शारदा शुक्ला
नई दिल्ली। रितिक रोशन ने कैमरे के सामने कपड़े उतारने से इंकार कर दिया है। ये इंकार उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि जाने माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को किया।रितिक संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'गुजारिश' में काम कर रहे हैं। एक सीन में भंसाली चाहते थे कि रितिक बिना कपड़ों के कैमरे के सामने आएं लेकिन रितिक रोशन ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया।
फिल्म सांवरिया में रणबीर कपूर का सिर्फ एक तौलिया पहने डांस करना फिल्म की यूएसपी रहा तो भला फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली इस तरह के बदन दिखाऊ सीन को दोबारा रिपीट करने से कैसे चूक सकते हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'गुजारिश' में एक ऐसा ही सीन शूट करना चाहा।
सीन के हिसाब से हीरो को बिना कपड़ों के बाथ टब से बाहर निकलना था। लेकिन इस बार भंसाली चूक गए क्योंकि 'गुजारिश' के हीरो रितिक रोशन ने ऐन वक्त पर सीन करने से इंकार कर दिया। भई करते भी क्यों नहीं रितिक रनबीर की तरह कोई न्यूकमर तो हैं नहीं जो फिल्म हिट कराने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाएंगे। वैसे भी बात शर्ट उतारने तक होती तो सोचा भी जा सकता था। सारे कपड़े उतार कर कैमरे के सामने आना न बाबा न।
अब रितिक कोई कंगना और मल्लिका की तरह हिम्मत वाले तो हैं नहीं सो सीन सुनकर उनके तो पसीने छूट गए। उन्होंने सीन करने से इंकार कर दिया।
सुनने में आ रहा है कि संजय लीला भंसाली की ये महत्वाकांक्षी फिल्म हॉलीवुड की सुपर हिट फिल्म द प्रस्टीज का रीमेक है। फिल्म दो जादूगरों की कहानी है जो एक दूसरे को मात देकर आगे निकलना चाहते हैं। बहरहाल, रितिक की न के बाद भंसाली क्या करेंगे ये तो हमें नहीं मालूम लेकिन एक बात तो साफ हो गई कि कैमरे के सामने कपड़े उतारना इतना आसान नहीं होता। आखिर बॉलीवुड के माचोमैन तक शरमा गए।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)








कमेंट्स
0