IBN7 IBN7

[+] 53 और खबरें

नर-नरायण को शिव का वरदान

Posted on Jul 11, 2008 at 01:44pm IST | Updated Jul 12, 2008 at 07:30pm IST

केदारनाथ। महाभारत के मुताबिक नर और नारायण नाम के दो भाई थे। दोनों शिव के भक्त थे। केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग की उत्पति की कथा शिव पुराण में तब आती है जब नर और नारायण शिव की अराधना कर रहे होते हैं। भगवान शिव की प्रार्थना करते हुए दोनों कहते हैं कि शंभु आप हमारी पूजा ग्रहण करें।

नर और नारायण जब पूजा आग्रह पर भगवान शिव खुद उस पार्थिव लिंग में आते हैं। इस तरह पार्थिव लिंग के पूजन में वक्त गुजरता जाता है। एक दिन भगवान शिव खुश होते हैं और नर नारायण के सामने प्रकट होकर कहते हैं कि वो उनकी अराधना से बेहद खुश हैं। इसलिए वर मांगो।

नर नारायण शिव भगवान से कहते हैं कि हे प्रभु अगर आप प्रसन्न हैं तो लोक कल्याण के लिए कुछ कीजिए। भगवान शिव कहते हैं कि कहो क्या कहना चाहते हो। इस पर नर नारायण कहते हैं कि जिस पार्थिव लिंग में हमने आपकी पूजा की है उस लिंग में आप स्वयं निवास कीजिए ताकि आपके दर्शन मात्र से लोगों का कष्ट दूर हो जाए।

दोनों भाइयों के अनुरोध से भगवान शिव और प्रसन्न हो जाते हैं और केदारनाथ के इस तीर्थ में केदारेश्वर ज्योतिलिंग के रुप में निवास करने लगते हैं। इस तरह केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग की उत्पति होती है। इस ज्योतिर्लिंग की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि साल के छह महीने तक ये बर्फ की चादर से ढंका रहता है। लेकिन छह महीने के बाद जब मंदिर के कपाट खुलते हैं तो यह ज्योतिर्लिंग पहले की तरह ही प्रज्वलित रहता है।

धर्म पुराण के मुताबिक पाप से मुक्त होने के बाद इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने अपने हाथ से किया। लेकिन आठवीं सदी में इसका दोबारा निर्माण किया गया और ये काम आदि शंकराचार्य ने खुद किया था।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Shiv, Mukti



पिछली खबर
पांडवों की मुक्ति का रास्ता केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग
अगली खबर
शिव की महिमा से मोक्ष की प्राप्ति

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

जाग्रेब में बार्बी की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। 10:54 AM, May 17, 2012
Photogallery
केट अपटोन
09:12 AM, May 17, 2012
Photogallery
कैमरा फोन का बाप!
14:06 PM, May 16, 2012
Photogallery
मिरांडा केर
09:25 AM, May 16, 2012
Photogallery
सुपर कूल ब्रा
08:22 AM, May 14, 2012
Photogallery
बेहतरीन गैजेट्स!
08:12 AM, May 10, 2012

गूगल करेगा खुद चलने वाली कार की टेस्ट ड्राइव

अब तक आपने गूगल के सर्च इंजन और ईमेल सर्विस का ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, हो सकता है कि एक दिन आप गूगल की ऐसी कार में भी बैठे जो अपने आप चलेगी। 10:22 AM, May 09, 2012

तस्वीरों में: अर्थ को बचाने उतरी ये हरी-भरी हसीना

पूर्व 'मिस अर्थ फिलीपींस' सैंड्रा सीफर्ट अपनी हरी-भरी अदाओं के साथ। सैंड्रा ने अपने पूरे शरीर पर पृथ्वी के महासागर-महाद्वीप को पेंट कराया हुआ है। 11:17 AM, Apr 27, 2012
IBN7