नई दिल्ली। सबसे सस्ती बाइक। मात्र 35 हजार रु के अंदर। और माइलेज लगभग 70 किमी और मेंटनेंस न के बराबर। हम बात कर रहे हैं तीन बाइक्स की। एक तरफ है हीरो होंडा की सीडी डॉन तो दूसरी तरफ है बजाज की प्लेटीना और तीसरी तरफ है टीवीएस की स्टार सिटी।
सीडी डॉन में 100 सीसी का होरीजेंटल लगा है जो 7.4 bhp पावर देता है। इसकी अधिकतम रफ्तार 80 किमी प्रतिघंटा है। और 60 किमी की रफ्तार लगभग पौने नौ सेकेंड में पकड़ लेती है। और ये बाइक आराम से 65 से 70 किलोमीटर की माइलेज दे देती है। सीडी डॉन की सीटिंग पोजिशन फ्लैट है और इसकी दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत है 32 हजार रु।
इसके साथ ही इसी सेगमेंट की दूसरी बाइक है बजाज की प्लेटिना जो अपनी स्पोर्टी लुक के लिए जानी जाती है। प्लेटिना में 100 सीसी का इंजन लगा है जो 8.2 bhp का पावर देता है। इसकी अधिकतम रफ्तार 85 किमी प्रतिघंटा है। कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 108 किमी तक है लेकिन शहर में इसकी माइलेज 65 से 70 किमी प्रतिलीटर है। अब काम की बात तो बजाज प्लेटिना की दिल्ली मे एक्सशोरूम कीमत है 34 हजार रुपये।
इसके साथ ही तीसरी सबसे सस्ती बाइक है टीवीएस की स्टार सिटी। इसमें 100 सीसी का इंजन लगा है जो 7.5 bhp पावर देता है। इसके तीन वर्जन है बेस मॉडल,सेल्फ स्टार्ट और एलॉय व्हील के साथ। स्टार सिटी स्पोर्टी होने के साथ इसका सीटिंग पोजिशन आरामदायक है। इसकी अधिकतम रफ्तार है 85 किमी प्रतिघंटा और ये 60 किमी की रफ्तार साढ़े आठ सेकेंड में पकड़ लेती है। कंपनी 100 किमी/ लीटर के माइलेज का दावा करती है लेकिन शहर में इसका माइलेज 65 से 70 किमी प्रतिलीटर है। इसकी एक्सशोरूम दिल्ली में कीमत 34 हजार रुपये है।








कमेंट्स
1