केदारनाथ। महाभारत के मुताबिक केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा जो लोग मन से करते हैं उनकी सारी तमन्ना पूरी होती है। शिव पुराण में एक मंत्र है उस मंत्र के अनुसार केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग की यात्रा के दौरान जिन लोगों की मौत हो जाती है। उन्हें शिव की महिमा से सीधे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
शास्त्रों के मुताबिक केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग कथा सुनने से भी भक्तों को वही लाभ होता है जो उस जगह पर जाकर दर्शन करने से होता है।
हालांकि तीर्थों पर जाना अपने आप में एक आध्यात्मिक यात्रा है। मिसाल के तौर पर शिव पुराण में कहा गया है कि जो लोग केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने आते हैं और वहां केरदारेश्वर की पूजा करके सिर्फ जल पी लेते हैं तो उनका इस मृत्यु लोक में वापस जन्म नहीं होता है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)








कमेंट्स
2