IBN7 IBN7

[+] 220 और खबरें

सफेद कपड़ों में काला इतिहास यानि गिरीश पासी

Posted on Apr 17, 2009 at 08:22pm IST | Updated Apr 17, 2009 at 08:35pm IST

कौशांबी। कौशांबी से बीएसपी के उम्मीदवार गिरीश पासी आजकल सफेद पायजामा कुर्ता में नजर आते हैं लेकिन उनका इतिहास काफी काला है। इलाके में उनके नाम का डंका बजता है और पुलिस रिकॉर्ड में वो हिस्ट्रीशीटर कहलाते हैं।

जुर्म की दुनिया की काली परछाई धुल जाएगी अगर जनता ने संसद में पहुंचा दिया। शायद यही सोचकर गिरीश पासी ने जुर्म की दुनिया से राजनीति के गलियारे में कदम रखने का इरादा कर लिया है। पहले ग्राम प्रधान का चुनाव जीता और अब लोकसभा का चुनाव जीतने का दावा ठोंक दिया। गिरीश पासी के मुताबिक उनके खिलाफ सारे मुकदमें फर्जी लादे गए हैं।

गिरीश कहते हैं कि मेरे खिलाफ 24 मुकदमे हैं जिन्हें जानबूझकर लादा गया है। मैं पहले ग्राम प्रधान था। उस समय मुझे हत्या एवं हत्या के प्रयास जैसे मुकदमों में फंसा दिया गया।




पासी के खिलाफ कौशांबी के अलग-अलग थानों में 25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या की कोशिश, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, जमीन पर कब्जे जैसे संगीन आरोप भी शामिल हैं। अपने ऊपर लगे आरोपों की फेहरिस्त को गिरीश ने अपने नामांकन में कबूल भी कर लिया है।

लेकिन कहीं उनका नामांकन रद्द ना हो जाए इसलिए सेफ्टी के लिए अपनी पत्नी को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी उतार दिया है।

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को भले ही सत्ता में बैठी मायावती ने टिकट दे दिया हो लेकिन पुलिस के आला अधिकारियों की मानें तो वो गिरीश पासी पर विशेष नजर बनाए हुए हैं।

आईजी रेंज इलाहाबाद, सूर्य कुमार शुक्ल कहते हैं कि ऐसे लोगों को छोड़ा नहीं जायेगा। ऐसे आपराधिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवार एवं इनके समर्थकों पर नजर रखी जा रही है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: BSP, Candidates, Crime



पिछली खबर
स्टांप पेपर घोटाले में तेलगी को 7 साल कैद
अगली खबर
नोएडा के अमेटी कॉलेज से YUVA

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

दो बेटियों की गोली मारकर हत्या, सौतेली मां फरार

बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बुधवार देर रात घर में घुसकर तीन सगी बहनों को गोली मार दी। 15:48 PM, May 17, 2012

विषाक्त सत्तू ने ली 10 मजदूरों की जान, मुआवजे की घोषणा

बिहार के जहानाबाद के राजा बाजार स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 10 मजदूरों की सोमवार देर रात विषाक्त सत्तू खाने से मौत हो गई। सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। 10:58 AM, May 15, 2012
Photogallery
सुसाइड ड्रामा!
17:28 PM, May 14, 2012

बांदा के गांव में पुलिस की 'शैतान चौकी'!

उत्तर प्रदेश की सरकार बदली तो बहुत कुछ बदल गया है। बांदा जनपद के एक गांव में 'शैतान चौकी' तक संचालित हो गई है। 10:48 AM, May 12, 2012

सिलेंडर बांटने में धांधली पर पीटा नायब तहसीलदार

उत्तर प्रदेश में देवरिया के रूद्रपुर के नायब तहसीलदार को शुक्रवार को लोगों ने रसोई गैस के सिलेंडर के वितरण में धांधली करने के आरोप में पीट दिया। 14:30 PM, May 11, 2012
Photogallery
कैमरे पर गैंगवार
15:00 PM, May 08, 2012

बालाघाट में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बालाघाट में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में सोमवार को एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 11:40 AM, May 08, 2012

बैठक में बजी मोबाइल की घंटी, एक हजार का जुर्माना लगा

मध्यप्रदेश के उज्जैन में जिला कलेक्टर द्वारा जिला प्रशासन की बैठकों में मोबाइल न बजने के निर्देश के बावजूद सोमवार को समीक्षा बैठक मे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के मोबाइल की घंटी बजने पर उन्हें एक हजार रुपये का जुर्माना जमा कराना पड़ा। 11:16 AM, May 08, 2012

दिल्ली: बटला हाउस इलाके में फायरिंग, दो जख्मी

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली के बटला हाउस इलाके में पांच लोगों ने दिलशाद और शाबेज नाम के दो युवकों पर फायरिंग की जिसमें दोनों युवक जख्मी हो गए। 09:27 AM, May 08, 2012
Photogallery
रोको इन रेप को!
14:56 PM, May 07, 2012
IBN7