IBN7 IBN7

[+] 12 और खबरें

किसानों के हक के लिए लड़ते विजय चौहान

Posted on May 11, 2009 at 14:25

Email
Print
0

नई दिल्ली। चुनाव खत्म हो गए और नेताओं के भविष्य का फैसला वोटिंग मशीनों में कैद है। एक बार फिर नेताओं के वादों की धूल उड़ी और जनता को ये विश्वास दिलाया गया कि उनकी सारी शिकायतें अब दूर हो जाएंगीं। लेकिन इसका हिसाब देने वाला कोई नहीं कि इन नेताओं के पिछले वादों का क्या होगा। 30 साल पहले ऐसा ही एक वादा किया गया था दिल्ली के हजारों किसानों से जो आज तक पूरा नहीं हुआ।

सरकार ने भूमिहीन किसानों को खेती के लिए जमीन देने की योजना बनाई थी। कई किसानों को योजना के तहत जमीन भी दी गई जिस पर मेहनत कर उन लोगों ने ज़मीन को खेली के लायक बनाया। यहां तक तो ठीक था लेकिन हो ये रहा है कि बहुत से लोगों को जमीन का मालिकाना हक नहीं दिया जा रहा है। ऐसे लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं सिटीजन जर्नलिस्ट विजय चौहान।

विजय चौहान दिल्ली के छावला गांव के रहने वाले हैं। 70 के दशक में इंदिरा गांधी ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम पूरे भारत में लागू किया था जिसके तहत गरीब किसानों को कृषि भूमि मुफ्त देने की योजना बनाई गई थी।




20 सूत्रीय योजना के अनुसार दिल्ली में 5000 एकड़ जमीन गरीब किसानों को खेती के लिए बांटी गई थी। बरसों बाद महज़ 40 प्रतिशत लोगों को मालिकाना हक़ मिल पाया है बाकी 60 प्रतिशत लोग आज तक अपनी जमीन के मालिकाना हक की लड़ाई लड़ रहे हैं ।

विजय बताते हैं कि जब हमें ये जमीन दी गई थी उस समय ये ऊबड़ खाबड़ बंजर जमीन थी लोगों ने इस जमीन को खेती लायक बनाने के लिए काफी पैसा लगाया। यहां तक की कई लोगों ने अपने गहने तक बेच दिए।

कुछ समय तक पटवारी इन जमीनों की गिरदावरी भी देते थे यानी वो काग़ज़ जिस पर उस जमीन का पूरा ब्यौरा होता था कि जमीन किसके नाम पर है और उस जमीन पर खेती हो रही है या नहीं लेकिन। अब हमें वो भी नहीं मिलती। पटवारी खेती वाली जमीन को बंजर जमीन दिखा देता है।

सुप्रीम कोर्ट के अनुसार जो आदमी जमीन का लगान देता है वो उस दिन से ही जमीन का मालिक बन जाता है। हमें ये जमीन जब दी गई थी उसी समय हमने जमीन का लगान भर दिया था। अब हमें ये समझ नहीं आ रहा कि आखिर हमारे साथ ये सौतेला व्यवहार क्यों हो रहा है। सरकार खुद नियम बनाती है लेकिन अपने बनाए नियमों की भी उसे कोई परवाह नहीं।

इन जमीनों के मालिकाना हक के लिए 18 जुलाई 2002 को रेवेन्यू रिकॉर्ड में चढ़ाने के लिए दिल्ली विधान सभा में एक प्रस्तावित भी पास हुआ था। लेकिन आज तक इस पर कोई अमल नहीं हुआ। पीड़ितों ने कई बार इसकी शिकायत कई अधिकारियों से की। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।

हर बार चुनाव के दौरान मंत्री जी आते हैं और चुनाव के बाद जमीन पर मालिकाना हक आश्वासन देकर चले जाते हैं लेकिन लोग आज तक जमीन के मालिक नहीं बन पाए हैं।

विजय कहते हैं -हमने कई बार इस सिलसिले में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से भी अपील की। लेकिन वहां से भी हमें केवल आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। 2002 में महिपाल पुर चौक में शीला दीक्षित ने ये घोषणा की थी कि चुनाव के बाद लोगों को मालिकाना हक मिल जाएगा लेकिन हुआ कुछ नहीं। हर बार की तरह हमें फिर से वोट के लिए छला गया। जब इस सिलसिले में हमने शीला दीक्षित से एक बार फिर बात की तो उन्होंने उल्टे हम पर ये आरोप लगा दिया कि हमारे पास कागज़ ही पूरे नहीं है।

विजय बताते हैं कि शीला जी ने फिर वही झूठी जानकारी दी जो वो पिछले 7 सालों से देती आ रही हैं। उनका दावा है कि लोगों के पास कागजात पूरे नहीं है जबकि विजय समेत 40 आदमियों के कागजात विजय के पास हैं। अब विजय ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर कौन सी सरकारी एजंसी ये तय करेगी कि कागजात पूरे हैं या अधूरे। और अधूरे हैं तो इनमें क्या कमियां हैं।


IBNKhabarMore on: CJ, Vijay, Delhi



पिछली खबर
बढ़ी स्कूल फीस से हों परेशान तो हमें बताएं
अगली खबर
वोटिंग के लिए लोगों को जागरूक करते नौजवान

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटिज़न जर्नलिस्ट में ये भी

दिल्ली वालों को राह दिखा रहा है ’लेटस् डू इट डेहली’

इसमें कोई शक नहीं कि साफ-सफाई के इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के हिसाब से दिल्ली बहुत पीछे है। 19:38 PM, Aug 30, 2010

लोगों को डेंगू से बचाने में जुटे हैं शोएब

दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली हमेशा ही डेंगू की चपेट में रहती है। जामिया नगर का हाल तो बेहद खराब है। 19:36 PM, Aug 30, 2010

नालों पर सड़कें बनेंगी तो गड्ढे तो होंगे ही!

दिल्ली को इंटरनेशनल सिटी बनाना तो दूर, सरकार कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी ही पूरी नहीं कर पाई है। 19:35 PM, Aug 30, 2010

बरसात में ‘बारिश विहार’ बन जाता है बसंत विहार

रंजीत खोसला दिल्ली के बसंत विहार में रहते हैं। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी बारिश के बाद ही ये पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है। 15:54 PM, Aug 30, 2010

मासूम रश्मि की तस्वीरें बिखेर रही हैं रोशनी

देश में रोजाना तकरीबन 7 हजार कन्या भ्रूण हत्याएं होती हैं। 19:04 PM, Aug 25, 2010

कल तक सन्नाटा था, आज वहां किलकारियां हैं

देश में एक साल में लगभग डेढ़ करोड़ लड़कियों की भ्रूण हत्याएं की जाती हैं। 19:01 PM, Aug 25, 2010

तारा के जज्बे से हारी भीलवाड़ा की रूढ़ीवादी सोच

डॉक्टरों के खिलाफ आवाज़ उठाई हैं सिटिजन जर्नलिस्ट तारा आहलुवालिया ने। 18:57 PM, Aug 25, 2010

बेटियों को बचाने के लिए पति से भिड़ गई वो!

कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ बना कानून आज भी सिर्फ वक्तव्यों और भाषणों में ही सुनाई देता है। 18:36 PM, Aug 25, 2010

आरटीआई ने दिलाया बाढ़ से उजड़ा आशियाना

बिहार में मधुबनी के मजलूम नदफ के रूप में खुद के हक की लड़ाई का बड़ा उदाहरण देखने को मिला। 18:12 PM, Aug 18, 2010

सरकारी हैंडपंप की मांगी जानकारी, मिली जेल

दूसरों के हक़ के लिए लड़ने वाले शिव कुमार को 29 दिनों तक जेल में भी बंद किया गया लेकिन आखिरकार जीत सच्चाई की ही हुई। 18:07 PM, Aug 18, 2010
IBN7
IBN7IBN7
IBN7IBN7