IBN7 IBN7

[+] 195 और खबरें

मंत्री नहीं बनाया तो अफ्रीका चले गए अब्दुल्ला

Posted on May 22, 2009 at 05:26pm IST | Updated May 22, 2009 at 06:52pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सरकार बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। डीएमके का मामला चल ही रहा था कि नेशनल कांफ्रेंस के फारुक अब्दुल्ला मुंह फुलाकर दक्षिण अफ्रीका चल दिए। अब्दुल्ला को शिकायत थी कि उनको कैबिनेट मंत्री बनाने का न्योता नहीं मिला। हालांकि उनकी दबाव की रणनीति काम आई और अब दूसरी सूची में उन्हें सरकार में शामिल होने का न्योता मिल गया है।

अब्दुल्ला का कहना था कि मेरा एक महीना पहले से रिजर्वेशन था। मैं साउथ अफ्रीका आईपीएल का फाइनल देखने जा रहा हूं। मैच तो रुक नहीं सकता। मुझे ब्रेक चाहिए इसलिए जा रहा हूं।

जब उनसे ये कहा गया कि शपथ ग्रहण समारोह में उनके न होने से गलत संदेश नहीं जाएगा क्या तो उनका जवाब था कि एक फारुक अब्दुल्ला के न होने से शपथ ग्रहण समारोह पर भला क्या असर पड़ेगा।




दरअसल, फारुक को उम्मीद थी कि उनका मंत्रिमंडल में शामिल होना तय है। सीनियरिटी और कांग्रेस से अच्छे रिश्ते को देखते हुए उनकी उम्मीद जायज थी। प्रधानमंत्री से फोन पर बातचीत भी हुई लेकिन मंत्री बनाने का न्योता नहीं मिला। लिहाजा डॉक्टर अब्दुल्ला ने अफ्रीका का रुख अख्तियार किया।

यूं तो अब्दुल्ला और उनके पुत्र उमर ने यही दिखाने की कोशिश की कि वो कांग्रेस की मजबूरी समझते हैं लेकिन अपनी नाराजगी जाहिर करने का कोई मौका छोड़ा भी नहीं। फारुक अब्दुल्ला का साउथ अफ्रीका जाना इसी प्रेशर टैक्टिस का नतीजा था। आखिरकार उन्हें दूसरे कैबिनेट विस्तार में मंत्री बनाने का आश्वासन मिल गया।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Farooq abdulla, South africa, election2009



पिछली खबर
फेल होने की झूठी खबर ने ली छात्रा की जान
अगली खबर
पीएम मनमोहन की दूसरी पारी, टीम-20 ने ली शपथ

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012

गुजरात सरकार की निष्क्रियता से बढ़े 2002 के दंगे: हाई कोर्ट

2002 के दंगों में धार्मिक स्थलों को हुए नुकसान के एक मामले में याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सूबे की सरकार ने 2002 में अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया। 12:40 PM, Feb 08, 2012

लादेन से भी मिला था मुंबई बम धमाकों का आरोपी

मुंबई में 13 जुलाई 2011 को हुए तिहरे बम धमाकों में नया खुलासा हुआ है। धमाकों का आरोपी हारुन, ओसामा बिन लादेन से मिला था और अलकायदा से उसके संबंध थे। 11:54 AM, Feb 08, 2012
IBN7