नई दिल्ली। स्पोर्टी, स्टाइलिश और दमदार परर्फोमेंस चाहिए तो बजाज प्लसर 220 और करिज्मा एक बेहतर ऑपशन दिखता है।
ये बाइकें दिखने में जितनी स्पोर्टी और स्टाइलिश है, परर्फोमेंस के लिहाज से उतनी ही दमदार हैं।
रफ्तार के साथ स्पोर्ट्स बाइक लेकिन किस बाइक में है सबसे ज्यादा रफ्तार। कौन सी बाइक है सबसे ज्यादा पॉपुलर, किस बाइक की है बेहतर परफॉर्मेंस और कौन सी बाइक है आपके बजट में फिट। तो चलिए हमारे साथ रेसिंग ट्रैक पर जानिए इन तमाम सवालों के जवाब।
सबसे पहले बात करते हैं हीरो होंडा करिज्मा की जो कई साल पहले बाजार में आई थी। जिसके आने के बाद बाजार में स्पोर्ट्स बाइक चाहने वालों के लिए एक नया अंदाज मिला था। पावर की बात की जाए तो इसमें 223 CC का एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 17 BHP पावर देती है। इसकी टॉप स्पीड है 125 किलोमीटर लेकिन किसी गाड़ी को ओवरटेक करना है तो इसे और भी तेज रफ्तार से चलाया जा सकता है। ये बाइक 40 से 45 किलोमीटर की माइलेज प्रति लीटर आराम से दे देती है। कीमत की बात की जाए तो मुंबई में इसकी एक्सशोरूम कीमत है 75 हजार रु।
इसके साथ अब नाम आता है बजाज पल्सर 220 का जिसके बाजार में आने के बाद एक नया सेगमेंट क्रिएट हुआ था। जिसमें पावर के साथ सबसे ज्यादा रफ्तार है। इस बाइक में 220 CC का इंजन लगा है 20 BHP की पावर देती है। इस बाइक में दो स्पार्क प्लग और फ्यूल इंजेक्शन होने से ये बाइक 60 किलोमीटर की रफ्तार लगभग 4 सेकेंड में ही पकड़ लेती है। इस बाइक में किक स्टार्ट का ऑप्शन नहीं है। इस स्पोर्ट बाइक में राइडर के कंफर्ट को ध्यान में रख कर सिर्फ सेल्फ स्टार्ट ही दिया गया है। इन तमाम खूबियों के साथ इसकी मुंबई में एक्सशोरूम कीमत है 84 हजार रु।








कमेंट्स
0