IBN7 IBN7

[+] 220 और खबरें

जयललिता के हौसले बुलंद, मिल सकती है बढ़त

Posted on May 12, 2009 at 10:59am IST

चेन्नई। केंद्र में अगली सरकार का रास्ता तमिलनाडु से होकर जाएगा। ऐसे में जयललिता अचानक सबकी निगाह में बेहद महत्वपूर्ण हो गई हैं। पिछली बार कांग्रेस और डीएमके गठबंधन ने तमिलनाडु और पांडिचेरी की सभी सीटों पर परचम फहराया था, लेकिन इस बार हवा का रुख जयललिता के हक में माना जा रहा है।

तमिलनाडु की सियासी तस्वीर पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। 13 मई को यहां मतदान है। माना जा रहा है कि यहां जो तस्वीर उभरेगी, उससे तय होगा कि दिल्ली में किसको बढ़त मिलेगी। पिछली बार

एआईएडीएमके सुप्रीमो एक सीट पाने को तरस गईं थीं लेकिन इस बार वे आत्मविश्वास से भरी हैं। उनका दावा है कि इस बार नतीजे पिछली बार से उलट होंगे।




इस बार करुणानिधि के साथ है कांग्रेस और वीसीके। कांग्रेस 16, वीसीके दो और डीएमके 21 सीटों पर मैदान में है। वेलोर की सीट वीएमएल को दी गई है। श्रींलंकाई तमिलों के मुद्दे पर पीएमके ने यूपीए छोड़ दिया और लेफ्ट ने भी जयललिता का दामन थाम लिया। एआईएडीएमके 22, पीएमके 7 और सीपीएम-सीपीआई कुल 6 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस खेमे से जुड़े वाइको चार सीटों पर हैं। जानकारों की राय में जयललिता का गठबंधन ज्यादा मजबूत है।

हालांकि इतिहास बताता है कि ज्यादातर जीत उस खेमे को मिली है जिसमें कांग्रेस शामिल रही है। पर इस बार जाति-क्षेत्र के तमाम समीकरण बदले नजर आ रहे हैं। उधर, सुपरस्टार विजयकांत की डीएमडीके भी आंकड़ों पर असर डाल सकती है जो अकेले चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस भी तमिलनाडु की उथल-पुथल पर नजर गड़ाए हुए है। जयललिता की जीत की संभावना को देखते हुए राहुल गांधी ने जयललिता की तारीफ करके भविष्य की ओर इशारा कर दिया है। लेकिन अभी गठबंधन की मजबूरी है। इसलिए करुणानिधि से गठबंधन तोड़ने की बात से इंकार किया जा रहा है।

अब ये दावा कितना दमदार है, इसका पता तो 16 मई को नतीजे आने के बाद चलेगा। लेकिन इसमें शक नहीं कि इस बार जयललिता अपने विरोधियों से कई कदम आगे दिख रही हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Jayalalita, Chance, To, Win, Chennai, election2009



पिछली खबर
दिल्ली के 2 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान
अगली खबर
उ.प्र: आंधी से जानमाल की भारी तबाही, 29 मरे

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

दो बेटियों की गोली मारकर हत्या, सौतेली मां फरार

बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बुधवार देर रात घर में घुसकर तीन सगी बहनों को गोली मार दी। 15:48 PM, May 17, 2012

विषाक्त सत्तू ने ली 10 मजदूरों की जान, मुआवजे की घोषणा

बिहार के जहानाबाद के राजा बाजार स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 10 मजदूरों की सोमवार देर रात विषाक्त सत्तू खाने से मौत हो गई। सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। 10:58 AM, May 15, 2012
Photogallery
सुसाइड ड्रामा!
17:28 PM, May 14, 2012

बांदा के गांव में पुलिस की 'शैतान चौकी'!

उत्तर प्रदेश की सरकार बदली तो बहुत कुछ बदल गया है। बांदा जनपद के एक गांव में 'शैतान चौकी' तक संचालित हो गई है। 10:48 AM, May 12, 2012

सिलेंडर बांटने में धांधली पर पीटा नायब तहसीलदार

उत्तर प्रदेश में देवरिया के रूद्रपुर के नायब तहसीलदार को शुक्रवार को लोगों ने रसोई गैस के सिलेंडर के वितरण में धांधली करने के आरोप में पीट दिया। 14:30 PM, May 11, 2012
Photogallery
कैमरे पर गैंगवार
15:00 PM, May 08, 2012

बालाघाट में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बालाघाट में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में सोमवार को एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 11:40 AM, May 08, 2012

बैठक में बजी मोबाइल की घंटी, एक हजार का जुर्माना लगा

मध्यप्रदेश के उज्जैन में जिला कलेक्टर द्वारा जिला प्रशासन की बैठकों में मोबाइल न बजने के निर्देश के बावजूद सोमवार को समीक्षा बैठक मे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के मोबाइल की घंटी बजने पर उन्हें एक हजार रुपये का जुर्माना जमा कराना पड़ा। 11:16 AM, May 08, 2012

दिल्ली: बटला हाउस इलाके में फायरिंग, दो जख्मी

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली के बटला हाउस इलाके में पांच लोगों ने दिलशाद और शाबेज नाम के दो युवकों पर फायरिंग की जिसमें दोनों युवक जख्मी हो गए। 09:27 AM, May 08, 2012
Photogallery
रोको इन रेप को!
14:56 PM, May 07, 2012
IBN7