IBN7 IBN7

[+] 53 और खबरें

ब्लॉगरों ने पूछा, पप्पू पास हो गया?

Posted on May 07, 2009 at 06:24pm IST | Updated May 07, 2009 at 06:51pm IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सात राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश की 85 संसदीय सीटों के लिए गुरुवार को हुए मतदान पर ब्लॉग की दुनिया में भी जमकर चर्चा हुई। ब्लॉगर एक दूसरे से पूछते रहे, 'पप्पू पास हुआ कि नहीं?'

विशेष रूप से दिल्ली में सभी सात संसदीय सीटों पर हुए मतदान के बारे में कई ब्लॉगों पर खासी दिलचस्प टिप्पणियां पढ़ने को मिलीं। ब्लॉगरों ने मतदान के अपने अनुभवों का भी बांटा। 'सियासत के गलियारों से' ब्लॉग में चुभती गर्मी में भी मतदान के आनंद के बार में टिप्पणी की गई है। इसमें कहा गया है कि इस बार चुनाव में युवा वर्ग अपने अधिकार और मतदान के लिए जागृत हुए हैं, इसी कारण तेज धूप में भी मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गई।

राजस्थान के एक ब्लॉगर ने 'नारदमुनि जी' पर मतदान के प्रति मतदाताओं के रूझानों पर टिप्पणी की। ब्लॉग पर एक रोचक विज्ञापन की कतरन भी चिपकाई है- 'वोट डालो छूट पा लो'।

'चाय चिंतन' पर 'मैं पप्पू बन गया' शीर्षक से टिप्पणी की गई है। इसमें कहा गया है कि किस प्रकार एक व्यक्ति को मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण मतदान से वंचित होना पड़ा। ब्लॉगर ने टिप्पणी की है कि आज मेरे न चाहते हुए भी चुनाव आयोग ने ही मुझे पप्पू बना दिया। तीन मतदान केंद्रों के धक्के खाने के बाद और करीब 22 लिस्टें खुद देखने के बाद मैंने मान लिया कि मैं पप्पू हूं।

'लूज शटिंग' में दिल्ली मतदान के कारण सूनी सड़कों पर टिप्पणी की गई है। 'ये दिल्ली है मेरे यार' शीर्षक से टिप्पणी करते हुए कहा गया है कि आज 20 मिनट के ऑफिस के सफर में घंटे नहीं लगे। छुट्टी के दिन भी ऑफिस में काम कर रहे मेरे सभी साथियों के चेहरे खिले हुए हैं क्योंकि कोई भी जाम की किचकिच और भीड़ की किचपिच से निकलकर नहीं बल्कि खुली में सांस लेते हुए यहां तक पहुंचा है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Election, Blog, election2009



पिछली खबर
बाइक वो भी सस्ती! है ना जनाब
अगली खबर
गाजियाबाद में तैयार हो रहे हैं सस्ते मकान

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

जाग्रेब में बार्बी की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। 10:54 AM, May 17, 2012
Photogallery
केट अपटोन
09:12 AM, May 17, 2012
Photogallery
कैमरा फोन का बाप!
14:06 PM, May 16, 2012
Photogallery
मिरांडा केर
09:25 AM, May 16, 2012
Photogallery
सुपर कूल ब्रा
08:22 AM, May 14, 2012
Photogallery
बेहतरीन गैजेट्स!
08:12 AM, May 10, 2012

गूगल करेगा खुद चलने वाली कार की टेस्ट ड्राइव

अब तक आपने गूगल के सर्च इंजन और ईमेल सर्विस का ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, हो सकता है कि एक दिन आप गूगल की ऐसी कार में भी बैठे जो अपने आप चलेगी। 10:22 AM, May 09, 2012

तस्वीरों में: अर्थ को बचाने उतरी ये हरी-भरी हसीना

पूर्व 'मिस अर्थ फिलीपींस' सैंड्रा सीफर्ट अपनी हरी-भरी अदाओं के साथ। सैंड्रा ने अपने पूरे शरीर पर पृथ्वी के महासागर-महाद्वीप को पेंट कराया हुआ है। 11:17 AM, Apr 27, 2012
IBN7