नई दिल्ली। जनता की हमेशा ये शिकायत रहती है कि सांसद बनते ही नेता चुनाव क्षेत्र में कम राजधानी के चक्कर ज्यादा लगाते दिखते हैं। लेकिन आरजेडी सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह का कहना है कि उन्होंने हमेशा जनता के लिए अपने आपको मौजूद रखा और 5 सालों में मोतिहारी में विकास की रेल चला दी।
47 साल के अखिलेश प्रसाद सिंह का दावा है कि सालों से बंद पड़ी चीनी मील को उन्होंने दोबारा चालू करवाया। लेकिन लोगों ने सांसद महोदय के दावों को झुठला दिया, लोगों का कहना है कि अभी तक चीनी मील चालू नहीं हुई है।
अखिलेश प्रसाद की मानें तो मोतिहारी में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए हरसंभव प्रयास किए। उनका कहना है कि शहर में सेंट्रल स्कूल बनवाए। सभी कॉलेजों को विकास के लिए आर्थिक मदद दी। सांसद महोदय के इस दावे पर क्षेत्र के लोगों ने कहा कि उम्मीद ज्यादा थी।
साथ ही सांसद ने कहा कि शहर के चारों ओर सड़क और पुलिया का निर्माण करवाया गया है। इस पर लोगों ने मिलीजुली रजामंदी दिखाई। हालांकि जब नंबर देने की बारी आई तो लोगों की नाराजगी साफ दिखाई दी। मोतिहारी की जनता ने 10 में से केवल 4 नंबर देकर सांसद को फेल कर दिया।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Report, Card, mp, report card








कमेंट्स
0