नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को होने वाले विश्वासमत को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल-सेक्यूलर (जेडी-एस) के नेता एच. डी. देवगौड़ा ने आखिरकार आज अपना पत्ता खोल ही दिया।
जेडीएस नेता देवेगौड़ा ने मायावती से मुलाकात के बाद सरकार के खिलाफ वोट करने की घोषणा की। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने देवेगौड़ा से उनके आवास पर आज मुलाकात की।
जेडी-एस के नेता एच. डी. देवगौड़ा ने लेफ्ट का साथ देने की घोषणा करते हुए कहा कि परमाणु करार देश के हित में नहीं है। इसके जवाब में बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने देवेगौड़ा द्वारा समर्थन देने के फैसले पर शुक्रिया अदा किया।
दूसरी ओर तेलगूदेशम के येरेन नायडू के घर आज यूएनपीए की बैठक हुई। यूएनपीए की बैठक में टीआरएस के चंद्रशेखर, जेडी(एस) के कुमारास्वामी, लेफ्ट के ए वी वर्धन के साथ-साथ मायावती भी शामिल हुईं।
बैठक के बाद लेफ्ट नेता प्रकाश करात ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी नेता मुलायम सिंह के द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने लेफ्ट के साथ विश्वासघात किया है।
मालूम हो कि शनिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात के बाद भी देवगौड़ा ने अपनी पार्टी के रुख के बारे में कोई फैसला नहीं लिया। लोकसभा में जेडी-एस के तीन सांसद है।
हालांकि देवगौड़ा के पास दो ही सांसद है, क्योंकि उनके एक सांसद वीरेन्द्र कुमार बागी हो गए हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Deve Gowda, Left, Maya, Paemanu Karar Par Rar








कमेंट्स
0