पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष एवं रेल मंत्री लालू प्रसाद ने शुक्रवार को पूर्णिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के लोगों को अब राजेश रंजन ऊर्फ पप्पू यादव से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें राजद से बाहर कर दिया गया है।
लालू यादव ने कहा कि पप्पू यादव से डरने की अब कोई जरूरत नहीं है और मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए। फिरकापरस्त लोगों को सत्ता से दूर रखने के लिए ही राजद, लोक जनशक्ति पार्टी और समाजवादी पार्टी में गठबंधन हुआ है।
उल्लेखनीय है कि पप्पू यादव राजद तथा लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में हुए तालमेल तथा टिकट बंटवारे के कारण कुछ दिनों से राजद से नाराज थे। यही कारण है कि पप्पू यादव की पत्नी रंजीता रंजन सुपौल से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि लोजपा ने इन्हें सुपौल से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था।
रंजीता रंजन के कांग्रेस में जाने के बाद लोजपा ने सूर्य नारायण यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। दूसरी ओर गुरुवार को पप्पू यादव की मां शांतिप्रिया देवी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से अपना पर्चा भरा है।
More on: Lalu, Pappu, Yadav, Fight, election2009












कमेंट्स
4