इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने मुंबई हमले के बारे में गुरुवार को एक बार फिर और जानकारी की मांग की है। उसने कहा है कि इसके बगैर मामले की जांच अधूरी रह जाएगी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सूचना और सबूत के अभाव में उचित तरीके से मुकदमा नहीं चलाया जा सकता।
उन्होंने कहा है कि भारत को टुकड़े-टुकड़े के बदले एक साथ सूचनाएं उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को सजा दिलाने को लेकर बहुत गंभीर है।
दूसरी ओर भारत ने फिर से दोहराया है कि वह हमले के बारे में पाकिस्तान को पर्याप्त सूचनाएं मुहैया करा चुका है, जिसमें एक मात्र जिंदा पकड़े गए आतंकी अजमल आमिर कसाब के डीएनए नमूने भी शामिल हैं।
इसी बीच, पाकिस्तान के विदेश मंत्री रहमान मलिक ने स्वीकार किया है कि मुंबई हमले की साजिश का कुछ हिस्सा पाकिस्तान में रचा गया था।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Mumbai, Blast, Pakistan








कमेंट्स
0