मुंबई। इस बार का टेकमंत्रा है चुनाव स्पेशल। लोकसभा चुनाव के इस मौसम में टेकमंत्रा भी देगा आपको कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स जो आपके गैजेट चुनाव के साथ साथ आपको सही उम्मीदवार चुनने में भी मदद करेंगे। शो में आपको बताएंगे कौन सी पॉलिटिकल पार्टी है सबसे ज्यादा इंटरनेट सेवी।
दरअसल हमने रिव्यू किया देश की सबसे बड़ी तीन पॉलिटिकल पार्टी यानी बीजेपी, कांग्रेस और सीपीआईएम की वेबसाइट्स और जानने की कोशिश की कि सबसे ज्यादा इंटरनेट सेवी या फिर भारत की सबसे टेक सेवी पार्टी कौन सी है। इसके साथ-साथ हमने बात की अपनी टीम के टेक गीक्स से और उनसे जाना कि प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के हाथ में जैसे माननीय एल. के. आडवाणी जी, सोनिया गांधी जी और थर्ड फ्रंट के प्रकाश करात के हाथों में वो कौन सा गैजेट देखना पंसद करेंगे। मतलब उन्हें भी होना पड़ेगा टेक सेवी।
इन सबके अलावा अगर आपको पता करना है कि आप जिस नेता को अपना कीमती वोट दे रहे हैं उसका कहीं कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड तो नहीं तो आप क्या करेंगे। हम आपके लिये लाये हैं टेकमंत्रा जिसमें आप इंटरनेट पर दी गई कुछ वेबसाईट्स पर जा कर पता कर सकते हैं कि कहीं आपके इलाके के नेता का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड तो नहीं।
अब लोकसभा चुनाव भी तो 5 साल में एक बार होते हैं हां, अगर बीच में कोई पॉलिटिकल पार्टी दलबदलू न हो जाये पर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में हमें रोज ही चुनाव करना पड़ता है। चुनाव हमारे मोबाइल का, लैपटॉप का, डीवीडी प्लेयर का और भी न जाने किस किस का। तो हमारे सर्वे से हमने पता किया कौन सा टेक ब्रांड है आपके वोट के लायक यानी गैजेट के किस ब्रांड को दे आप अपना टेक वोट देंगे।
और आखिरी में टेकमंत्रा ने तैयार किया है अपना टेक मैनिफेस्टो। हमारे टेक घोषणा पत्र में पहले नम्बर पर है कि आने वाली सरकार भारतीयों को 5,000 रू में डेस्कटॉप और 10,000 में लैपटॉप दिलाने का वादा करें। और वो पेंटियम 3 प्रोसेसर नहीं इंटेल ड्यूल कोर प्रोसेसर लैपटॉप हो। साथ ही 2009 में आने वाली सरकार हर घर में हाई स्पीड इंटरनेट मुहैय्या कराये ताकि हमारा भारत प्रगती की राह पर आगे बढ़ सके। तो जो भी पार्टी इन मांगों को ध्यान में रखेगी सभी टेक्नोलॉजी के चाहने वाले उसी पार्टी का समर्थन करेंगे।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)








कमेंट्स
0