IBN7 IBN7

[+] 354 और खबरें

लोस चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग आज

Posted on May 12, 2009 at 09:41pm IST | Updated May 13, 2009 at 02:23pm IST

नई दिल्ली। पांच चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान में बुधवार को सात राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाता 1,432 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 93 महिलाएं शामिल हैं।

अंतिम चरण में 86 संसदीय क्षेत्रों में 1.07 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकसभा के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 16 मई को हुआ था और ठीक एक माह बाद 16 मई को मतगणना का काम आरंभ होगा।

निर्वाचन आयोग ने अंतिम चरण के लिए 121,000 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिनमें 500,000 मतदान कर्मी नियुक्त किए गए हैं। अंतिम चरण के मतदान में 186,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों ने 5,995 गांवों को संवेदनशील घोषित करते हुए कहा है कि वहां मतदान के दौरान अशांति की स्थिति निर्मित हो सकती है।

इस चरण में तमिलनाडु की 39, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 11, पंजाब की 9, उत्तराखंड की 5, हिमाचल प्रदेश की 4 और जम्मू और कश्मीर राज्य की दो संसदीय सीटों पर मतदान होगा। केंद्र शासित प्रदेशों चंडीगढ़ और पुड्डचेरी की एक-एक सीट पर मतदान होगा।

लोकसभा के पांचवें और अंतिम चरण में होने वाले चुनाव में प्रमुख उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं

तमिलनाडु की 39 और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की एक सीट के लिए मतदान होगा।

शिवगंगा : गृहमंत्री पी. चिदंबरम (कांग्रेस) और राजा कन्नाप्पन (एआईएडीएमके) के उम्मीदवार हैं।

चेन्नई सेंट्रल : दयानिधि मारन (डीएमके) और मोहम्मद अली जिन्न (एआईएडीएमके) के उम्मीदवार हैं।

श्रीपेरंबदूर : टी. आर. बालू (डीएमके) और ए. के. मूर्ति (पीएमके)।

मयिलादुथुरई : मणिशंकर अय्यर (कांग्रेस) और ओ. सी. मनियन (एआईएडीएमके)।

मदुरै : एम. के. अझागिरि (डीएमके) और पी. मोहन (माकपा)।

विरुधुनगर : मानिक टैगोर (कांग्रेस) और वाईको (एमडीएमके)।

इरोड : ईवीकेएस इलेंगोवन (कांग्रेस) और ए. गणेशमूर्ति (एमडीएमके)।

पुडुचेरी : वी. नारायणस्वामी (कांग्रेस) और एम. रामदॉस (पीएमके)।

उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान होगा। यहां निम्नलिखित प्रमुख उम्मीदवार हैं

पीलीभीत : वरुण गांधी (बीजेपी), वी. एम. सिंह (कांग्रेस) और रियाज अहमद (सपा)।

आंवला : मेनका गांधी (बीजेपी), धर्मेद्र कश्यप (सपा) और कुंवर सर्वराज सिंह (बीएसपी)।

रामपुर : जयाप्रदा (सपा), बेगम नूरबानो (कांग्रेस) और मुख्तार अब्बास नकवी (बीजेपी)।

मुरादाबाद : मोहम्मद अजहरूदीन (कांग्रेस), शफीकुर्रहमान बर्क (सपा) और सर्वेश कुमार सिंह (बीजेपी)।

पश्चिम बंगाल की 11 सीटों पर मतदान होगा।

कोलकाता दक्षिण : ममता बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस) और रबिन देब (माकपा)।

कोलकाता उत्तर : मोहम्मद सलीम (माकपा), सुदीप बंदोपाध्याय (तृणमूल कांग्रेस) और तथागत राय (बीजेपी)।

दमदम : सौगात राय (तृणमूल कांग्रेस), तपन सिकदर (बीजेपी) और अमिताव नंदी (माकपा)।

जादवपुर : कबीर सुमन (तृणमूल कांग्रेस) और सुजोन चक्रबर्ती (माकपा)।

बर्राकपोर : दिनेश त्रिवेदी (तृणमूल कांग्रेस) और तारित तोपदार (माकपा)।

पंजाब की नौ सीटों के लिए होने वाले चुनाव में प्रमुख उम्मीदवार हैं

अमृतसर : नवजोत सिंह सिद्धू (बीजेपी) और ओमप्रकाश सोनी (कांग्रेस)।

जालंधर (सुरक्षित) : हंसराज हंस (अकाली दल) और मोहिंदर सिंह केपी (कांग्रेस)।

गुरदास : विनोद खन्ना (बीजेपी) और प्रताप सिंह बाजवा (कांग्रेस)।

लुधियाना : मनीष तिवारी (कांग्रेस) और जी. एस. गालिब (अकाली दल)।

फतेहगढ़ साहिब (सुरक्षित) : चरणजीत सिंह अटवाल (अकाली दल) और सुखदेव सिंह लिबड़ा (कांग्रेस)।

चंडीगढ़ : पवन कुमार बंसल (कांग्रेस) और सत्यपाल जैन (बीजेपी)।

उत्तराखंड की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव के प्रमुख उम्मीदवार हैं

टिहरी : विजय बहुगुणा (कांग्रेस) और जसपाल राणा (बीजेपी) और मुन्ना सिंह चौहान (बीएसपी)।

हरिद्वार: हरीश रावत (कांग्रेस) और स्वामी यतींद्रनंद (बीजेपी)।

नैनीताल : के. सी. सिंह बाबा (कांग्रेस) और बच्ची सिंह रावत (बीजेपी)।

अल्मोड़ा : प्रदीप टमटा (कांग्रेस) और अजय टमटा (बीजेपी)।

हिमाचल की चार सीटों पर होने वाले चुनाव के प्रमुख उम्मीदवार हैं

मंडी : वीरभद्र सिंह (कांग्रेस) और महेश्वर सिंह (बीजेपी)।

हमीरपुर : नरिंदर ठाकुर (कांग्रेस) और अनुराग ठाकुर (बीजेपी)।

जम्मू एवं कश्मीर की दो सीटों पर मतदान होगा, जिसमें निम्न प्रख उम्मीदवार हैं

बारामूला : शरीफुद्दीन शरीक (नेशनल कांफ्रेंस), मुहम्मद दिलावर मीर (पीपुल्स डेमोक्रेटिक) और सज्जाद लोन (निर्दलीय)।

लद्दाख : पी. नामग्याल (कांग्रेस) और गुलाम हसन खान (निर्दलीय)।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Election, Fifth, Phase, election2009



पिछली खबर
वोटरों को कंप्यूटर बांट रहा प्रत्याशी गिरफ्तार
अगली खबर
कोर्ट में सुनवाई के दौरान फिर हंसा कसाब

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

फर्जी मुठभेड़: भावी आर्मी चीफ के खिलाफ सुनवाई टली

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने मनोनीत सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के खिलाफ कथित फर्जी मुठभेड मामले की सुनवाई को आज दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया। 17:09 PM, May 17, 2012

तालिबान की धमकी-उड़ा देगा वाघा बॉर्डर पर बनी चौकी

तालिबान ने अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर बनी इंटीग्रेटेड चौकी को उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद चौकी और बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 16:43 PM, May 17, 2012

जम्मू में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को आज गिरफ्तार कर लिया। 12:59 PM, May 17, 2012

एयर इंडिया की यूनियनों के साथ बैठक करेंगे अजीत

करियर प्रोग्रेशन और प्रमोशन के मुद्दे पर जस्टिस धर्माधिकारी की रिपोर्ट पर बात करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री एयर इंडिया की सभी मान्यता प्राप्त यूनियनों के साथ मुलाकात करेंगे। 12:09 PM, May 17, 2012

संशोधित लोकपाल बिल पर आज कैबिनेट की अहम बैठक

गुरुवार शाम को कैबिनेट की एक अहम बैठक होने जा रही है। संभवतः संशोधित लोकपाल बिल को पास करने के उद्देश्य से यह बैठक रखी गई है। 11:44 AM, May 17, 2012

हज यात्रियों को अब एसएमएस के जरिए मिलेगी जानकारी

मध्य प्रदेश स्टेट हज कमेटी के माध्यम से हज-2012 में हज यात्रा के लिए चयनित यात्रियों की सूचना हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई द्वारा एसएमएस के माध्यम से दी गई है। 11:37 AM, May 17, 2012

नक्सलियों ने पटरी उड़ाई, कई एक्सप्रेस ट्रेनें लेट

बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के गया-कोडरमा रेलखंड पर गुरपा रेलवे स्टेशन के निकट नक्सलियों ने बुधवार रात विस्फोट करके रेल लाइन को उड़ा दिया। 11:26 AM, May 17, 2012

यूपी चमकाने को 16 गुना ज्यादा कीमत पर खरीदे पेड़!

उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक घोटाले सामने आते दिखाई दे रहे हैं। टॉयलेट घोटाला, हाथी की मूर्तियों में घोटाले के बाद अब पेड़ों की खरीद पर घोटाला सामने आया है। 10:32 AM, May 17, 2012

पानी की किल्लत से एयरफोर्स स्टेशन में मचा हाहाकार

वायुसेना के पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े सामरिक कैंप बाड़मेर में पानी की किल्लत की वजह से वायुसेना के ऑपरेशनल कार्य लगभग ठप पड़ गए हैं। 10:06 AM, May 17, 2012
IBN7