देश में ये भी
जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने मनोनीत सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के खिलाफ कथित फर्जी मुठभेड मामले की सुनवाई को आज दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया।
17:09 PM, May 17, 2012
तालिबान ने अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर बनी इंटीग्रेटेड चौकी को उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद चौकी और बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
16:43 PM, May 17, 2012
जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को आज गिरफ्तार कर लिया।
12:59 PM, May 17, 2012
करियर प्रोग्रेशन और प्रमोशन के मुद्दे पर जस्टिस धर्माधिकारी की रिपोर्ट पर बात करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री एयर इंडिया की सभी मान्यता प्राप्त यूनियनों के साथ मुलाकात करेंगे।
12:09 PM, May 17, 2012
गुरुवार शाम को कैबिनेट की एक अहम बैठक होने जा रही है। संभवतः संशोधित लोकपाल बिल को पास करने के उद्देश्य से यह बैठक रखी गई है।
11:44 AM, May 17, 2012
मध्य प्रदेश स्टेट हज कमेटी के माध्यम से हज-2012 में हज यात्रा के लिए चयनित यात्रियों की सूचना हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई द्वारा एसएमएस के माध्यम से दी गई है।
11:37 AM, May 17, 2012
बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के गया-कोडरमा रेलखंड पर गुरपा रेलवे स्टेशन के निकट नक्सलियों ने बुधवार रात विस्फोट करके रेल लाइन को उड़ा दिया।
11:26 AM, May 17, 2012
उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक घोटाले सामने आते दिखाई दे रहे हैं। टॉयलेट घोटाला, हाथी की मूर्तियों में घोटाले के बाद अब पेड़ों की खरीद पर घोटाला सामने आया है।
10:32 AM, May 17, 2012
वायुसेना के पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े सामरिक कैंप बाड़मेर में पानी की किल्लत की वजह से वायुसेना के ऑपरेशनल कार्य लगभग ठप पड़ गए हैं।
10:06 AM, May 17, 2012
कमेंट्स
0