IBN7 IBN7

[+] 354 और खबरें

क्या हैं महाराष्ट्र के चुनावी मुद्दे!

Posted on Apr 11, 2009 at 08:52pm IST | Updated Apr 13, 2009 at 02:40pm IST

मुद्दा में इस बार आम चुनाव-2009 में क्या हैं महाराष्ट्र के मुद्दे? क्या चुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी रहेंगे या राष्ट्रीय मुद्दों पर डाले जाएंगे वोट? 26/11 को झेल चुकी मुंबई में आतंकवाद पर होगी राजनीति या फिर बाहरी बनाम मराठा मानुष के नाम पर मांगे जाएंगे वोट? कितना सक्सेज होगा मराठा पीएम का सपना और क्या गुल खिलाएगी पवार की पीएम बनने की महत्वाकांक्षा। बहस में शामिल हुए कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा, बीजेपी नेता राम नाईक, शिवसेना नेता भरत कुमार राउत और एनसीपी नेता जितेंद्र अवहाड़। एंकरिंग संदीप चौधरी ने की।

संदीप- मिलिंद पिछली बार की अगर बात करें 25 एनडीए के खेमे में, 23 यूपीए के खेमे में सीटें आई थीं। इस बार कितने का दावा करते हैं आप?




मिलिंद- देखिए प्रीडिक्शन करने में मुझे विश्वास नहीं है और मैं ये करना भी नहीं चाहता हूं। मुंबई की 6 सीटों में से 100 पर्सेंट कह सकता हूं कि कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रवादी पार्टी आती है हम आने वाले चुनावों में 6 सीटों में से 6 सीट जीत कर आएंगे।

संदीप- मुंबई से अगर थोड़ा हटें तो आप कितना दावा भर रहे हैं जितेंद्र कि यूपीए कितनी सीट जीत पाएगा?

जितेंद्र- यूपीए का जो काम रहा है पिछले कुछ सालों में मुझे लगता है कि इस बार हमारी पर्फार्मेंस सुधर जाएगी।

संदीप- राउत साहब आप क्या कहेंगे?

राउत- मैं भी प्रडिक्शन नहीं करुंगा क्योंकि मैं कोई ज्योतिष नहीं हूं। दूसरा इलेक्शन के समय ऐसा प्रिडिक्शन करना ठीक भी नहीं है। एक चीज बताना चाहूंगा कि जो नतीजे आएंगे वो चौंकाने वाले होंगे और उससे आप भी चौंक जाएंगे।

संदीप- राम नाईक जी यहां मिलिंद देवड़ा कह रहे हैं कि मुंबई में 6 की 6 सीट कांग्रेस जीतने वाली है। आप कुछ भविष्यवाणी करना चाहेंगे या काम बोलेगा?

राम नाईक- मैं निश्चित तौर पर भविष्यवाणी करना चाहुंगा क्यंकि तय समय पर हमने महाराष्ट्र में 25 सीटें जीती थीं। मुंबई में सिर्फ 1 जीती थी लेकिन मुंबई का माहौल इस समय इस प्रकार का है कि हम 25 से 32, 35 तक महाराष्ट्र में जाएंगे। मुंबई में हम हारे थे 6 में से 5 लेकिन इस समय हम 6 में से 6 लाने की तैयारी में लगे हैं। और कांग्रेस का जिस प्रकार से व्यवहार रहा है , महंगाई ने जिस प्रकार से लोगों को पीड़ा दी है, आतंकवाद से माहौल हमारे ही पक्ष में है। और हम 32 की 32 सीटें जीतने की कोशिश कर रहे हैं महाराष्ट्र में।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: mudda, election, mumbai, Vote Ki Chot



पिछली खबर
सपा का घोषणापत्रः सत्ता मिली तो ‘कटेगी सैलरी’
अगली खबर
अलगाववादी नेता सज्जाद लोन लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

फर्जी मुठभेड़ मामला: जनरल बिक्रम के खिलाफ सुनवाई टली

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने मनोनीत सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के खिलाफ कथित फर्जी मुठभेड मामले की सुनवाई को आज दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया। 17:09 PM, May 17, 2012

तालिबान की धमकी-उड़ा देगा वाघा बॉर्डर पर बनी चौकी

तालिबान ने अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर बनी इंटीग्रेटेड चौकी को उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद चौकी और बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 16:43 PM, May 17, 2012

जम्मू में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को आज गिरफ्तार कर लिया। 12:59 PM, May 17, 2012

एयर इंडिया की यूनियनों के साथ बैठक करेंगे अजीत

करियर प्रोग्रेशन और प्रमोशन के मुद्दे पर जस्टिस धर्माधिकारी की रिपोर्ट पर बात करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री एयर इंडिया की सभी मान्यता प्राप्त यूनियनों के साथ मुलाकात करेंगे। 12:09 PM, May 17, 2012

संशोधित लोकपाल बिल पर आज कैबिनेट की अहम बैठक

गुरुवार शाम को कैबिनेट की एक अहम बैठक होने जा रही है। संभवतः संशोधित लोकपाल बिल को पास करने के उद्देश्य से यह बैठक रखी गई है। 11:44 AM, May 17, 2012

हज यात्रियों को अब एसएमएस के जरिए मिलेगी जानकारी

मध्य प्रदेश स्टेट हज कमेटी के माध्यम से हज-2012 में हज यात्रा के लिए चयनित यात्रियों की सूचना हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई द्वारा एसएमएस के माध्यम से दी गई है। 11:37 AM, May 17, 2012

नक्सलियों ने पटरी उड़ाई, कई एक्सप्रेस ट्रेनें लेट

बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के गया-कोडरमा रेलखंड पर गुरपा रेलवे स्टेशन के निकट नक्सलियों ने बुधवार रात विस्फोट करके रेल लाइन को उड़ा दिया। 11:26 AM, May 17, 2012

यूपी चमकाने को 16 गुना ज्यादा कीमत पर खरीदे पेड़!

उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक घोटाले सामने आते दिखाई दे रहे हैं। टॉयलेट घोटाला, हाथी की मूर्तियों में घोटाले के बाद अब पेड़ों की खरीद पर घोटाला सामने आया है। 10:32 AM, May 17, 2012

पानी की किल्लत से एयरफोर्स स्टेशन में मचा हाहाकार

वायुसेना के पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े सामरिक कैंप बाड़मेर में पानी की किल्लत की वजह से वायुसेना के ऑपरेशनल कार्य लगभग ठप पड़ गए हैं। 10:06 AM, May 17, 2012
IBN7