नई दिल्ली। BMW X3 के बारे में कहा जाता है जहां रोड खत्म होती है इसका सफर वहीं से शुरू हो जाता है। यानी BMW X3 हर रास्तों पर चलने को तैयार रहती है चाहे वो पथरीले रास्ते हों या ऊबड़-खाबड़ जमीन हर रास्ते पर देगी ये कार आपका पूरा साथ।
ये गाड़ी X-Drive सिस्टम पर काम करती है। जिसे किसी भी रास्ते पर चला सकते हैं। भारत में इसके दो वेरिएंट हैं पेट्रोल और दूसरा डीजल।
पेट्रोल वर्जन में 2.5 लीटर का इंजन लगा है जिसकी पावर है 214bhp और ये कार जिरो से 100 किमी की रफ्तार लगभग 8 सेकेंड में पकड़ लेती है। और इसे 210 किमी की रफ्तार से चलाया जा सकता है। डीजल वेरिएंट में 2 लीटर का इंजन लगा है जिसकी पावर है 176 bhp और इसकी टॉप स्पीड है 205 किमी और ये कार जिरो से 100 किमी की रफ्तार 9 सेकेंड में पकड़ लेती है।
BMW X3 है तो SUV लेकिन ये कार सेडान कार की तरह फील कराती है। इसमें BMW बिजनेस रेडियो, म्यूजिक सिस्टम के साथ नेविगेशन सिस्टम भी दिया गया है। इसमें पांच लोग बैठ सकते हैं। और इसके सीट को पैसेंजर को कंफर्ट को ध्यान में रख कर बनाया गया है। और सेफ्टी के लिहाज से फ्रंट एयरबैग के साथ साइड कर्टन एयरबैग के साथ और भी कई सारे फीचर दिए गए हैं। लेकिन यहां इसको चलाने लिए आपको लगभग 44 हजार रु खर्च करने होगें।








कमेंट्स
0