IBN7 IBN7

[+] 354 और खबरें

…तो क्या खत्म हो गया अर्जुन सिंह का राजनीतिक करियर!

Posted on May 22, 2009 at 04:48pm IST

नई दिल्ली। क्या कांग्रेस के दिग्गजों में शामिल अर्जुन सिंह अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं? क्या उनका राजनीतिक करियर खत्म होने के कगार पर हैं? कम से कम मनमोहन कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम देखकर तो यही लगता है।

मनमोहन सिंह की ओर से शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे शपथ लेने वाले जिन 19 मंत्रियों की लिस्ट राष्ट्रपति को भेजी गई, उसमें अर्जुन सिंह का पत्ता साफ हो गया है। मनमोहन सरकार में वो एचआरडी मिनिस्टर हैं। लेकिन आज बनने वाली नई सरकार में उनको शामिल नहीं किया जा रहा है।

वैसे इसकी अटकलें पहले से लगाई जा रही थीं कि अर्जुन का सरकार से पत्ता कट सकता है। इससे पहले कांग्रेस ने उनकी बेटी को भी टिकट देने से मना कर दिया था और अर्जुन को उसी के खिलाफ चुनाव प्रचार में भी भेजा था।

इससे पहले अर्जुन की जिंदगी पर लिखी गई किताब में भी उनकी पत्नी को ये कहते हुए बताया गया था कि मैडम सोनिया अगर उनके पति को राष्ट्रपति बना देतीं तो उनका क्या बिगड़ जाता।

बताया जाता है कि कभी गांधी परिवार के सबसे करीबी लोगों में शुमार अर्जुन सिंह से अब ये परिवार खासकर राहुल गांधी खुश नहीं हैं। अर्जुन सिंह जिस तरह सोनिया-राहुल का गुणगान करते रहते हैं उसे राहुल गांधी चापलूसी मानते हैं और उन्हें ये पसंद नहीं है। इसीलिए उनके कहने पर ही अर्जुन का पत्ता कटने की बात कही जा रही है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Congress, Leader, Arjun Singh, election2009



पिछली खबर
देखें: किसे मिल सकता है कौन सा मंत्रालय
अगली खबर
फेल होने की झूठी खबर ने ली छात्रा की जान

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

4

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

फर्जी मुठभेड़: भावी आर्मी चीफ के खिलाफ सुनवाई टली

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने मनोनीत सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के खिलाफ कथित फर्जी मुठभेड मामले की सुनवाई को आज दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया। 17:09 PM, May 17, 2012

तालिबान की धमकी-उड़ा देगा वाघा बॉर्डर पर बनी चौकी

तालिबान ने अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर बनी इंटीग्रेटेड चौकी को उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद चौकी और बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 16:43 PM, May 17, 2012

जम्मू में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को आज गिरफ्तार कर लिया। 12:59 PM, May 17, 2012

एयर इंडिया की यूनियनों के साथ बैठक करेंगे अजीत

करियर प्रोग्रेशन और प्रमोशन के मुद्दे पर जस्टिस धर्माधिकारी की रिपोर्ट पर बात करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री एयर इंडिया की सभी मान्यता प्राप्त यूनियनों के साथ मुलाकात करेंगे। 12:09 PM, May 17, 2012

संशोधित लोकपाल बिल पर आज कैबिनेट की अहम बैठक

गुरुवार शाम को कैबिनेट की एक अहम बैठक होने जा रही है। संभवतः संशोधित लोकपाल बिल को पास करने के उद्देश्य से यह बैठक रखी गई है। 11:44 AM, May 17, 2012

हज यात्रियों को अब एसएमएस के जरिए मिलेगी जानकारी

मध्य प्रदेश स्टेट हज कमेटी के माध्यम से हज-2012 में हज यात्रा के लिए चयनित यात्रियों की सूचना हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई द्वारा एसएमएस के माध्यम से दी गई है। 11:37 AM, May 17, 2012

नक्सलियों ने पटरी उड़ाई, कई एक्सप्रेस ट्रेनें लेट

बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के गया-कोडरमा रेलखंड पर गुरपा रेलवे स्टेशन के निकट नक्सलियों ने बुधवार रात विस्फोट करके रेल लाइन को उड़ा दिया। 11:26 AM, May 17, 2012

यूपी चमकाने को 16 गुना ज्यादा कीमत पर खरीदे पेड़!

उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक घोटाले सामने आते दिखाई दे रहे हैं। टॉयलेट घोटाला, हाथी की मूर्तियों में घोटाले के बाद अब पेड़ों की खरीद पर घोटाला सामने आया है। 10:32 AM, May 17, 2012

पानी की किल्लत से एयरफोर्स स्टेशन में मचा हाहाकार

वायुसेना के पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े सामरिक कैंप बाड़मेर में पानी की किल्लत की वजह से वायुसेना के ऑपरेशनल कार्य लगभग ठप पड़ गए हैं। 10:06 AM, May 17, 2012
IBN7