IBN7 IBN7

[+] 220 और खबरें

बीएसपी का प्रत्याशी 33 मामलों का दागी

Posted on Apr 17, 2009 at 10:07pm IST | Updated Apr 18, 2009 at 10:50am IST

नई दिल्ली। अपराधियों को चुनाव लड़ने से रोकने की बात चाहे जितनी हो, लेकिन असल में उन्हें रोकना टेढ़ी खीर है। खासतौर पर जब राजनीतिक दल उन्हें इसका मौका दे रहे हों। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से बीएसपी के टिकट पर मैदान में उतरे हाजी युनुस भी ऐसे ही दागी हैं। हाजी युनुस पर हत्या और सर्कस की लड़कियों के यौन शोषण समेत 33 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस रिकार्ड में हाजी युनुस गैंगेस्टर हैं लेकिन मायावती की नजर में बहुजन आंदोलन के नायक। कई राज्यों में मिलाकर हाजी युनुस के खिलाफ 33 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। लेकिन हाजी सभी को झूठा करार देते हैं।

वे कहते हैं कि मेरे खिलाफ तीन दर्जन नहीं बल्कि तीस मुकदमे दर्ज हैं। मुझ पर लगाए गए सारे मुकदमे झूठे हैं। तभी तो एक-एक कर खारिज हो रहे हैं।




पुलिस रिकार्ड के मुताबिक हाजी युनुस के खिलाफ सबसे पहला आपराधिक मुकदमा 1989 में बुलंदशहर में दर्ज हुआ। उसके बाद 2008 तक इनके खिलाफ नोएडा, बरेली, अहमदाबाद, जयपुर, सिकंदराबाद और दिल्ली में 33 संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए। ये मुकदमे हत्या, लूट, मारपीट, गुंडागर्दी, जबरन वसूली, यौन शोषण, एनएसए और टाडा के तहत दर्ज किये गए।

गुजरात पुलिस ने हाजी युनुस के खिलाफ टाडा के तहत मुकदमा दर्ज किया था। अहमदाबाद पुलिस की मानें तो अहमदाबाद के एक नाइट क्लब में हाजी युनुस ने अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें आठ से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

आजाद घूम रहे हाजी युनुस और उनके विधायक भाई हाजी अलीम के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी है। दरअसल दोनों भाई अपोलो सर्कस चलाते हैं। 2003 में सर्कस में काम करने वाली लड़कियों ने दोनों भाइयों पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पुलिस ने सर्कस से 23 नेपाली लड़कियों को मुक्त कराया था। बाद में इसकी जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई। अदालत में हाजिर न होने पर इसी साल चार अप्रैल मुजफ्फरनगर कोर्ट ने इनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया। लेकिन ये कोर्ट की पहुंच से बाहर ही हैं।

कायदे से तो उत्तर प्रदेश पुलिस को हाजी युनुस को तुरंत गिरफ्तार करके वारंट की तामील करनी चाहिए, लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी जिसे टिकट दे रही हो, उसके खिलाफ वो कार्रवाई करे भी तो कैसे।

अन्य दागी उम्मीदवारों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: BSP, Candidates, Crime



पिछली खबर
नोएडा के अमेटी कॉलेज से YUVA
अगली खबर
मंत्री ने थप्पड़ मारा, एफआईआर दर्ज

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

4

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

दो बेटियों की गोली मारकर हत्या, सौतेली मां फरार

बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बुधवार देर रात घर में घुसकर तीन सगी बहनों को गोली मार दी। 15:48 PM, May 17, 2012

विषाक्त सत्तू ने ली 10 मजदूरों की जान, मुआवजे की घोषणा

बिहार के जहानाबाद के राजा बाजार स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 10 मजदूरों की सोमवार देर रात विषाक्त सत्तू खाने से मौत हो गई। सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। 10:58 AM, May 15, 2012
Photogallery
सुसाइड ड्रामा!
17:28 PM, May 14, 2012

बांदा के गांव में पुलिस की 'शैतान चौकी'!

उत्तर प्रदेश की सरकार बदली तो बहुत कुछ बदल गया है। बांदा जनपद के एक गांव में 'शैतान चौकी' तक संचालित हो गई है। 10:48 AM, May 12, 2012

सिलेंडर बांटने में धांधली पर पीटा नायब तहसीलदार

उत्तर प्रदेश में देवरिया के रूद्रपुर के नायब तहसीलदार को शुक्रवार को लोगों ने रसोई गैस के सिलेंडर के वितरण में धांधली करने के आरोप में पीट दिया। 14:30 PM, May 11, 2012
Photogallery
कैमरे पर गैंगवार
15:00 PM, May 08, 2012

बालाघाट में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बालाघाट में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में सोमवार को एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 11:40 AM, May 08, 2012

बैठक में बजी मोबाइल की घंटी, एक हजार का जुर्माना लगा

मध्यप्रदेश के उज्जैन में जिला कलेक्टर द्वारा जिला प्रशासन की बैठकों में मोबाइल न बजने के निर्देश के बावजूद सोमवार को समीक्षा बैठक मे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के मोबाइल की घंटी बजने पर उन्हें एक हजार रुपये का जुर्माना जमा कराना पड़ा। 11:16 AM, May 08, 2012

दिल्ली: बटला हाउस इलाके में फायरिंग, दो जख्मी

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली के बटला हाउस इलाके में पांच लोगों ने दिलशाद और शाबेज नाम के दो युवकों पर फायरिंग की जिसमें दोनों युवक जख्मी हो गए। 09:27 AM, May 08, 2012
Photogallery
रोको इन रेप को!
14:56 PM, May 07, 2012
IBN7