IBN7 IBN7

[+] 27 और खबरें

चेन्नई के सामने बैंगलोर बना सुपरकिंग

Posted on May 23, 2009 at 09:30am IST | Updated May 24, 2009 at 09:54am IST

जोहांसबर्ग।आईपीएल के पहले सेमीफाइनल की तरह दूसरे सेमीफाइनल में भी हुआ बड़ा उलटफेर और इस उलटफेर का शिकार हुई खिताब की प्रबल दावेदार चेन्नई सुपरकिंग्स। वांडर्स मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में रॉयल चैलेजर्स ने उसे 6 विकेट से हरा दिया।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 146 रन बनाए हैं। जवाब में बैंगलोर ने 19वें ओवर में 4 विकेट खोकर 147 का लक्ष्य पूरा कर लिया।

जैक कैलिस को मनप्रीत गोनी की गेंद पर विकेट के पीछे पार्थिव पटेल ने लपका। कैलिस ने 9 रन बनाए। मार्वे को 2 रन पर मोर्केल ने बोल्ड किया। मनीष कुमार 35 गेंदों पर 48 रन बनाकर बोल्ड हो गए। उनका विकेट जकाती को मिला। द्रविड-44 को मुरली ने बोल्ड किया। द्रविड़ ने महज 39 गेंदें खेलीं और 6 चौके लगाए।

इससे पहले बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से पार्थिव पटेल 27 गेंदों में 7 चौके की मदद से 36 रन और मैथ्यू हेडन 19 गेंदों में एक छक्के और 2 चौके की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। हेडन को विनय कुमार ने जबकि पटेल को कैलिस ने आउट किया। सुरेश रैना को विकेट के पीछे प्रवीण कुमार ने लपकाया।

रैना ने 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 19 गेंदों पर 20 रन बनाए। धोनी 30 गेंदों पर 28 रन बनाकर मार्वे की गेंद पर आउट हुए जबकि ओरम का विकेट विनय कुमार ने लिया। ओरम ने 9 रन बनाए। मोर्कल 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

स्कोरबोर्ड

आईपीएल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Jumbo, Mahi, IPL-2



पिछली खबर
हमें भिखारी न समझे ICC और BCCI: पीसीबी
अगली खबर
अंडर-23 क्रिकेटरों में रोहित शर्मा सर्वश्रेष्ठ

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

देखें: यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का ये कैसा टॉपलेस विरोध

यूक्रेन के कीव के इंडेपेन्डेंस स्क्वॉयर पर 12 मई को यूरो कप ट्रॉफी के प्रदर्शन के दौरान 'फेमेन' की महिला अधिकार कार्यकर्ता यूक्रेन में यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का टॉपलेस होकर विरोध करती हुई। 11:07 AM, May 14, 2012
Photogallery
टॉपलेस विरोध
10:53 AM, May 14, 2012
Photogallery
बीच वॉलीबॉल
08:56 AM, May 08, 2012
Photogallery
चीयरलीडर्स
08:24 AM, Apr 30, 2012
Photogallery
लिंगरी फुटबॉल लीग
08:21 AM, Apr 17, 2012

लिएंडर पेस होंगे हरियाणा के स्पोर्ट्स एंबेसेडर

भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाडी़ और राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत लिएंडर पेस हरियाणा के (स्पोर्ट्स एंबेसेडर) होंगे। 21:51 PM, Apr 11, 2012

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
IBN7