IBN7 IBN7

[+] 354 और खबरें

तीसरा मोर्चाः क्यों और कब तक!

Posted on Apr 04, 2009 at 11:43pm IST | Updated Apr 06, 2009 at 04:11pm IST

नई दिल्ली। चुनाव से ठीक पहले तीसरा मोर्चा एकबार फिर बन गया है। मोर्चे में जितने दल लगभग उतने ही पीएम पद के उम्मीदवार भी हैं लेकिन क्या इसकी ताकत है अपने बूते सरकार बनाने की। इस बात की क्या गारंटी है कि चुनाव के बाद भी तीसरे मोर्चे में शामिल सभी दल साथ-साथ ही रहेंगे। और अगर ये सबसे बड़ा गठबंधन बनकर उभरा भी तो क्या कांग्रेस अथवा भाजपा से इसे सरकार बनाने का समर्थन मिलेगा। ये और ऐसे ही अन्य सवालों के जवाब तलाशे गए इस बार के मुद्दा में। बहस में हिस्सा लिया वाम नेता नीलोत्पल बसु, एनसीपी नेता डीपी त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता, जेडीएस प्रवक्ता दानिश अली, कांग्रेस नेता अश्विनी कुमार और भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने। एंकरिंग की संदीप चौधरी ने।

संदीप- अश्विनी जी पहला सवाल आपसे, ये तीसरा मोर्चा है इसकी बानगी कुछ बनती दिख रही है। लेकिन आपके विचार में ये एक हकीकत भी हो सकता है या महज एक फसाना ही है?

अश्विनी- इस मोर्चे में कितने नेता हैं, इनकी क्या साझेदारी है मुझे तो समझ में आई नहीं। सिर्फ एक बात जरूर है कि कुछ लोग ये चाहते हैं कि देश में एंटी कांग्रेसिजम के उपर अपनी राजनीतिक दुकान चलाएं।




संदीप- लेकिन ये सिलसिला बढ़ता जा रहा है। आपके ही जो नजदीकी हैं शरद पवार जी ने एक बयान दिया कि विमान में तकनीकी खराबी की वजह से वो जा न सके। तो बहुत से आपके ही लोग हैं जो तीसरे मोर्चे की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। दिक्कत हो रही है इस बात को लेकर?

अश्विनी- ये बिल्कुल गलत है। शरद पवार ने एक बार नहीं दो बार नहीं कई बार कहा है कि उनका जो दल है वो स्वयं हैं वो यूपीए के साथ हैं। और उन्होंने कभी ये नहीं कहा कि वो यूपीए से बाहर हैं।

संदीप- त्रिपाठी साहब मुझे ये बात समझाइए कि आप कांग्रेस के साथ है महाराष्ट्र में, गोवा में कांग्रेस के साथ है। कटिहार की भी सीट अगर मिल जाती है तो वहां भी बातचीत हो सकती है लेकिन नवीन पटनायक के साथ आप कैसे जा रहे हैं?

त्रिपाठी- नवीन पटनायक का अभिनंदन सभी धर्मप्रेक्ष दलों को भारत में करना चाहिए। इन्होंने एक बहुत ही ऐतिहासिक मौके पर चुनाव के मौके पर भारतीय जनता पार्टी को अलग-थलग कर दिया और उससे पूरे देश में एनडीए का जो आइसोलेशन हुआ है उसके लिए नवीन पटनायक आइना बन गए हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
मुलायम ने कहा, पीएम वही जो ‘हम तीनों’ को भाए
अगली खबर
भारत में तालिबान, सुरक्षाबल के छूटे पसीने

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

फर्जी मुठभेड़ मामला: जनरल बिक्रम के खिलाफ सुनवाई टली

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने मनोनीत सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के खिलाफ कथित फर्जी मुठभेड मामले की सुनवाई को आज दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया। 17:09 PM, May 17, 2012

तालिबान की धमकी-उड़ा देगा वाघा बॉर्डर पर बनी चौकी

तालिबान ने अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर बनी इंटीग्रेटेड चौकी को उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद चौकी और बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 16:43 PM, May 17, 2012

जम्मू में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को आज गिरफ्तार कर लिया। 12:59 PM, May 17, 2012

एयर इंडिया की यूनियनों के साथ बैठक करेंगे अजीत

करियर प्रोग्रेशन और प्रमोशन के मुद्दे पर जस्टिस धर्माधिकारी की रिपोर्ट पर बात करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री एयर इंडिया की सभी मान्यता प्राप्त यूनियनों के साथ मुलाकात करेंगे। 12:09 PM, May 17, 2012

संशोधित लोकपाल बिल पर आज कैबिनेट की अहम बैठक

गुरुवार शाम को कैबिनेट की एक अहम बैठक होने जा रही है। संभवतः संशोधित लोकपाल बिल को पास करने के उद्देश्य से यह बैठक रखी गई है। 11:44 AM, May 17, 2012

हज यात्रियों को अब एसएमएस के जरिए मिलेगी जानकारी

मध्य प्रदेश स्टेट हज कमेटी के माध्यम से हज-2012 में हज यात्रा के लिए चयनित यात्रियों की सूचना हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई द्वारा एसएमएस के माध्यम से दी गई है। 11:37 AM, May 17, 2012

नक्सलियों ने पटरी उड़ाई, कई एक्सप्रेस ट्रेनें लेट

बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के गया-कोडरमा रेलखंड पर गुरपा रेलवे स्टेशन के निकट नक्सलियों ने बुधवार रात विस्फोट करके रेल लाइन को उड़ा दिया। 11:26 AM, May 17, 2012

यूपी चमकाने को 16 गुना ज्यादा कीमत पर खरीदे पेड़!

उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक घोटाले सामने आते दिखाई दे रहे हैं। टॉयलेट घोटाला, हाथी की मूर्तियों में घोटाले के बाद अब पेड़ों की खरीद पर घोटाला सामने आया है। 10:32 AM, May 17, 2012

पानी की किल्लत से एयरफोर्स स्टेशन में मचा हाहाकार

वायुसेना के पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े सामरिक कैंप बाड़मेर में पानी की किल्लत की वजह से वायुसेना के ऑपरेशनल कार्य लगभग ठप पड़ गए हैं। 10:06 AM, May 17, 2012
IBN7