IBN7 IBN7

[+] 7 और खबरें

वोटिंग के लिए लोगों को जागरूक करते नौजवान

Posted on May 11, 2009 at 02:28pm IST

Email
Print

मुंबई। ये पहली बार है कि मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए और आम लोगों तक ये संदेश पहुंचाने के लिए कि हमारा वोट कितना कीमती है, खुद आम लोग ही आगे आए। लोगों को जागरूक करने की कुछ ऐसी ही पहल की मुंबई के कुछ नौजवानों ने। चुनावों के दौरान शुऱू हुई ये मुहिम अगले 5 साल तक लगातार जारी रहेगी।

क्या आपने कभी सोचा है कि गलत काम करने वाले नेताओं की गलतियों के लिए जितने ये नेता जिम्मेदार हैं उतने ही जिम्मेदार हैं आप और हम। क्योंकि हममें से ज्यादातर लोग या तो वोट नहीं देते या फिर बिना ये जाने वोट दे देते हैं कि सही उम्मीदवार कौन है। सिटीज़न जर्नलिस्ट अंकित श्रिबास्तव और उनके साथियों ने मिलकर इस सोच को बदलने को फैसला किया है।




अंकित बताते हैं कि हम तब तक अपने वोट का सही इस्तेमाल नहीं कर सकते तब तक हमें उम्मीदवारों के बारे में सही जानकारी न हो। VOTE INDIA नाम की एक वेबसाइट के जरिए हम कुछ ऐसी ही जानकारियां आप तक पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं। हमारे इलाके में कौन सा उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है। उसकी पढ़ाई उसका बायोडाटा क्या है, उसके खिलाफ कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड तो नहीं और घोषित तौर पर उसकी सम्पति क्या है। ऐसी सारी इन्फोर्मेशन हमने इस वेबसाइट पर अपलोड की है।

अंकित बता रहे हैं कि पढे़-लिखे वर्ग तक पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता तरीका है वेबसाइट। इस वेबसाइट के जरिये अब तक करीब 150 लोग वोट इंडिया के वॉलंटियर्स बन चुके हैं। इनमें से 40 वॉलंटियर्स वेबसाइट के लिए काम कर रहे हैं। हम इन्टरनेट पर ही एक दूसरे से मिलते हैं और अपने काम से वक्त निकाल कर वेबसाइट के लिए अपना योगदान देते हैं। वेबसाइट का जो भी खर्च है उसे भी हम मिलकर उठाते हैं। लोगों को भी ये आइडिया पसंद आ रहा है।

अंकित और उनके साथियों की ये कोशिश चुनावों के साथ ही खत्म नहीं हो जाएगी। वे इस बात की भी पूरी खबर रखेंगे कि जिन उम्मीदवारों को चुनकर हमने संसद तक पहुंचाया क्या वो उन वादों को पूरा कर रहे हैं जो चुनाव के वक्त उन्होंने किए थे। ये जानकारियां हासिल करने के लिए ये लोग RTI जैसे कानूनों को इस्तेमाल करेंगे। आम लोगों तक ये जानकारियां पहुंचाने का मकसद है कि अगले चुनाव में ये निकम्मे उम्मीदवार दोबारा न चुने जाएं। ये कोशिश बदलाव की एक छोटी सी शुरुआत है।

अंकित और उनके साथी धरनों, मोर्चों और प्रदर्शनों पर विश्वास नहीं रखते। वोट इंडिया मानता है कि नेता पावर का गलत इस्तेमाल न करें इसके लिए जरूरी है कि हम सही नेताओं को चुनकर संसद में भेजें। अंकित लोगों से अपील करते हैं कि अपने वोट का इस्तेमाल जरूर करें क्योंकि देश के लिए सही सरकार चुनना हमारी जिम्मेदारी भी है और जरूरत भी।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: CJ, Ankit, Mumbai



पिछली खबर
किसानों के हक के लिए लड़ते विजय चौहान
अगली खबर
अशोक के संघर्ष से पीड़ितों को मिलने लगा मुआवजा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटिज़न जर्नलिस्ट में ये भी

सीजे बने तो हुई कार्रवाई वरना FIR का भी पता न होता!

गौरव के संघर्ष की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने अपनी गोद ली बेटी के पिता के तौर पर अपना नाम रजिस्ट्रार के दफ्तर में दर्ज कराना चाहा। 13:54 PM, Jan 24, 2012

मजदूर ने दिखाया RTI का दम तो तुड़वा दी गईं टांगें

राजस्थान के एक आम मजदूर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज क्या उठाई, भ्रष्टाचारियों के पैरों तले से जैसे जमीन ही खिसक गई। 14:06 PM, Jan 23, 2012

फर्जी डिग्री से मंत्री के बच्चों को मिला मलाईदार पद!

पाई ग्याडी के संघर्ष की शुरुआत हुई 2007 में, जब अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के बेटे अकुंग वैली की नियुक्ति इंस्पेक्टर टैक्स एंड एक्साइज के पद पर हुई। 14:01 PM, Jan 23, 2012

18 साल से गांव को है एक डिस्पेंसरी का इंतजार

अयाज मुगल पुंछ के मराह गांव में रहते हैं। ये इलाका आतंकवाद से काफी वक्त तक प्रभावित रहा है। 13:35 PM, Jan 23, 2012

शेफाली को संघर्ष से मिली जीत, आप भी चुप मत बैठिए

सिटिजन जर्नलिस्ट बनी शेफाली सेवक पेशे से वकील हैं। इन्होंने लड़ाई लड़ी अपने ऑफिस के करीब बने एक नामी होटल के खिलाफ जिसने सार्वजनिक पार्किंग स्थल को अपने कब्जे में ले लिया था। 13:03 PM, Jan 23, 2012

प्रदीप ने बंद करवाई चाय की दुकान पर शराब की बिक्री

प्रदीप भाटिया ने मुंबई के मीरा रोड पर एक चाय की दुकान में अवैध शराब की बिक्री का पर्दाफाश किया था। 12:48 PM, Jan 23, 2012

डॉक्टरों की लापरवाही से परीक्षित ने खो दिया परिवार!

परीक्षित का आरोप है कि बैंगलोर के एक अस्पताल की लापरवाही की वजह से उनकी पत्नी कपाली और अजन्मे बच्चे की मौत हुई। 12:40 PM, Jan 23, 2012

गरीबों को मनरेगा हो या बीपीएल, नहीं मिलता सही हक

सरकार गरीबों के लिए तमाम योजनाएं बनाती है, जो अगर ठीक ढंग से लागू की जाएं तो वाकई चमत्कारी बदलाव लाए जा सकते हैं। लेकिन अफसोस ये कि ये योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंचती ही नहीं है। 15:04 PM, Jan 13, 2012

कहने को तीन नहरें पर तीनों सूखी, प्रशासन नींद में

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले में जहां किसान बेहद परेशान हैं। कहने को तो इलाके में तीन नहरें हैं, लेकिन फसलों को पानी नसीब नहीं होता। 15:02 PM, Jan 13, 2012

नौकरी को दांव पर लगाकर किया भ्रष्टाचार का पर्दाफाश

कामता मिश्र कारीधारड़ी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इनको शिक्षा विभाग में लंबे समय से खुलेआम हो रहे भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं हुआ। 14:58 PM, Jan 13, 2012
IBN7