IBN7 IBN7

[+] 226 और खबरें

आमिर पूछ रहे हैं-कितने में बेचोगे भविष्य

Posted on Mar 31, 2009 at 05:33pm IST | Updated Mar 31, 2009 at 06:26pm IST

नई दिल्ली। अपने बच्चों का भविष्य कितने में बेचेंगे आप?...क्या कीमत लगाएंगे उसकी?...एक बोतल शराब... एक बोरी गेहूं...रेडियो, टीवी...एक साड़ी या फिर दो चार हजार रुपये?...सोच लीजिये! क्योंकि फिर आ रहे हैं वो....कुछ उम्मीदवार, आपका वोट खरीदने। याद रखिये जो आज आपका वोट खरीदेगा वो कल आपको बेचेगा। इसलिए इस बार ठान लीजिए कि उसे तो बिल्कुल वोट नहीं देंगे जो आपका वोट खरीदना चाहता है। सच्चे को चुनेंगे...अच्छे को चुनेंगे।

ये कहना है बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का। आमिर आम चुनाव-2009 के लिए लोगों को विज्ञापन फिल्मों के जरिए अच्छे उम्मीदवार चुनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। एक अन्य ऐड में आमिर कहते दिखाई देते हैं-जितना ध्यान हम ताजी सब्जी चुनने में लगाते हैं क्या उससे आधा भी अपना उम्मीदवार चुनने में लगाते हैं। क्या हम पता लगाते हैं कि हमारे क्षेत्र से कौन-कौन से प्रत्याशी खड़े हो रहे हैं। उनकी योग्यता क्या है, छवि कैसी है।

आमिर ने कहा कि प्रसून जोशी, आशुतोष गोवारिकर, राकेश मेहरा ने इस विज्ञापन को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमारा उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना है। हमें मीडिया से भी भरपूर मदद की दरकार है।




आमिर ने बताया कि संस्था एडीआर समाज में सुधार लाना चाहती है। भारतीय लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। संस्था हमारे समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण काम कर रही है।

ऐड बनाने का पूरा खर्चा आमिर की प्रोडक्शन कंपनी ने उठाया है। इसके लिए कोई पैसा भी आमिर की ओर से नहीं लिया गया है। आमिर इस ऐड में ये भी बताएंगे कि अपने क्षेत्र के नेता के बारे में एसएमएस या फोन पर जानकारी कैसे प्राप्त करें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Aamir, vote, Chunavi Chakallas



पिछली खबर
ट्विंकल ने सरेआम खोले अक्की के पैंट के बटन!
अगली खबर
आखिर क्यों हुईं कटरीना शर्म से लाल?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

6

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
फिर भिड़े शाहरुख खान
11:58 AM, May 17, 2012
Photogallery
पंगेबाज शाहरुख
11:33 AM, May 17, 2012
Photogallery
कौन-कौन होगा डर्टी?
20:18 PM, May 16, 2012
Photogallery
ये हैं सांसद रेखा
11:18 AM, May 15, 2012

‘जिया हो बिहार के लाला’ से फिर धूम मचाएंगी स्नेहा

मनोज बाजपेयी की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में महिला संगीतकार स्नेहा खनवलकर के म्यूजिक ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। फिल्म और गाने के प्रोमो ने लोगों में रोमांच पैदा कर दिया है। 13:18 PM, May 11, 2012

आमिर ने लूटा दिलीप कुमार का दिल, जमकर प्रशंसा की

हिंदी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता दिलीप कुमार भी 'सत्यमेव जयते' से बेहद प्रभावित हुए हैं और उन्होंने टीवी शो के लिए आमिर की जमकर प्रशंसा की है। 10:53 AM, May 11, 2012

सत्यमेव जयते ने सबको लुभाया, आमिर को जिंदगी लाइव ने!

सुपरस्टार आमिर खान का पहला टेलीविजन शो 'सत्यमेव जयते' रविवार को पहली कड़ी की प्रस्तुति के साथ ही लोगों के दिलों पर छा गया। शो के बाद आमिर खान ने आईबीएन 7 के शो ‘जिंदगी लाइव’ की जमकर तारीफ की। 10:55 AM, May 07, 2012
IBN7