पाली। हर सांसद पानी, सड़क और शिक्षा के क्षेत्र में काम करता है, लेकिन मैंने अपने क्षेत्र के अस्तित्व के लिए भी काम किया है। ये कहना है राजस्थान के पाली से बीजेपी सांसद पुष्प जैन का। जैन का रिपोर्ट कार्ड पाली की जनता की मदद से तैयार किया गया।
42 वर्षीय सांसद ने कहा कि मैंने कॉलेज खुलवाया जिसकी काफी समय से मांग की जा रही थी। लेकिन लोगों का मानना था कि लड़कियों के लिए अलग से कॉलेज की व्यवस्था की जाती तो ये ज्यादा बेहतर होता। सांसद ने दावा किया कि यातायात सुधारने के लिए काफी समय से ओवरब्रिज की मांग चली आ रही थी। उन्होंने 12 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज बनवाया। लोगों ने इसे माना भी।
सांसद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के अपग्रेडेशन के लिए 19 करोड़ रुपये लाने की बात करते हैं लेकिन लोगों का कहना था कि प्रदूषण पहले से ज्यादा है और प्लांट ठीक से काम नहीं कर रहा है। सांसद तो ये भी कहते हैं कि पांच सीट पाली की और तीन जोधपुर की मिलाकर एक संसदीय सीट बनी और पाली का अस्तित्व बचा रहा लेकिन जनता का कहना था कि ये काम तो एक स्वतंत्र कमेटी करती है। इसमें इन्होंने क्या कर दिया। पाली को दस में से 4 नंबर मिले।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: pali, report card, mp








कमेंट्स
0