IBN7 IBN7

[+] 354 और खबरें

यूपी में जो जीता-वही केंद्र में सिकंदर

Posted on Apr 09, 2009 at 09:44pm IST

नई दिल्ली। यूपी में जो जीता वही बनाता है केंद्र में सरकार। ये कहावत काफी पुरानी है। भले ही आज देश में छोटी पार्टियों का रुतबा बढ़ गया हो लेकिन अब भी उत्तर प्रदेश ही इकलौता राज्य है जहां से अस्सी सांसद चुन कर आते हैं। यूपी में हाथी है- यूपी में ही साइकिल भी है। दिल्ली की दावेदार होने का दम भरने वाली कांग्रेस और बीजेपी यहां हाशिए पर हैं और लड़ाई मायावती और मुलायम सिंह यादव के बीच मानी जा रही है। यूं तो दोनों कट्टर विरोधी हैं लेकिन इस मामले में एक राय है कि अगली लोकसभा त्रिशंकु हो ताकि प्रधानमंत्री बनने-बनाने के खेल में दांव उनपर भी लग सके।

पिछले लोकसभा चुनाव में बीएसपी को 19 सीटें मिली थीं और समाजवादी पार्टी गठबंधन को 38। बीजेपी गठबंधन 11 सीटों पर सफल हुआ था तो कांग्रेस 9 सीटों तक ही सिमटी रह गई थी

लेकिन तब से लेकर अब तक गोमती में काफी पानी बह चुका है। दलित-ब्राह्मण जैसे नए सामाजिक समीकरण राजनीति को प्रभावित कर रहे हैं। इसी का नतीजा था कि 2007 में बीएसपी दो तिहाई बहुमत की सरकार बना सकी। सूबे में ये कमाल 16 साल बाद हुआ था। मायावती चौथी बार मुख्यमंत्री बनीं, बिना किसी बैसाखी की मदद के। लेकिन माया की नजर अब दिल्ली पर है। वे कम से कम पचास सीट जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं ताकि मौका पड़ने पर ताज उनके सिर सजे। कुछ यही कोशिश मुलायम सिंह यादव की भी है। पर पिछली बार की 38 सीटों में वे कितना इजाफा कर पाएंगे, कहना मुश्किल है।




पिछड़ा-मुस्लिम गठजोड़ बनाने में जुटे मुलायम के लिए कल्याण सिंह को साथ लेना महंगा पड़ सकता है। उधर कभी एकछत्र राज करने वाली कांग्रेस के लिए भी ज्यादा उम्मीद नहीं है। उसके पास न मजबूत संगठन है और न स्थानीय राजनीति को प्रभावित करने वाले नेता। सोनिया और राहुल गांधी का देश में चाहे जितना शोर हो, उत्तर प्रदेश में उनका जादू रायबरेली और अमेठी के बाहर आमतौर पर नहीं चलता।

उधर, बीजेपी भी पुरानी चमक वापस पाने के लिए अरसे से तड़प रही है। न उसका मंदिर राग प्रभावित कर रहा है और न ही वरुण गांधी के जहरीले भाषण का बहुत असर है। अगर वो सीटों के मामले में कांग्रेस को पीछे छोड़ दे, तो बड़ी उपलब्धि होगी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: UP, VKC, Bjp, Vote Ki Chot



पिछली खबर
विकलांगों के लिए वोटिंग के विशेष इंतजाम
अगली खबर
'चुनाव न लड़ने का फैसला मेरी अन्तरात्मा की आवाज'

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

फर्जी मुठभेड़ मामला: जनरल बिक्रम के खिलाफ सुनवाई टली

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने मनोनीत सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के खिलाफ कथित फर्जी मुठभेड मामले की सुनवाई को आज दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया। 17:09 PM, May 17, 2012

तालिबान की धमकी-उड़ा देगा वाघा बॉर्डर पर बनी चौकी

तालिबान ने अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर बनी इंटीग्रेटेड चौकी को उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद चौकी और बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 16:43 PM, May 17, 2012

जम्मू में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को आज गिरफ्तार कर लिया। 12:59 PM, May 17, 2012

एयर इंडिया की यूनियनों के साथ बैठक करेंगे अजीत

करियर प्रोग्रेशन और प्रमोशन के मुद्दे पर जस्टिस धर्माधिकारी की रिपोर्ट पर बात करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री एयर इंडिया की सभी मान्यता प्राप्त यूनियनों के साथ मुलाकात करेंगे। 12:09 PM, May 17, 2012

संशोधित लोकपाल बिल पर आज कैबिनेट की अहम बैठक

गुरुवार शाम को कैबिनेट की एक अहम बैठक होने जा रही है। संभवतः संशोधित लोकपाल बिल को पास करने के उद्देश्य से यह बैठक रखी गई है। 11:44 AM, May 17, 2012

हज यात्रियों को अब एसएमएस के जरिए मिलेगी जानकारी

मध्य प्रदेश स्टेट हज कमेटी के माध्यम से हज-2012 में हज यात्रा के लिए चयनित यात्रियों की सूचना हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई द्वारा एसएमएस के माध्यम से दी गई है। 11:37 AM, May 17, 2012

नक्सलियों ने पटरी उड़ाई, कई एक्सप्रेस ट्रेनें लेट

बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के गया-कोडरमा रेलखंड पर गुरपा रेलवे स्टेशन के निकट नक्सलियों ने बुधवार रात विस्फोट करके रेल लाइन को उड़ा दिया। 11:26 AM, May 17, 2012

यूपी चमकाने को 16 गुना ज्यादा कीमत पर खरीदे पेड़!

उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक घोटाले सामने आते दिखाई दे रहे हैं। टॉयलेट घोटाला, हाथी की मूर्तियों में घोटाले के बाद अब पेड़ों की खरीद पर घोटाला सामने आया है। 10:32 AM, May 17, 2012

पानी की किल्लत से एयरफोर्स स्टेशन में मचा हाहाकार

वायुसेना के पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े सामरिक कैंप बाड़मेर में पानी की किल्लत की वजह से वायुसेना के ऑपरेशनल कार्य लगभग ठप पड़ गए हैं। 10:06 AM, May 17, 2012
IBN7