नई दिल्ली। सी-सेगमेंट की कारों में जो सबसे पॉपुलर है उनमें सबसे पहले तीन ऐसी कारों का नाम आता है जिन्होंने भारतीय बाजार में अपनी अच्छी पकड़ बना रखी है और कारें हैं होंडा सिटी,ह्युंदई वरना और मारुति SX4 जो सी-सेगमेंट की सबसे डिमांडेबल कारों में आती है।
सी सेगमेंट की कारें और वो भी सबसे ज्यादा पॉपुलर तो नाम आता है होंडा सीटी, ह्युंदई वरना और मारूति SX4। तो हम इन्हीं कारों की करेंगे टेस्ट ड्राइव जानेंगे की कौन सी कार आपके बजट में फिट बैठती हैं और क्यों?
नई होंडा सिटी जिसकी खसियत है इसका मस्कुलर डिजाइन। जो अपनी ही फैमली की कार होंडा सिविक से इंस्पायर है। इसकी परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा हुआ है जो 118 bhp पावर है और माइलेज 10 से 12 किमी। होंडा सीटी में मैन्युवल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वर्जन भी है इसके इंटीरियर स्पेसियस के साथ इसके सीट कंफर्ट का एहसास कराती है। सुरक्षा के लिहाज से भी ये कार काफी बेहतर है। इसमें दो एयर बैग दिए गए हैं। और इस कार की मुंबई में एक्स शोरूम कीमत है 8 लाख 25 हजार से 9 लाख 54 हजार रुपये।
इसके बाद नाम आता है मारुति SX4 का जो ड्राइव बाइ वायर के लिए जानी जाती है। मारुति SX4 csx 1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जिसका पावर है 103 bhp और ये कार एक लीटर में 10 से 12 किमी की माइलेज देती है। लेकिन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन चाहने वालों को मारुति SX4 से निराश होना पड़ेगा। सेफ्टी के लिए ABS,EBD के साथ फ्रंट में दो एयरबैग दिए गए हैं। लेकिन यह फीचर इसके टॉप मॉडल में ही मिलेंगे। अब बात करते हैं इसकी कीमत की तो मुंबई में इसकी एक्सशोरूम कीमत है 6 लाख 81 हजार से 7 लाख 82 हजार रु।
इसके बाद नाम आता है ह्युंदई वरना का जिसे कुछ दिन पहले ही नये रूप-रंग में रीलांच किया गया है। जिसमें कई नए फीचर जोड़े गए हैं। वरना पेट्रोल के साथ डीजल इंजन में है। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.6 लीटर का इंजन लगा हुआ है जो 103 bhp का पावर देती है। इसकी भी माइलेज 10 सो 12 किमी है। इसमें बैठते ही आपको ये कार स्पेस का एहसास कराती है। इस कार में पांच लोग आराम से सफर कर सकते हैं। कीमत की बात की जाए तो वरना पेट्रोल वेरिएंट की मुंबई में एक्सशोरूम कीमत है 6 लाख 68 हजार से 7 लाख 47 हजार रु।








कमेंट्स
0