्स पर... देखें वीडियो

नई दिल्ली। आमिर खान ने रविवार को प्रसारित अपने कार्यक्रम 'सत्यमेव जयते' की दूसरी कड़ी में बाल यौन शोषण के मुद्दे को उठाया। इस कड़ी में अभिनेत्री श्रीदेवी ने भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। यह पहला मौका था, जब श्रीदेवी बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर के साथ पर्दे पर नजर आईं।
48 वर्षीय अभिनेत्री कार्यक्रम में बाल यौन शोषण के शिकार हरीश अय्यर से मिलने आई थीं। हरीश ने आमिर को बताया कि एक शख्स ने उनका 11 वर्षो तक यौन शोषण किया और जब भी उन्होंने यह बात अपनी मां को बताने की कोशिश की, तो उनकी बातों को गम्भीरता से नहीं लिया गया।

आईबीएन7 के खास कार्यक्रम 'सीरियल जैसा कोई नहीं' के इस एपिसोड में ससुराल गेंदा फुल की रागिनी से खास बातचीत हुई। (वीडियो देखें।)

नई दिल्ली। अटपटी खबरों का चटपटा अंदाज बोले तो आईबीएन7 का खास शो 2जी जिसमें खबरों का चक्कर बनाता है घनचक्कर। इस बार कौन-कौन हुआ इसका शिकार और किन खबरों की ली गई खबर जानने के लिए वीडियो देखें।

नई दिल्ली।आईबीएन7 के खास शो 2जी में ली जाती है हर खबर की जमकर खबर वो भी चुटीले अंदाज में। (वीडियो देखें)

नई दिल्ली। करिश्मा अपना हीरो ढूंढने छोटे पर्दे पर क्यो पहुंची है ये तो हम आपको बताएंगे ही लेकिन आज के सफर की शुरुआत करते हैं आनंदी की रथयात्रा से। चलिए शामिल होते हैं इनकी खुशी में और जानते हैं इस यात्रा के पीछे का सच... पूरा शो देखिए वीडियो में

मुंबई। हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला की बहन ने मधुबाला की जिंदगी पर प्रसारित होने वाले टीवी शो पर आपत्ति जताई है। टीवी शो दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी पर बना है। शो में ये दिखाया गया है कि दिलीप से अफेयर के कारण कैसे मधुबाला अपने पिता अताउल्लाह खान से दूर हो गईं। बहुचर्चित टीवी शो मधुबाला का प्रोमो रिलीज किया जा चुका है और शो भी मई के अंत तक प्रसारित हो जाने की उम्मीद है।
मधुबाला की छोटी बहन जाहिदा जो मधुर ब्रृज भूषण के नाम ने ज्यादा जानी जाती हैं, ने इस मामले में चैनल को लेटर भी लिखा और शो में मधुबाला की प्रेम कहानी और उन्हें इस तरह दिखाए जाने पर आपत्ति जताई लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। बाद में उन्होंने चैनल हेड से मिलने के लिए भी लेटर लिखा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके लेटर पर कोई जवाब नहीं मिला।






















